Monday 24 July 2023 01:03 PM IST : By Manish Malviya

24-30 जुलाई के बीच जन्मदिन वालों का वार्षिक भविष्यफल

tarot-july-1

24 जुलाई को जन्म लेने वाले लोग लगातार अपने विचारों, स्वभाव में परिवर्तन लाते रहते है| ये किसी अनुशासित या रूटीन वर्क में बंधे नहीं रहते व किसी भी चीज़ से जल्दी बोर हो कर नए को अपना लेते हैं| ये नया स्टाइल, नया फैशन तुरंत अपना लेते हैं| रिश्तों में भी यही होने से इनके पारिवारिक जीवन में हमेशा एक खतरा बना रहता है| हालंकि यह अपनी फैमिली का बड़ा ख्याल रखने वालो में होते हैं| इनके परिवर्तनशील स्वभाव के कारण इनका काम और आर्थिक स्टेटस भी बदलता रहता है| इस वर्ष प्रेम में किसी स्केंडल में पड़ सकते है| नयी खूबसूरत जगहों पर भी जाना होगा| नये लोगों से भी जान-पहचान बढ़ेगी और उन पर आपका जादू सर चढ़ कर बोलेगा|

25 जुलाई को जन्मे लोगों की कल्पनाशक्ति अद्भुत होती है, पर अपनी कल्पना को साकार करने में ये कई बार असफल हो जाते हैं| यह काफी मूडी भी होते हैं| यह भावुक और संवेदनशील भी बहुत होते हैं| ट्रेवल और नयी जगहों पर जाना इनका शौक होता है| इन्हें अपनी इमेज की काफी चिंता रहती है| यह किसी काम सफल ना होने के बावजूद नए काम में फिर पूरी रुचि से लग जाते हैं| इस वर्ष इनका मन अध्यन और कुछ नया सीखने में लगेगा| थोड़ा अध्यातम की तरफ भी जा सकते हैं| धन के मामले में भी कुछ प्रगति होगी| 

26 जुलाई को जिनका जन्मदिन है, वे अपने जीवन में परिवर्तन ज्यादा पसंद नहीं करते हैं| इनको स्थिरता पसंद होती है| ये प्रायः एक ही सोच, विचार, जीवन साथी, प्रोफेशन से जुड़े रहते हैं| इनको किसी भी क्षेत्र में फेर-बदल करना भाता नहीं है| इनका मेल-मिलाप भी बहुत लोगों से नहीं होता है| इनका दायरा हर मामले में सीमित ही होता है| इनका भाग्योदय भी देर से होता है| इस वर्ष कुछ विरोधी परेशान कर सकते हैं, पर उन पर यह भारी पड़ेंगे| लोगों से अहं को लेकर टकराव होंगे| आर्थिक रूप थोड़ी उठा-पटक के बावजूद फायदा होता रहेगा|

27 जुलाई वाले जीवन की हर परिस्थिति में खुद को ढाल लेते है| प्रायः इनका जीवन दूसरों के लिए काम करते हुए ही निकल जाता है| ये दूसरों के निर्णय में बहुत दखल देते हैं| ये लोग जहां भी रहते हैं, वहां अपना प्रभाव बना लेते हैं| इनके गलत संगति में पड़ने के चांस भी होते हैं| जीवन साथी के प्रति निष्ठावान होते हैं| इस वर्ष इनको वह सब बड़े लक्ष्य मिल सकते हैं, जिसके लिये यह लम्बे समय से कार्य में लगे हुए थे| इस वर्ष कोई बड़ा अवसर भी मिलेगा जो जीवन को नयी दिशा देगा|

28 जुलाई को जन्म लिए लोग हमेशा बड़ी महत्वकांक्षा को लेकर चलते हैं| ये बड़े से बड़े पद को पाना चाहते हैं और उसके लिये जी तोड़ मेहनत भी करते हैं| इनका विश्वास दूसरों पर कम होता है| नंबर एक होने की इच्छा की वजह से रुखे और डोमिनेंट भी हो जाते हैं| जीवन में किसी भी क्षेत्र में हारना इन्हें पसंद नहीं होता है| यह एक अच्छा वर्ष रहेगा पर थोड़ा सब्र के साथ इन्हें काम करना होगा| जल्दबाजी में परिणाम बिगड़ भी सकता है| कुछ उतार-चढ़ाव भी आएंगे| मन भी किन्हीं मामलो में डावांडोल होता रहेगा|   

29 जुलाई को जन्म लेने वाले लोग जहां भी जुड़े रहते हैं वहां अपनी पूरी निष्ठा लगा देते हैं| ये अच्छे मध्यस्थ होते हैं| ये विवादों को हल करने में माहिर होते हैं| सामाजिक रूप से बहुत सक्रिय होते हैं| ये अच्छे शिक्षक, नेता बन सकते हैं| कोई भी प्लानिग अच्छी कर लेते हैं| ये कुछ संकीर्ण भी होते हैं| इनकी मेरिड लाइफ में थोड़ा संघर्ष चलता रहता है| इस वर्ष जो करना सोच रहे हैं, वह होने में विलम्ब ही होगा और शायद वह हो भी न पाए| दूसरों से किसी भी डीलिंग में सावधानी रखें, जिससे किसी धोखे से बच सकें| मन की धार में ना बहते हुये सोच-समझ कर आगे बढ़ें|

30 जुलाई को जिनका जन्म हुआ है, वे इरादों में मजबूत होते हैं और हर काम को इसी मजबूत इरादों से शुरू और सफलता से ख़त्म करते हैं| यह प्यार के मामले में कड़वे घूंट पिए हुए रह सकते हैं| आर्थिक रूप से मजबूत होते जाते हैं| जहां भी, जो भी कार्य करते हैं, उसमें अपनी पहचान छोड़ देते हैं| ये सेहत के मामले में फिक्रमंद होते हैं| पर इन्हें जल्दी ही रोग घेर सकते हैं| इस वर्ष थोड़ा धीरे-धीरे इनके काम होंगे| परिपक्वता, अनुशासन कुछ ज्यादा ही इन पर हावी रहेगा| कोई भी फेसले लेने में ईमानदारी बरतने से फायदा होगा| आर्थिक रूप से यह वर्ष फायदा देने वाला ही है|