Monday 10 February 2020 11:35 AM IST : By Meena Pandey

जानें किस राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा यह साल

horoscope-1

प्रसिद्ध ज्योतिषी व टैरो कार्ड रीडर राखी यल्लप्रगड़ा से जानिए 2020 में अापकी, फैमिली, लव लाइफ, हेल्थ, मनी पावर कैसी रहेगी।
मेष (Aries)
अापका राशिफल ः मेष राशि के लिए बहुत अच्छा समय है। पैसों के मामले में बल्ले-बल्ले होगी। साल 2020 अापके लिए कई तरह की खुशियां, नए तरह की जिम्मेदारियां लाएगा। अापको खुश रहने के साथ सचेत भी रहना है। इस राशि के स्त्री-पुरुष कभी-कभी अकेला महसूस करेंगे, क्योंकि बहुत कामयाबी वे पचा नहीं पाएंगे। उनमें अहं अा सकता है, इसलिए अपनी सफलता के प्रति पॉजिटिव नजरिया रखें। जिद से बचें। बच्चों के लिए सब कुछ अच्छा रहेगा। वे कामयाबी हासिल करेंगे। मार्च के महीने तक सब बहुत शुभ है। भाग्यफल कर्म से सीधे जुड़ा होता है। इसलिए कर्म अच्छे रखें, फल भी अच्छे ही प्राप्त होंगे।
मनी पावर ः पैसा खूब अाएगा, पर बचेगा नहीं। पैसा अपने पास रोकना है, तो अपनी कमाई का 40% या कम से कम 1% दान जरूर करें। जॉब मिलेगी, प्रमोशन हो सकता है। बिजनेस भी अच्छा चलेगा।
फैमिली व फ्रेंड्स ः फैमिली के साथ बहुत अच्छा महसूस करेंगे। मां की सेहत की चिंता रहेगी। बच्चों को प्यार अौर विश्वास दें। परिवार के साथ फॉरेन ट्रिप पर जा सकते हैं। अपनी नौकरी व बिजनेस से समय निकाल कर परिवार व बच्चों के साथ बिताएं। टेंशन घटेगा अौर परिवार सुखी रहेगा। परिवार अौर नौकरी के बीच बैलेंस बना कर रखें। मूड को अच्छा रखने के लिए दोस्तों के साथ समय गुजारें, पर अापके पास समय की कमी रहेगी।

