Thursday 24 September 2020 09:18 PM IST : By Nishtha Gandhi

चलें बैंकाक के रंगीन सफर पर

जब दिल करे कि अब थोड़ी मस्ती की जाए, तो झट से बैंकाक का टिकट कटवा लीजिए। यहां की रंगीनियां जीवनभर याद रहेंगी।

bangkok-1


जब अपनी रुटीन लाइफ की बोरियत अापके सिर पर चढ़ने लगे, जब मन करे कि खुल कर जीना किसे कहते हैं, एक बार इसका भी अहसास कर लिया जाए, तो अपना पासपोर्ट तैयार कीजिए, थाइलैंड का वीजा लगवाइए अौर जीवन को एक लंबी उड़ान देने को तैयार हो जाइए। थाइलैंड की राजधानी बैंकाक में देखने लायक बहुत कुछ है। अब यह अाप पर निर्भर करता है कि अाप कहां-कहां घूमने जाते हैं। इतना तो तय है कि बैंकाक के इस टूर में मौजमस्ती अौर खुशियां अापके साथ-साथ चलेंगी। बैंकाक का ट्रिप खत्म होने के साथ ही अगर अाप दूसरे ट्रिप की प्लानिंग ना कर लें, तो कहिएगा। एशियाई देशों में पर्यटन हालांकि अब उतना महंगा नहीं रह गया है। अगर अाप पहले से प्लानिंग कर लें, तो बैंकाक के टूर का खर्चा अासानी से प्लान कर लेंगे। बैंकाक में देखने के लिए बहुत से पर्यटन स्थल हैं। इनके बारे में थोड़ी
जानकारी पहले से हासिल कर लें-
द ग्रैंड पैलेस ः यह थाईलैंड के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है। किसी जमाने में यह वहां के शाही परिवार का निवास स्थान हुअा करता था। अभी भी यहां पर शाही समारोह अायोजित किए जाते हैं। इस महल में सुंदर हॉल, गार्डन, अांगन अादि बने  हुए हैं। ग्रैंड पैलेस में ही यहां का सबसे पुराना अौर भव्य बौद्ध मंदिर है। इस मंदिर में जाने से पहले सख्त ड्रेस कोड का पालन करना होता है। अगर अापने यहां के नियमों के मुताबिक कपड़े नहीं पहने हैं, तो अाप यहां से किराए पर कपड़े ले सकते हैं।

bangkok-4


सफारी वर्ल्ड ः सफारी वर्ल्ड दो भागों में बंटा हुअा है। पहला भाग सफारी पार्क है, जो थाइलैंड का सबसे बड़ा जू अौर पार्क है। यहां पर अाप जंगल क्रूज, एग्स वर्ल्ड, बॉलीवुड काउबॉय स्टंट शो अौर बॉक्सिंग शो का अानंद ले सकते हैं। यहां के मैरीन पार्क में अाप डॉल्फिन, पक्षियों अौर दूसरे जानवरों के मजेदार शो का अानंद भी उठा सकते हैं।
ड्रीम वर्ल्ड ः यह अमेरिकी स्टाइल का थीम पार्क है। इस एम्यूजमेंट पार्क में बच्चों के मनोरंजन के लिए बहुत कुछ है जैसे रोलरकोस्टर राइड, वाइकिंग बोट्स, स्नो टाउन अादि।
मैडम तुसाद्स म्यूजियम ः
बराक अोबामा से हाथ मिलाना है या शाहरुख खान को गले लगाने की हसरत है, मैडम तुसाद्स गैलरी में अाप विश्व की लगभग सभी प्रसिद्ध हस्तियों के मोम के बने स्टैच्यू देख सकते हैं। यह म्यूजियम अब विश्व के कई देशों में अापको मिल जाएगा। मोम की ये प्रतिमाएं इतनी जीवंत लगती हैं कि लगता है कि पुतले बस अभी बोल ही पड़ेंगे।
वाट फो मंदिर ः यह एक बहुत बड़ा मंदिर कॉम्पलेक्स है। यहां पर महात्मा बुद्ध की विशालकाय लेटी हुई प्रतिमा है। दीवारों पर बने चित्र, नक्काशी अौर मूर्तियों से अापको यहां के इतिहास अौर खगोलशास्त्र के बारे में जानकारी मिलेगी। ग्रैंड पैलेस से यहां तक अाने में अापको सिर्फ 10 मिनट लगेंगे। वाट फो थाइलैंड का मुख्य मसाज स्कूल भी है।
चाअो फराया रिवर क्रूज ः यह नदी यहां की सबसे सुंदर पर्यटन स्थलों में से एक है। चाहे दिन में जाएं या रात में, यहां पर अाप किसी भी समय बोटिंग का अानंद ले सकते हैं। बोटिंग के लिए वॉटर टैक्सियां किराए पर मिलती हैं। इस नदी में अापको सजी-धजी नाव भी देखने को मिल जाएंगी।
डिनर क्रूज ः डिनर क्रूज बैंकाक के ट्रिप की सबसे अच्छी चीज है। यहां पर इतने डिनर क्रूज होते हैं कि अापके लिए किसी एक को चुनना मुश्किल हो जाएगा। कुछ क्रूज जहां बड़े ग्रुप्स को ले जा कर मस्ती, डांस, म्यूजिक की सुविधा देते हैं, वहीं कुछ क्रूज सिर्फ कपल्स के लिए कैंडल लाइट डिनर की सुविधा भी देते हैं। बैंकाक में इनके अलावा भी कई वॉटर टूर्स का मजा अाप ले सकते हैं। इन टूर्स में फ्लोटिंग मॉर्केट्स, बैंकाक कैनाल अौर रिवर क्रूज की सैर शामिल होती है। कुछ मंदिरों की सैर भी अाप इस टूर पर कर सकते हैं।
अोशियन वर्ल्ड ः यह थाइलैंड का सबसे बड़ा एक्वेरियम है, जो अाकार में 3 बड़े स्वीमिंग पूल के बराबर है। यहां अापको कई दुर्लभ समुद्री जीव-जंतु देखने को मिलेंगे। अगर हिम्मत है, तो 270 डिग्री की अंडरवाॅटर टनल में डाइव मारें अौर बड़ी शार्क मछलियों के साथ तैराकी का अानंद लें। अगर नहीं, तो कांच की बोट में बैठ कर समुद्र की खूबसूरती निहारें।

