Monday 31 July 2023 11:00 AM IST : By Manish Malviya

31 जुलाई से 6 अगस्त के बीच जन्मदिन वालों के लिए कैसा है यह वर्ष

tarot-aug

31 जुलाई को जन्म लेने वाले लोग मानवीयता से भरे होते हैं| इनमें दया, परोपकार अधिक होता है| ये आदर्शवादी लोगों से प्रभावित होते हैं और उन्हें फॉलो करते हैं| यह मानवीय कार्य करते हैं और उसका क्रेडिट भी लेना चाहते हैं| पर वह इन्हें नहीं मिलता है| इनके मन की बात इनके मन में ही रहती है| इन्हें बुरी घटनाएं विचलित कर देती हैं| इन्हें अपने जीवन में शिकायतें और असुरक्षा रहती है| इस वर्ष इन्हें किसी दुर्घटना या सर्जरी के चांस है| किसी झगड़े, झंझट में भी उलझ सकते हैं| काम-धंधों में बहुत मेहनत के बाद ही कुछ फायदा होगा| 

1 अगस्त को जन्म लेने वाले अपने को बहुत सुपीरियर समझते हैं| इनके साथ काम करना बहुत मुश्किल होता है| इनकी अपने से पद में बड़े लोगों से भी नहीं पटती है| ये यारों के यार होते हैं| दोस्तों का इनकी जिंदगी में बहुत महत्व होता है| यह अपने को हमेशा दूसरों आगे देखना व रखना पसंद करते हैं| यह वर्ष इनको भौतिक रूप से सम्रद्ध करेगा| विदेश की यात्राएं भी करवाएगा| कोई लग्जरी गाड़ी  भी लेने के योग बनेंगे| 

2 अगस्त को जिनका जन्मदिन है, वह कई कार्य एक साथ करना चाहते हैं| यह बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं| यह वर्षों तक अपने अपने लक्ष्य पर बिना हारे काम कर सकते हैं, जब तक कि उसे पा न लें| ये आत्मविश्वास से भरे रहते हैं| यह प्राय शांति से अपने गोल की तरफ बढ़ने वाले होते हैं| इन्हें लोगों से मदद लेना पसंद नहीं होता| इन्हें पानी से कोई दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है| इस वर्ष जिन कार्यों को यह पूरा करना चाहते हैं उसमे व्यवधान उत्पन्न करेगा| इनकी प्लानिंग फेल हो सकती है| एक तरह से सपने पूरे होने की जगह टूटने के चांस अधिक हैं| इस वर्ष पैसों की जगह मानवीय और सामाजिकता को ज्यादा महत्व देंगे|

3 अगस्त वाले दूसरों की मदद करने में बहुत आगे रहते हैं| यह घुमंतू स्वभाव के होते हैं| यह घर से ज्यादातर बाहर ही रहते हैं| ये ईगो से प्रभावित होते हैं| इन्हें वीरता से भरी बातें सुनना,जानना अच्छा लगता है| यह अपनी छाप अपने क्षेत्र में छोड़ना चाहते हैं| यह महत्वकांक्षी भी बहुत रहते हैं| यह उच्च आदर्शों वाले हिम्मती और साहसी होते हैं| इस वर्ष यह किसी कानूनी पचड़े से बाहर आ जाएंगे| जमीन-जायदाद से भी इन्हें लाभ मिलेगा| काम धीमी गति से पूरे होंगे| पैसे भी रुक-रुक कर आएंगे| 

4 अगस्त को जन्म लिए लोग सक्रिय रहते हैं| ये कभी खाली नहीं बैठते| यह परदे के पीछे रहकर भी बड़े से बड़े कार्यो को अंजाम दे देते हैं| यह स्वभाव से विरोधी किस्म के होते हैं| यह संघर्ष, बाधाओं से विचलित नहीं होते हैं| यह हंसी-मजाक में कुछ सीमा लांघ जाते हैं| यह कुछ कामों में चाहते हैं कि उन्हें उसका क्रेडिट मिले और ना मिलने पर गुस्सा हो जाते हैं| इन्हें अपनी भावनाओं को काबू में रखने में परेशानी होती है| इस वर्ष कुछ अधिक ही संघर्ष इन्हें करना पड़ेगा| कार्यो में बाधाएं, रुकावटें लगी रहेंगी| आर्थिक रूप से भी परेशानियां आ सकती है|

5 अगस्त को जन्म लेने वाले लोग मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत होते हैं| इनकी निर्णय लेने की क्षमता बहुत अच्छी होती है| इनके निर्णय भी सही होते हैं| अपनी उर्जा के सही उपयोग के लिये इन्हें ज्यादतर घर के बाहर कुछ एक्टिविटी में रहना चाहिए| घर पर ज्यादा होने से यह चिड़चिड़े या गुस्सैल हो जाते हैं| इस वर्ष इन्हें अपने कार्यों में बड़े गोल हासिल हो जाएंगे| इनका नाम-सम्मान भी बड़ेगा| आर्थिक स्थिति भी अच्छी होती जाएगी|  

6 अगस्त को जिनका जन्म हुआ है, वह हर बात प्रेक्टिकल करके जानना चाहते हैं| यह केवल सुन कर किसी भी बात पर विश्वास नहीं कर लेते हैं| यह हमेशा कुछ ना कुछ नया करने की धुन में लगे रहते हैं| एक जगह टिके रहना इन्हें नहीं आता| अपने नए अनुभव लेने की चाहत के चलते यह अपने काम, नौकरी में बड़े से बड़ा रिस्क ले लेते हैं| इन्हें अपने को समझने वाला साथी हमेशा चाहिए रहता है| इनके परिवर्तनशील लाइफस्टाइल की वजह से इनका वैवाहिक जीवन हमेशा टूटने की कगार पर रहता है| हालांकि यह साथी के प्रति वफादार और रोमांटिक रहते हैं| इस वर्ष इनके जीवन में उठा-पटक मची रहेगी| किसी ना किसी चीज़ से ऊब कर यह यह किसी नये रास्ते पर चल पड़ेंगे| मूड का स्विंग भी होता रहेगा| कोई नया प्रेम संबंध भी विकसित हो सकता है|