horoscope-4

हेल्थ ः महिलाअों को पीरियड्स संबंधी परेशानी हो सकती है। जिनका मेनोपॉज हो चुका है, वे संभल कर रहें। कैल्शियम, अायरन युक्त खानपान नियमित लें। महिलाअों को गले व गुप्तांगों की समस्या हो सकती है।
लव लाइफ ः विवाह बंधन में जल्दी बंधेंगे। पार्टनर के साथ जिंदगी खुशहाल रहेगी। दोनों विदेश जा सकते हैं। लाइफ सेटल होगी। लंबे समय से रुके रिश्तों में गति अाएगी। तलाक या सेपरेशन की स्थिति से गुजर रहे हैं, तो पुरानी बातों को भुला कर जिंदगी नए सिरे से बिताने के बारे में सोचें। अाप खुद को नया मौका देना चाहेंगे अौर इस कोशिश में कामयाब भी रहेंगे।
लकी नंबर ः अापका लकी नंबर 1 रहेगा। अपनी जेब या पर्स में सफेद कागज पर लाल इंक से 1 लिख कर रखिए। शाम को घर लौटने से पहले किसी पेड़ के नीचे उसे फाड़ कर फेंकें। ऐसा रोज करें।
लकी स्टोन ः मूंगा लकी स्टोन है, पर हर मेष राशिवाले के लिए नहीं। जन्मकुंडली दिखा कर इसे पहनें, अपने मन से नहीं।
वृष (Taurus)
अापका राशिफल ः इनकी राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। ये शानोशौकत पसंद करते हैं। इनको साल 2020 बहुत कुछ देगा। सभी प्लान सफल होंगे। घर खरीदने की सोचेंगे। ये काफी मूडी भी रहेंगे। इनको बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। अपना नया काम शुरू कर सकते हैं। जो भी करने का सोचेंगे, उसमें सफल होंगे। इनका अधिपति चंद्रमा है। बच्चों की चिंता रहेगी। सेहत में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। मजबूत अात्मविश्वास से खराब सेहत पर कामयाबी पाएंगे।
मनी पावर ः
पैसों की कमी नहीं होगी। बिजनेस करेंगे, तो चमकेगा। पर शुरुअात धीमी रहेगी। वाणी अौर मिजाज पर कंट्रोल जरूरी है। विदेश से अपडेट्स मिलेंगे, विदेश यात्रा होगी। नौकरी कर रहे लोग जॉब छोड़ कर बिजनेस में हाथ अाजमाएंगे। अच्छे काम करेंगे, तो 2020 बेहतर रहेगा।
फैमिली व फ्रेंड्स ः बच्चों में इनकी जान बसती है, संतान पाने का सपना पूरा होगा। दोस्तों अौर परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। ये दोस्ती करते हैं, तो निभाते भी हैं, पर इनकी जरूरत के समय सब नदारद मिलते हैं।
हेल्थ ः माइग्रेन व सर्वाइकल की प्रॉब्लम हो सकती है। मूड स्विंग्स को रोकने के लिए योग करें। उगते सूरज को जल देंगे, तो सोने में सुहागा।
लव लाइफ ः इनकी कोशिश रहती है कि पार्टनर खुश रहे। पत्नी घर की जिम्मेदारियां निभाती है अौर पति पत्नी को शॉपिंग कराता है। पति-पत्नी के बीच ‘वो’ अाने के चांसेज ज्यादा हैं। जिनकी लव लाइफ डिस्टर्ब है, उनको बाहर से सपोर्ट मिलेगा। वैसे लव लाइफ अच्छी रहेगी।
लकी नंबर ः लकी नंबर 2 है, पर 6 नंबर भी सपोर्ट करता है। ये लाल रंग के पेन से रोज कागज पर कभी 2 अौर कभी 6 नंबर लिखें, अपने साथ रखें। पुराना लिखा नंबर नष्ट कर दें।
लकी स्टोन ः अोपल निसंकोच पहनें। इससे मां व गर्लफ्रेंड से रिश्ते अच्छे रहेंगे। यह लकी स्टोन हर राशिवाले पहन सकते हैं। टीवी स्टार, फिल्म स्टार अौर राजनीतिज्ञ यानी जिनको कैमरा फेस करना है, वे अवश्य ही अोपल पहनें।

Печать


मिथुन (Gemini)
अापका राशिफल ः इनका स्वामी बुध है, बुद्धि से काम लेते हैं। ये तर्क-वितर्क में लगे रहते हैं। किसी कॉिम्पटीशन की तैयारी कर रहे हैं, तो कामयाबी मिलेगी। सरकारी नौकरी कर रहे हैं, तो प्रमोशन व इंक्रीमेंट की संभावना कम है। घर बना सकते हैं। भाई-बहन की शादी हो जाएगी। पढ़ाई में भी सफलता मिलेगी।
मनी पावर ः अोवर स्मार्टनेस अौर अोवर कॉन्फिडेंस से बचें, वरना नुकसान उठाना पड़ेगा। पैसों की कोई समस्या नहीं होगी। इनकी दिक्कत यह है कि दिमाग ज्यादा चलाते हैं, मगर कदम नहीं उठाते।
फैमिली व फ्रेंड्स ः ये फैमिली के लिए काफी प्लान बनाते हैं, खासकर बच्चे को विदेश पढ़ने भेजने, उनके लिए धन जमा करने का प्लान अादि। लेकिन बुद्धि के अति इस्तेमाल से चीजें बिगड़ती हैं। ददिहाल व ननिहाल से कोई चिंताजनक खबर मिल सकती है। परिवार के साथ मिल कर खड़े होंगे। वक्त पड़ने पर इस राशिवाले परिवार का सहारा बनते हैं। ये दोस्तों के दोस्त होते हैं, बोलते कम, सुनते ज्यादा हैं। दोस्तों को बिना मांगे सलाह ना दें।
हेल्थ ः हेल्थ ठीक रहेगी, मगर पेट से परेशान रहेंगे। महिलाअों को माइग्रेन, पैरों व कमर में दर्द रह सकता है, हरी इलायची का रोज सेवन करें। बाहर का खाना ना खाएं। ऊं गं गणपतये नमः का रोज 108 बार जाप करें।
लव लाइफ ः मैरिड लाइफ अच्छी होगी। दिल से नहीं, दिमाग से चलेंगे, इसलिए कम रोमांटिक रहेंगे। बुद्धि का ज्यादा इस्तेमाल करने से शादी खट्टी-मीठी रहेगी। शादीशुदा जिंदगी अौर प्रोफेशनल लाइफ ऊपर-नीचे होती रहेगी। इस राशिवाले अपनी वाणी से लोगों को वश में करने में कामयाब रहेंगे। मेडिटेशन, गणपति का जाप व पूजा करने से फायदा होगा।