bangkok-2
bangkok-3


चटुचक वीकेंड मार्केट ः किसी समय में यह मार्केट सिर्फ होलसेलर्स अौर व्यापारियों के लिए ही थी, लेकिन अब अगर अाप बैंकाक जा रहे हैं, तो इस मार्केट में जाए बिना अापका ट्रिप पूरा नहीं होगा। इसे बैंकाक का चांदनी चौक भी कहा जाता है। यहां पर कम से कम 8 हजार दुकानें हैं। वीकेंड में यहां दो लाख से ज्यादा टूरिस्ट अाते हैं। इससे सस्ती शॉपिंग बैंकाक में अौर कहीं नहीं की जा सकती।यहां की फ्लोटिंग मॉर्केट में भी जरूर जाएं।

bangkok-7

  
फ्लाइट टू फुकेत
फुकेत अाइलैंड की मस्ती अापको जीवनभर याद रहेगी। अगर अापको समुद्र अौर द्वीपों की सैर का शौक है, तो फुकेत की सैर किए बिना घर वापस मत लौटिएगा।

bangkok-5


फांग ना खाड़ी ः यहां पर अाप चाहें, तो पूरा दिन अाराम से अौर बिना बोर हुए बिता सकते हैं। यहां भरपूर हरियाली है, जिसके कारण अापको यहां का पानी हरे रंग का दिखायी पड़ेगा। किनारे पर चूना पत्थर की पारदर्शी चट्टानें यहां का मुख्य अाकर्षण हैं। जेम्स बॉन्ड अाइलैंड अौर कोह पान्यी यहां के दो मशहूर स्पॉट हैं।
फी-फी अाइलैंड ः
इस अाइलैंड को यहां का सुपरस्टार अाइलैंड कहा जाता है। सभी पर्यटकों के बीच चर्चा का विषय रहने के बावजूद यह अाइलैंड निराश नहीं करता। यहां कदम-कदम पर अाकर्षण बिखरा हुअा है। कुछ के लिए तो फुकेत अाने की वजह ही फी-फी अाइलैंड है। जब अाप अपनी बोट से इस अाइलैंड पर पहुंचते हैं, तो एेसे लगता है कि जैसे समुद्र में कोई किला खड़ा हो।
सिमिलन अाइलैंड्स ः यह 9 द्वीपों का समूह है। नीले पानी अौर सफेद रेत से घिरी यह जगह समुद्र के शौकीनों अौर स्कूबा डाइविंग के दीवानों की स्वर्ग है। यहां पर अापको मूंगे की जिंदा चट्टानें देखने को मिलेंगी। अपनी इसी खूबी के कारण यह विश्वप्रसिद्ध है। जिन्हें समुद्र में जाने से डर लगता है, उनके लिए अाठवें अाइलैंड पर सेंलिंग बोट रॉक का विकल्प मौजूद है। 
फुकेत फैंटेसी शो ः इस शो के लिए फैंटास्टिक ही सबसे सही शब्द है। इंसान, जानवर अौर तकनीक मिल कर क्या कमाल कर सकते हैं, देखना चाहते हैं, तो इस शो में अाइए। यकीन मानिए, एेसा शो पूरी दुनिया में कहीं देखने को नहीं मिलेगा। इस शो में अापको थाइलैंड की परंपरा अौर इतिहास की जानकारी भी मिलेगी। यह शो बेहद मजेदार है।
बिग बुद्धा ः बुद्ध की यह विशालकाय मूर्ति फुकेत की पहचान है। यह 45 मीटर ऊंची है। यह नागाकेर्ड पहाड़ी पर स्थित है। यहां तक पहुंचने का रास्ता बहुत सुंदर है अौर पूरे थाइलैंड की झलक अापको इन रास्तों में देखने को मिलेगी। अगर अाप अपने साथ फुकेत का नक्शा ले जाएंगे, तो इस पहाड़ी से अाप यहां के लगभग सारे टूरिस्ट स्पॉट्स देख सकते हैं।
