Monday 07 August 2023 05:09 PM IST : By Manish Malviya

7 अगस्त से 13 अगस्त तक के बीच जन्मदिन वालों का वार्षिक भविष्यफल

aug-astro

7 अगस्त  को जन्म लेने वाले लोगों की रहस्य, रोमांच, अनुसन्धान में गह्ररी रुचि रहती है और इस क्षेत्र में यह काफी सफल होते हैं| इनकी पोल खोलने की आदत से दूसरे इनके दुश्मन बन जाते हैं| इनके स्वयं के जीवन में गहरे राज छिपे होते हैं, जो इनके अलावा किसी और को कभी पता नहीं चल पाते हैं| ये ज्ञान के भूखे होते हैं, इसी वजह से यह निरंतर कुछ ना कुछ पढ़ते-सीखते रहते हैं| यह अच्छे मजाकिया स्वभाव के भी होते हैं| इस वर्ष कुछ संघर्ष के बाद इनके सभी लक्ष्य सधते नज़र आएंगे| आर्थिक रूप से कुछ उठा-पटक होगी पर वर्ष अच्छा फायदा दे कर ही जाएगा|

8 अगस्त को जन्म लेने वाले अपने जीवन में कई प्रकार के काम करते हैं| यह किसी काम को पूरी जी जान लगा कर करते हैं| अपने सभी कामों को यह कभी अधुरा नहीं छोड़ते हैं| हालांकि इनके कामों को पूरा होने में विलम्ब होता है, साथ ही कई तरह की रुकावटें भी आती हैं| यह बड़े सोच-समझ कर फैसले लेते हैं और फैसले लेने के बाद उनसे डिगते नहीं हैं| इनमें ईगो भी होती है| यह बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं| इस वर्ष इनके जीवन कुछ ऐसे कार्यो के अवसर आएंगे जिससे इन्हें अच्छा धनलाभ होगा| किसी निवेश में भी यह रूचि लेंगे| नए लोगों से मित्रता भी होगी|

9 अगस्त को जिनका जन्मदिन है, वह साहसी और हिम्मती होते हैं| यह देश प्रेम और मानवता से भरे होते हैं| अन्य लोगों के लिए बहुत मददगार होते हैं| अपने निजी स्वार्थ से परे जाकर यह लोगों की मदद करते हैं| अपने लोगों का यह हमेशा बहुत ख्याल रखते हैं| यह विदेश की जगह अपने देश में रह कर ही काम करना पसंद करते हैं| कभी यदि यह विदेश जा कर बस भी गये तो वहां से भी अपने देश के लिये कुछ ना कुछ करते रहते हैं| यदि कहा जाए तो इस वर्ष यह विदेश किसी काम के सिलसिले या सैर-सपाटे के लिये जा सकते हैं| संतान या विवाह की आस लिये लोगों की कामनाएं इस वर्ष पूरी होंगी| पैसो के मामले में साल बरकत भरा होगा|

10 अगस्त वाले दूसरों को सम्मोहित कर लेते हैं| ये आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं और भीड़ को अपनी तरफ खींचने वाले होते हैं| ये लोग चाहते भी हैं कि ये हमेशा लोगों से घिरे रहें| इनका मजाकिया स्वभाव भी लोगों को इनसे बांधे रखता है| यह अपनी बुराई को झेल नहीं पाते हैं और भावनात्मक रूप से आहत हो जाते हैं, इसके बावजूद भी ये मानसिक रूप से काफी सशक्त होते हैं| इन्हें पैसों से ज्यादा अपनी इज्ज़त का ख्याल होता है| ये बड़े कार्यों को करने का सोचते हैं व उन्हें कर सकने की शक्ति भी रखते हैं| इस वर्ष इनका मन धर्म-अध्यात्म में ज्यादा रहेगा| सोशल वर्क में भी यह बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे| रहस्य, रोमांच से भरी सामग्री इन्हें आकर्षित करेगी| 

11 अगस्त को जन्म लिए लोग अपने वर्तमान से ना खुश रहते हुये कुछ ना कुछ और कुछ पाने की कोशिश में लगे रहते हैं| ये बहुत सजग और होशियार होते हैं| इन्हें मूर्ख बनाना आसान नहीं होता| यह मुंहफट और स्पष्टवादी होते हैं| यह मानसिक और शारीरिक रूप से एक्टिव होते हैं| इनके मन में हमेशा कुछ न कुछ चलता रहता है| पैसों के मामले में इनका जीवन गिरती-उठती लहरों की तरह होता है| किसी बड़े कार्य को करने में इन्हें बहुत विलम्ब हो जाता है| इस वर्ष इनके कार्य देरी से होंगे| अगस्त के माह में कुछ बड़ा अचीवमेंट इन्हें मिल सकता है| कोई प्रापर्टी भी यह ले सकते है|

12 अगस्त को जन्म लेने वाले लोग अपने इतिहास को जानने, समझने में बहुत रुचि रखते हैं| यह पुरातनवादी होने के साथ उतने ही आधुनिक होते हैं| ये महत्वकांक्षी भी होते हैं| ये अपनी सोच के साथ अडिग रहते हैं| इनके साथ यदि कोई बुरा करता है तो यह उसे छोड़ते नहीं है| इन्हें कभी-कभी लोग बलि का बकरा भी बना देते हैं| इन्हें चिंता,तनाव से बचना चाहिये| इस वर्ष इन्हें पूर्व के अच्छे कार्यो के अच्छे परिणाम मिल सकते है, तो वहीं पूर्व के बुरे कार्यो के बुरे परिणाम मिल सकेंगे| कुछ ज्यादा ही दौड़-भाग,संघर्ष बना रहेगा| आर्थिक उन्नति तो होगी पर कुछ नुकसान भी होगा|

13 अगस्त को जिनका जन्म हुआ है, वह जीवन में बहुत संघर्ष, उतार-चढ़ाव को झेलते हुए आगे बढ़ते जाते हैं| कभी-कभी तो यह भी होता है कि इन्हें शून्य से फिर शुरुआत करनी पड़ती है| यह अपनों पर भी विशवास आसानी से नहीं करते हैं| ये विरोध करने में अग्रणी होते हैं व दुसाहसी होते हैं| इनका पूरा जीवन किसी न किसी संघर्ष में बीतता है| इनका जीवन दूसरों के लिए प्रेरणा देने वाला भी होता है| यह वर्ष उन सफलताओं से भरा हो सकता है, जिसका ये वर्षों से इंतज़ार कर रहे  थे| कोई बड़ी उपलब्धि इनका नाम रोशन कर सकती है| पैसो की आवाजाही निरंतर बनी रहेगी|