horoscope-5


लकी नंबर ः लकी नंबर 6 है। रोज सफेद कागज पर लाल पेन से लकी नंबर लिख कर पर्स या जेब में रखें।
लकी स्टोन ः लकी स्टोन पन्ना है, पर जन्मपत्री में बुध की स्थिति दिखा कर ही इसे पहनें। ध्यान रहे, पन्ना असली अौर अभिमंत्रित होना चाहिए।
कर्क (Cancer)
अापका राशिफल ः इस राशि का स्वामी चंद्रमा है। ये लोग 2020 में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। बड़ों को ले कर विदेश अौर तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। ये फैमिली के बेहतरीन केअरटेकर होते हैं। अपनों को दूर जाते नहीं देख सकते। जो दूर हैं, उनको बहुत मिस करेंगे।
मनी पावर ः 2020 में नौकरी बदलने के मूड में हैं, क्योंकि कलीग्स से रिश्ते बहुत खराब हो चुके हैं। दूसरी नौकरी में प्रमोशन व पद दोनों मिलेंगे, पर जब तक दूसरी नौकरी हाथ में ना हो, तब तक पहली नौकरी ना छोड़ें। अपने डॉक्यूमेंट्स सही दिखाएं। बिजनेस के साथ कोई नया काम जोड़ें, मसलन सूट का बिजनेस है, तो उसके साथ ज्वेलरी का काम भी शुरू करें।
फैमिली व फ्रेंड्स ः 2020 में इनके घर में किलकारियां गूंजेंगी। मां-मौसी या उनकी उम्र की किसी महिला की वजह से इनके सारे सपने पूरे होंगे। मन खुश रहेगा। दोस्तों की पर्सनल लाइफ में घुसने की कोशिश ना करें, मनमुटाव हो सकता है। 2020 में कुछ दोस्त छोड़ कर चले जाएंगे, तो नयी दोस्तियां भी होंगी।
हेल्थ ः महिलाअों को अपने हार्ट का ध्यान रखना है। कर्क राशिवालों का मूड स्विंग होगा। रोज 15 गिलास पानी पिएं, वरना मोटापा चढ़ सकता है। अगर डॉक्टर गले या नाक के अॉपरेशन की सलाह दें, तो करा लें। लंबे समय से सेहत को ले कर परेशान थे, बीमारी का पता नहीं चल रहा था, तो अब वह भ्रम की स्थिति खत्म हो जाएगी अौर सेहत अच्छी होगी।
लव लाइफ ः इस साल इनको प्यार हो सकता है या दूसरी बार भी प्यार हो सकता है। कई लोग प्यार खत्म होने पर टूट जाते हैं, गहरे डिप्रेशन में चले जाते हैं, तो कर्क राशिवालों के लिए यह गुड न्यूज है कि अपने डिप्रेशन से ये बाहर निकलेंगे। इनको किसी से प्यार होगा, कोई संभालनेवाला अाएगा।
लकी नंबर ः अापका लकी नंबर 2 है। सफेद कागज पर प्रतिदिन लाल पेन से 2 नंबर लिख कर अपने पास रखें। शाम को कागज फाड़ दें।
लकी स्टोन ः मोती इनके लिए लकी है। मगर मोती अपने मन से नहीं पहनें। कुंडली दिखा लें।
सिंह (Leo)
अापका राशिफल ः सिंह राशि का स्वामी सूर्य है। ये जंगल के शेर की तरह डोमिनेटिंग होते हैं। दूसरे के कंधे पर बंदूक रख कर चलाते हैं। ये गुस्सा उतरने पर अपनी गलती महसूस करते हैं। 2020 इनका विवाह करा सकता है। सिंह राशिवाले जो भी करेंगे बड़ा करेंगे। लग्जरी के बारे में सोचेंगे। ये बड़ा घर, बड़ी गाड़ी खरीद सकते हैं अौर विदेश यात्रा प्लान कर सकते हैं।
मनी पावर ः बिजनेस में फायदा ही होगा, लेकिन नौकरी बस ठीकठाक चलेगी। शेअर मार्केट इन्हें ऊंचा उठने का मौका देगा। ये सोने में इन्वेस्ट कर सकते हैं। फार्म हाउस भी खरीद सकते हैं। अपना हंड्रेड परसेंट नौकरी में नहीं देने से बॉस थोड़ा खिंचे-खिंचे रहेंगे।
फैमिली व फ्रेंड्स ः अाप चाहेंगे कि बच्चे अापकी राय सुनें, मगर वे बात नहीं सुनेंगे, इसलिए फैमिली लाइफ डिस्टर्ब रहेगी। किसी का दिल ना दुखाएं। दोस्तों के साथ नोकझोंक होगी, पर अाप माफी मांग कर बिगड़ती बात संभाल लेंगे। अापकी सारी पावर दोस्तों में है। दोस्ती अापके स्वभाव की वजह से ही खराब होगी। 
हेल्थ ः डाइबिटीज की शिकायत हो सकती है। डिप्रेशन में जा सकते हैं। थायरॉइड है, तो बढ़ सकता है। छोटा सा अॉपरेशन भी हो सकता है। अादित्य हृदय स्रोत का पाठ करें, अॉपरेशन कामयाब होगा। मां दुर्गा की पूजा करें।
लव लाइफ ः जिस लड़की से लंबे समय से प्यार चल रहा था, उससे शादी हो सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ जिंदगी खूबसूरत रहेगी। जीवनसाथी के साथ लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेमी या प्रेमिका से मिलने या पहली बार प्रपोज करने जा रहे हैं, तो नंबर 5 अपने हाथ पर लिख कर जाएं। मिलने जाते समय बार-बार नंबर दिल पर लिखें-मिटाएं। मदद मिलेगी।
लकी नंबर ः लकी नंबर 5 अौर 2 हैं। सफेद कागज में लाल रंग के पेन से 5 नंबर लिखें व अपने पास रखें।
लकी स्टोन ः इनका लकी स्टोन रूबी है, मगर बिना कुंडली दिखाए ना पहनें, वरना गुस्सा बढ़ सकता है।

