Saturday 21 November 2020 04:55 PM IST : By Preeta Mathur

व्रत में साबूदाने की भेल में कौन-कौन से चीजें मिला कर बनायी जाती है।

व्रत में साबूदाने की भेल में कौन-कौन से चीजें मिला कर बनायी जाती है। बताएं।                           पल्लवी, भोपाल

1/2 कप साबूदाने को 4-5 घंटे पानी में भिगो कर निथारें। मूंगफली व काजू भूनें। दो बड़े चम्मच गरम तेल में साबूदाना सॉते करें। उबले आलू को छील कर काट लें। इसे साबूदाने के साथ भूनें। सेंधा नमक, लाल मिर्च, मूंगफली, काजू, हरा धनिया, जरा सी शक्कर, 1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला मिलाएं। नीबू निचोड़ कर सर्व करें।

क्या शकरकंदी की चाट में चटनी भी डाली जा सकती है।                                                     रीमा, जमशेदपुर

kitchen-queen-october-20

1 किलो शकरकंदी पर नमक छिड़क कर अल्युमीनियम फॉइल में लपेट पर 160 डिग्री सेल्सियस पर अवन में रोस्ट करें। पुदीने-धनिए की चटनी के लिए 1/2-1/2 कप पोदीना, धनिया, दही, नमक, शक्कर और नीबू के रस के साथ पीस लें। शकरकंदी को छील कर टुकड़ों में काटें। इसमें कटी हरी मिर्च, नमक, भुनी व-कुटी मूंगफली, लाल मिर्च, चाट मसाला, हरा धनिया, नीबू का रस, इमली की चटनी, पुदीने-धनिए की चटनी मिला दें। ऊपर से अनार के दाने डालें।