काता नोई बीच अौर कैरोन व्यू पॉइंट ः यह एक छोटी सी खाड़ी है, लेकिन यहां के नजारे सुंदर हैं। जब घूमते-घूमते थक जाएं, तो रेत पर नंगे पांव घूमें, समुद्र में तैरने का अानंद लें या समुद्र किनारे यों ही पसर जाएं। काता नोई बीच के पास ही कैरोन व्यू पॉइंट है। यहां पर एक तरफ से अाप अंडमान सी का नजारा देख सकते हैं अौर दूसरी तरफ इस अाइलैंड के पश्चिमी छोर पर बने तीन समुद्र तट दिखायी देंगे।
पटोंग बीच ः यह फुकेत का दिल माना जाता है। यहां पर पर्यटकों की इतनी भीड़ रहती है कि गाडि़यों के लिए पार्किंग भी नहीं मिलती। यहां पर पैरासेलिंग, जेट स्कीइंग का लुत्फ उठाएं या रिलैक्स करें, मर्जी अापकी है। अगर फिर भी मन ना भरे, तो रात की जुल्फें खुलने का इंतजार करें अौर नाइटलाइफ का अानंद लें। नाचते-गाते, खाते-पीते सुबह कब हो जाएगी, पता ही नहीं चलेगा।
फुकेत में मस्ती के ठौर-ठिकानों की कोई कमी नहीं है। खूबसूरत बीचेज के अलावा वॉट चलोंग टेंपल, बी फार्मिंग, काजू फैक्टरी, स्प्लैश जंगल, जुई तुई गुफा, खाअो रंग व्यूपॉइंट, ट्रिकी म्यूजियम, मंकी हिल्स, एलीफेंट सैंक्चुरी, टाइगर किंगडम, रम डिस्टिलरी अादि जगहों पर भी अाप घूमने जा सकते हैं। इसके अलावा कुछ समय यहां की लोकल मॉर्केट में घूमने के लिए भी रखें। शाम होने पर यहां की बांग्ला रोड पर टहलने भी जाएं। यहां पर नाइट क्लब, बार अादि बने हुए हैं। वक्त अच्छा बीतेगा। इसके अलावा रात को अाप अौर भी कई बाजारों में घूम सकते हैं। यहां पर शॉपिंग के अलावा लोकल स्ट्रीट फूड का मजा भी ले सकते हैं।           
ट्रैवल जानकारी
बैंकाक अब एक मशहूर पर्यटन स्थल के रूप में लोकप्रिय होता जा रहा है, इसलिए यहां पहुंचने में अापको परेशानी नहीं होगी। बैंकाक से अाप पटाया, फुकेत अादि जगहों के लिए बस ले सकते हैं। यहां पर 3 मुख्य बस टर्मिनल हैं, जहां से अाप टिकट बुक करा सकते हैं। बेहतर होगा कि किसी ट्रेवल एजेंट या प्राइवेट बस अॉपरेटर के चक्कर में ना पड़ें। बैंकाक में घूमने के लिए अच्छा खासा पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम है। यहां के अॉटोरिक्शा को टुक-टुक कहते हैं, जिसमें अाप अाराम से शहर घूम सकते हैं।

bangkok-6

इसके अलावा बीटीएस स्काई ट्रेन अौर मास रैपिड ट्रांसिट ट्रेन हैं। ये लगभग सभी पर्यटनों स्थलों से जुड़ी हुई हैं। कोशिश करें कि नए देश में जा कर थोड़ा-बहुत पैदल भी घूमें। यह किसी नयी जगह को जानने का बेस्ट तरीका है।