Печать


कन्या (Virgo)
अापका राशिफल ः इनका मन कोमल अौर कॉन्फिडेंस से भरपूर होता है। बुध इनकी राशि का स्वामी है। संभल कर चलें। छोटे स्तर का काम छोड़ कर बड़े स्तर के काम से जुड़ेंगे। अगर टीवी से जुड़े हैं, तो फिल्मों व वेब सीरीज में जा सकते हैं। वेब सीरीज में हैं, तो अपना इंस्टिट्यूट खोल सकते हैं। नौकरी छोड़ कर अागे बढ़ना चाहेंगे। अध्यात्म से जुड़े रहेंगे, भक्तिभाव प्रबल रहेगा। नौकरी से व रिश्तों से ब्रेक लेना चाहेंगे। कुदरत के करीब अाएंगे। महिलाएं रिश्तों को ले कर कोई स्टैंड लेंगी। जिनके बच्चे लिव इन में थे, वे उससे बाहर अाएंगे। इस बात का माता-पिता को लंबे समय से इंतजार था।
मनी पावर ः बिजनेस बंद करके नया काम शुरू करेंगे, नौकरी बदलेंगे, इसलिए कोई इंक्रीमेंट या प्रमोशन नहीं होगा। पैसों की कमी नहीं होगी। रुका धन प्राप्त होगा। कोर्ट-कचहरी का फैसला अापके हक में होगा।
फैमिली व फ्रेंड्स ः चुप-चुप रहेंगे, मन की बात नहीं बताएंगे, इसलिए घरवाले नाराज रहेंगे। अपनी मां से बात करें। अपने मन की बात रेकॉर्ड करके सुनें। शीशे के सामने खड़े हो कर खुद को समझें व समझाएं। गायत्री मंत्र का जाप मददगार रहेगा। दोस्तों के साथ बनेगी, पर सौ बार बुलाने पर उनसे मिलने जाएंगे। छत पर जा कर अाकाश को देखना, हरी घास पर नंगे पैर चलना फायदेमंद रहेगा।
हेल्थ ः महिलाअों की हेल्थ ठीक रहेगी। माइग्रेन तंग कर सकता है। मन को शांत करें, गंगाजल ग्रहण करें।
लव लाइफ ः पार्टनर से थोड़ी दूरी बनेगी। सेक्स लाइफ नीरस हो सकती है। मन अध्यात्म की अोर भागेगा। लव लाइफ खत्म हो सकती है। मैरिड लाइफ में मन का वैराग्य अाड़े अाएगा।
लकी नंबर ः लकी नंबर 3 है। रोज सफेद कागज पर लाल पेन से लकी नंबर लिख कर पास रखें।
लकी स्टोन ः मोती या पन्ना पहनिए। भागते हुए दिल अौर मन को रोकने में मददगार रहेगा। कुंडली दिखा कर ही पहनें।
तुला (Libra)
अापका राशिफल ः तुला राशि का स्वामी शुक्र है। ये लोग बड़े बैलेंस्ड होते हैं। अगर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेअर है, तो गर्लफ्रेंड भी खुश रहेगी अौर बीवी भी। 2020 में भी हर चीज 2 हो सकती है मसलन, 1 नहीं 2 बच्चे होंगे, 2 घर होंगे, 2 बीवियां भी हो सकती हैं। जरूरी नहीं कि विवाहेतर संबंध ही हो, शादी नहीं हुई है, तो हो सकती है। बच्चा नहीं है, तो अब संतान का योग है। अापका एक अौर घर दूसरे शहर में बन सकते हैं, अाप अपना दूसरा अॉफिस बना सकते हैं। अागे बढ़ने के मौके मिलेंगे, मशहूर होंगे।
मनी पावर ः ये लोग 2020 में नयी सुंदर डायरी खरीद कर उस पर अपनी जो कामनाएं लिखते जाएंगे, वे पूरी होती जाएंगी। यह इनकी पावर है, जिसे ये जानते ही नहीं हैं।

horoscope-3


फैमिली व फ्रेंड्स ः इनकी बीवी 5 किलो अाटा मंगाएगी, ये 10 किलो ले अाएंगे। जो काम 2 लाख का हो सकता है, उसमें 4 लाख खर्च करेंगे। इसी दिखावे में लोन के चक्कर में पड़ जाते हैं। जिद्दी होते हैं, बीवी की नहीं सुनेंगे। इसी वजह से बच्चों से नोकझोंक होगी। अपने पार्टनर अौर बच्चों को क्वॉलिटी टाइम नहीं देंगे। ड्यूटी पूरी करके जिम्मेदारियों की इतिश्री समझेंगे। इनके बड़ी उम्र के दोस्त बनेंगे। उनको सलाह देंगे, जबकि इसकी जरूरत खुद इनको है।
हेल्थ ः ये थका-थका महसूस करेंगे, महिलाअों में बी12 विटामिन की कमी हो सकती है। वे बेजान महसूस करेंगी। अपना ब्लड व शुगर चेक कराएं।
लव लाइफ ः अापको लगेगा कि लव लाइफ ठीक है, मगर पत्नी को प्यार की दरकार रहेगी। प्यार महज कर्तव्य पूर्ति नहीं है। जीवनसाथी के प्रति उदार व संवेदनशील रहें।
लकी नंबर ः नंबर 7 व 4 लकी होता है। सफेद कागज में लाल रंग के पेन से 7 नंबर लिखें व सारे दिन अपने पास रखें।
लकी स्टोन ः हीरा इनको बहुत सूट करता है। इस राशि के स्त्री-पुरुष हीरा पहन सकते हैं। बस ख्याल रखें कि वह बॉडी को टच ना करे।
वृश्चिक (Scorpio)
अापका राशिफल ः इस राशि का स्वामी मंगल होता है। अगर बिजनेस टीम वर्क से चल रहा है, तो वह साथ देगा। अगर किसी कारणवश नौकरी चली गयी थी, तो वहां से बुलावा अाएगा। मान-सम्मान होगा। काम की वाहवाही होगी। लोगों को अपनी बातें समझाने में कामयाब होंगे।
मनी पावर ः अामदनी अच्छी रहेगी, काम बढि़या चलेगा। बिजनेस में कुछ नया जोड़ेंगे। अपने कार्य स्थल को बदल सकते हैं। अॉफिस में लंबे समय से चले अा रहे वास्तु दोष को सुधारने का सही वक्त है।
फैमिली व फ्रेंड्स ः पत्नी के साथ झगड़े की अाशंका रहेगी, इसलिए धैर्य बनाए रखें। घर में चोरी हो सकती है। नौकरों पर नजर रखें। दोस्त मददगार रहेंगे। लापरवाही से गाड़ी चलायी, तो एक्सीडेंट भी हो सकता है। कागजातों पर साइन करने से पहले 10 बार पढ़ कर जांच लें। बड़ा चालान कट सकता है। किसी की जमानत देने में फंस सकते हैं। दूसरे की गलती अापको भुगतनी पड़ सकती है। फूंक-फूंक कर कदम रखने में भलाई है।
हेल्थ ः लंबे समय से चली अा रही बीमारी से निजात मिलेगी।
लव लाइफ ः शादीशुदा जिंदगी अच्छी चलेगी, लेकिन पत्नी को ठीक से टाइम नहीं दे पाएंगे। अगर गर्लफ्रेंड है, तो उसके साथ रिश्ता टूट सकता है। 2020 में इनकी जिंदगी में कोई नया पार्टनर अाएगा। शादी नहीं की, तो पार्टनर बदलने के पूरे अासार हैं।
लकी नंबर ः इस राशिवाले का भाग्यशाली नंबर 8 व 1 है। अाप 1 व 8 नंबर सफेद कागज पर लाल पेन से लिख कर साथ रखें या अपने हाथ या दिल में इन नंबरों को लिखें व मिटाएं, तो काम बनेंगे। चाहें, तो 8 नंबर अपने हाथ में गुदवा लें।
लकी स्टोन ः इनके लिए सफेद व लाल दोनों तरह का मूंगा पहनना सही है। मगर इसे अपने मन से ना पहनें। जन्मपत्री दिखा लें।
धनु (Sagitarious)
अापका राशिफल ः इस राशि का स्वामी गुरु है। शनि की युक्ति भी इनके साथ हो रही है। इस वक्त धनु राशि बहुत एक्टिव है। अाप योग अौर अाध्यात्मिक रास्ते पर हैं, तो अध्यात्म गुरु बनेंगे। धनु राशि के अाध्यात्मिक गुरुअों के लिए यह बहुत अच्छा समय है। शिक्षकों के लिए भी उत्तम समय है। अगर अाप धनु राशि के हैं अौर ज्योतिष हैं, तो अापकी ख्याति बढ़ेगी। विदेश यात्रा करेंगे, वहां से पैसा भी अाएगा। विवाह होने का समय है। सेहत की चिंता रहेगी। अापको अपना, अपने माता-पिता का खास ख्याल रखना है। अागे पढ़ाई करना चाहते हैं, तो जरूर करें। प्रोफेशन से टीचर हैं, तो प्रिंसिपल के पद पर पहुंच सकते हैं। 2020 में धनु राशि की पांचों उंगलियां घी में अौर सिर कड़ाही में है।
मनी पावर ः बहुत पैसा अाएगा। इनके पास इतना पैसा होगा कि उसे ये बर्बाद करेंगे। इंक्रीमेंट व प्रमोशन मिलेगा, बॉस खुश रहेंगे। अॉफिस में मान-सम्मान बढ़ेगा।
लव लाइफ ः इस साल शादी होने की गारंटी है। जो रिश्ते टूट कर चले गए थे, वे वापस अाएंगे। ब्रेकअप करके गयी गर्लफ्रेंड लौट कर वापस अाएगी अौर उससे शादी हो सकती है।
फैमिली व फ्रेंड्स ः इस साल अवश्य ही खाली गोद भर जाएगी। फैमिली लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। परिवार के साथ धार्मिक यात्राअों पर जाएंगे। मान-सम्मान, यश में बढ़ोतरी होगी। अापके नए दोस्त बनेंगे अौर उनके बीच अाप लोकप्रिय रहेंगे।
हेल्थ ः खांसी-जुकाम से परेशान रह सकते हैं। गले की कोई सर्जरी हो सकती है। अपना ध्यान रखें, क्योंकि वजन तेजी से बढ़ेगा।  व्यायाम व खानपान की अोर ध्यान दें।
लकी नंबर ः अापके लकी नंबर 9 अौर 3 हैं। रोज सफेद कागज पर लाल पेन से लकी नंबर लिख कर पर्स या जेब में रखें।
लकी स्टोन ः अापके लिए पुखराज बहुत अच्छा रहेगा। इनके लिए हल्दी की माला पहनना शुभ रहेगा। अपने पर्स या जेब में हल्दी का एक टुकड़ा हमेशा साथ रखें।
मकर (Capricorn)
अापका राशिफल ः इनकी राशि का स्वामी शनि होता है। लंबे समय से इनकी शनि की साढ़ेसाती चल रही है। पिछले साल बहुत अपमान से गुजर चुके हैं, साजिशों के चलते नौकरी से हाथ धोना पड़ा था। मगर अब 2020 अापके लिए खुशियों का खजाना ले कर अाया है। शनि 24 जनवरी से स्थान बदलेगा अौर इनका भाग्य खुलेगा। मान-सम्मान लौट कर अाएगा। अब दुश्मन तंग नहीं कर पाएंगे।
मनी पावर ः प्रॉपर्टी की बड़ी डील हो सकती है। रुका हुअा धन अाएगा। जो दोस्त कल तक अापको पैसा नहीं दे रहे थे, अब देंगे। पैसा बहुत खर्च होगा, इसकी चिंता ना करें, क्योंकि खर्च बिजनेस में होगा, इसलिए मुनाफा लौट कर अापके ही पास अाएगा ।


फैमिली व फ्रेंड्स ः बच्चों के साथ रिश्ते में सुधार होगा। जो बच्चे अापको छोड़ कर जाने की बात कर रहे थे, वे साथ रहना चाहेंगे। नया मकान खरीद सकते हैं। बच्चों की सफलता से समाज में अापका मान-सम्मान बढ़ेगा। घर में शादी का माहौल हो सकता है, जिसमें जम कर खर्च होगा। दोस्तों के साथ रिश्ते अच्छे नहीं हो पाएंगे, क्योंकि जब बेहिसाब पैसा अाएगा, तो अाप खुद को संभाल नहीं पाएंगे। दोस्तों को भी भूल जाएंगे, जिन्होंने अापका साथ दिया था।
हेल्थ ः सावधानी रखें, कोई एक्सीडेंट हो सकता है। गुप्तांग में कष्ट हो सकता है। अापको युरिन इन्फेक्शन से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं। अापको लोगों की दुअाअों में रहना है। अाप शनि की पूजा रोज करें।
लव लाइफ ः पति-पत्नी के लंबे समय से चले अा रहे खराब रिश्ते प्रेमभरे होंगे।
लकी नंबर ः नंबर 8 लकी है। रोज सफेद कागज पर लाल पेन से लकी नंबर लिख कर साथ रखें। शाम को कागज किसी पेड़ के नीचे रख दें या फेंक दें।
लकी स्टोन ः नीलम इनका लकी स्टोन है। नीलम गलती से भी बिना पूछे ना पहनें। नीलम राजा अौर रंक दोनों बना देता है। नीलम अौर नीली दोनों ही स्टोन पहन सकते हैं, मगर पहले किसी ज्येतिषी को कुंडली दिखा लें।
कुंभ (Aquarious)
अापका राशिफल ः इनकी राशि का स्वामी भी शनि ही है। अापकी फैमिली लाइफ जो लंबे समय से खराब चल रही थी, अब ठीक हो जाएगी। अापको अपनी जबान पर काबू रखना होगा। गुस्सा बिलकुल ना करें। अापका डूबा पैसा, जेवर सब लौट कर वापस अा सकता है। अगर प्रॉपर्टी कहीं गिरवी रखी थी, तो वापस मिल सकती हैं। बेमतलब के मूड स्विंग्स होंगे। अापकी प्लानिंग नेगेटिव होने की वजह से सफल नहीं होगी। अपनी सोच सकारात्मक रखें।
मनी पावर ः अाप लालच पर कंट्रोल पाएं, वरना यह अापके अच्छे समय को बुरे समय में बदल सकता है। जिसका भी जो लेना-देना है, हिसाब बराबर करें। ईमानदारी की नीयत रखें, तो यह समय बहुत अच्छा रहेगा।
लव लाइफ ः पार्टनर के साथ लव लाइफ अच्छी हो सकती है। यहां भी अपनी जबान को लगाम दे कर रखें। इसका ध्यान रखेंगे, तो रिश्ते मधुर रहेंगे। सेहत का लव लाइफ पर असर पड़ेगा। पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा।
फैमिली व फ्रेंड्स ः अगर अाप किसी के प्यार में हैं, तो शादी का प्लान गड्ढे में गिर सकता है। किसी दोस्त की सलाह या समझाने पर चीजें बेहतर होंगी। दोस्तों से रिश्ता ना अच्छा रहेगा अौर ना ही बुरा। ना अाप उनको पूछेंगे अौर ना ही वे अापको पूछेंगे। दुनिया व समाज से कटे-कटे रहेंगे। अकेले रहना ज्यादा पसंद करेंगे।
हेल्थ ः अाप अपनी सेहत के दुश्मन खुद हैं। इसे ले कर अपनी बुद्धि ज्यादा ना चलाएं। प्लान ज्यादा ना करें। पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान रखेंगी। काले अौर नीले कपड़ों से तोबा करें। नहाने के पानी में सेंधा नमक डाल कर स्नान करें, फायदा होगा।
लकी नंबर ः नंबर 10 लकी रहेगा। रोज नए सफेद कागज पर लाल पेन से लकी नंबर लिख कर पर्स या जेब में रखें।
लकी स्टोन ः अोपल पहनें, अच्छे परिणाम देगा। नीलम या नीली स्टोन भी पहन सकते हैं, मगर इसे कुंडली दिखा कर ही पहनें।

Печать


मीन (Pisces)
अापका राशिफल ः इस राशि का स्वामी गुरु है, जो ज्ञान देता है अौर वही प्रधान स्थिति में चल रहा है। यह समय स्टूडेंट्स के लिए बहुत अच्छा है। पढ़ाई में मन लगेगा अौर अाप बोल अच्छा पाएंगे, पर लिख नहीं पाएंगे। यहां अापको लेखनी पर ध्यान देने की जरूरत है। लिखने का अभ्यास जारी रखें, क्योंकि इम्तहान तो लिख कर ही देना है। कोर्स पढ़ कर ही नहीं, लिख कर भी याद करें। जो लेखक हैं, वे उतना अच्छा नहीं लिख पाएंगे, मगर बोलेंगे तो बहुत अच्छा। यही हाल टीचर्स का रहेगा, टारगेट पूरा करने में परेशानी का सामना करना होगा। इसलिए दुखी हो सकते हैं। लेकिन प्रयास करने पर टारगेट पूरे हो सकते हैं। मीन राशिवालों का इस दौरान अध्यात्म की अोर काफी रुझान होगा। धार्मिक स्थानों पर जाएंगे। तीर्थ यात्रा कर सकते हैं। हो सकता है किसी मंदिर की स्थापना करें या मंदिर बनाने की योजना बनाएं। दान-पुण्य करने में उनकी ज्यादा रुचि रहेगी अौर यह उनके लिए अच्छा ही होगा। जरूरतमंदों की मदद करें, दुअाएं मिलेंगी। मीन राशि के लिए 2020 ज्ञान के साथ बहुत कुछ देनेवाला है।
मनी पावर ः बिजनेस में कुछ बदलाव दिखेगा, पर पैसा फंस भी सकता है। बिना सोचे-समझे पैसा नहीं लगाएं। जहां चुटकीभर नमक की जरूरत है, वहां बस उतना ही नमक डालें। अपनी गलती से फंस जाएंगे। बॉस प्रमोशन देने का प्रॉमिस करते रहेंगे, पर देंगे नहीं। ज्यादा उम्मीद ना करें, वरना बहुत कष्ट होगा। नौकरी चेंज करने का सबसे उत्तम समय है। लकीर के फकीर ना रहें, अपनी जॉब बदलने के बारे में प्लान कर सकते हैं।
फैमिली व फ्रेंड्स ः फैमिली लाइफ अच्छी रहेगी। वहां अाप सबके अाइडियल रहेंगे। परिवार में अापको बहुत मान-सम्मान मिलेगा। परिवार के बच्चे अापकी राय मांगेंगे अौर अापकी राय उनके लिए सही रहेगी।
दोस्तों के बीच अापकी इज्जत बढ़ेगी, उनको अाप ज्ञान देंगे। हमेशा दोस्तों की हेल्प करनेवाले बनेंगे। नए दोस्त बनेंगे। लोगों के लिए बहुत अच्छे दोस्त साबित होंगे।
हेल्थ ः इनको नाक अौर कान में समस्या रह सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
लव लाइफ ः शादी हो सकती है। लव लाइफ अच्छी चलेगी। बच्चा हो सकता है। लेकिन लव मैरिज अच्छी रहेगी, पर शादी में सेक्स लाइफ जीरो रहेगी, क्योंकि गुरु पत्नी में भी भगवान दिखा देता है। अाध्यात्मिक इतना बना देगा कि हनीमून के लिए भी वृंदावन जाएंगे। सेक्स लाइफ डिस्टर्ब नजर अा रही है।
लकी नंबर ः उनका लकी नंबर 3 है। पीला रंग इनके लिए बहुत अच्छा रहेगा। सोने की चेन व पीले वस्त्र पहनना अच्छा रहेगा।
लकी स्टोन ः इनके लिए पुखराज पहनना अच्छा रहेगा। हमेशा अपने पर्स या वॉलेट में हल्दी का एक टुकड़ा रखें। इनके लिए सबसे बेहतर सोना पहनना रहेगा। जितना सोना पहनेंगे, उतना तेज दिमाग चलेगा, उतनी राशि तेज होगी। पीली चीजें खाएं-पिएं अौर दान करें।

horoscope-2