Thursday 17 June 2021 12:47 PM IST : By Nishtha Gandhi

घर की बोर दीवारों को कैसे सजाएं

अपने घर की खाली दीवार को देख कर अगर आप बोर हो चुकी हों, तो उसे किसी नए तरीके से सजाएं। यहां दिए टिप्स से जरूर आपको मदद मिलेगी

wall-decoration-3

- सोफे या दीवान के पीछे अगर थोड़ी सी दीवार ही दिखायी दे रही हो, तो उस पर एक बड़ी सी पेंटिंग लगायी जा सकती है। कलरफुल दीवार पर ब्लैक एंड वाइट पेंटिंग सजाएं और वाइट या लाइट कलर की दीवार को कलरफुल पेंटिंग से सजाएं। 

- लॉबी और सीढि़यों की दीवार पर आप खूबसूरत फोटो फ्रेम्स लगा सकती हैं। अगर आपके पास स्पेस है, तो इस दीवार पर अलग-अलग साइज के फ्रेम्स का कोलाज बना कर लगाएं। सिंपल और डार्क कलर के फोटो फ्रेम के बीच में चाहें, तो एक कलरफुल फोटो फ्रेम लगा कर कलर ब्लॉकिंग की जा सकती है। कलरफुल फोटोज के बीच में ब्लैक एंड वाइट फोटोज भी लगाएं। अगर दीवार पर तसवीरें अांखों के लेवल से शुरू करते हुए सीलिंग तक लगाएंगी, तो इससे कमरे में स्पेस भी बड़ा दिखेगा।

wall-decoration-1

- दीवार पर मिरर लगाने से लाइट रिफ्लेक्ट होती है और कमरा भी बड़ा लगता है। मिरर उसी दीवार पर लगवाएं, जिसके सामनेवाली दीवार का व्यू अच्छा हो। एक बड़ा मिरर लगाने से अच्छा है अलग शेप्स में एक से ज्यादा मिरर लगाएं। 

- गैलरी लंबी हो, तो सिर्फ फोटो फ्रेम्स लगाने के साथ खूबसूरत हैंडीक्राफ्ट वाले वॉल हैंगिंग्स, मेटल के लैंप शेड्स लगाए जा सकते हैं। सारे फोटो फ्रेम्स ब्लैक या वाइट हों, तो बीच में इस तरह के वॉल हैंगिंग्स से दीवार को कलरफुल बनाया जा सकता है।

- आजकल इंटीरियर में दीवारों पर पेंट से डिजाइन बनवाने का चलन है। इसके लिए अलग-अलग डिजाइन के स्टेंसिल्स आते हैं, जिनसे दीवार पर डिजाइन बनता है। घर पेंट करवाते समय पहले ही इनके बारे में पता कर लें। चाहें, तो सिर्फ एक दीवार पर भी स्टेंसिल्स से डिजाइन बनवा सकती हैं।

wall-decoration-5

- स्टेंसिल्स के अलावा वॉल स्टीकर्स भी दीवार को सजाने का आसान और सस्ता ऑप्शन हैं। अगर कोई दीवार खराब हो गयी हो, तो वॉल स्टीकर्स से उसे आराम से छुपा सकती हैं।

- अगर किराए के घर में रहती हों, तो दीवार को एेसी ही चीजों से सजाएं, जिन्हें आप टांग सकती हैं। दूसरे घर में शिफ्ट होने पर आप इन्हें आराम से ले जा सकती हैं। 

- छोटे कमरे को बड़ा दिखाने का सबसे आसान और लोकप्रिय तरीका दीवार पर मिरर लगाना है। इससे लाइट रिफ्लेक्ट होती है और कमरा भी बड़ा लगता है। मिरर उसी दीवार पर लगवाएं, जिसके सामनेवाली दीवार का व्यू अच्छा हो। एक बड़ा मिरर लगाने से अच्छा है अलग शेप्स में एक से ज्यादा मिरर लगाएं। 

wall-decoration-2

- डाइनिंग एरिया में दीवार पर वायर प्लेट हैंगर्स लगा कर आप अपनी खूबसूरत बोन चाइना प्लेट्स या पॉटरी प्लेट्स भी सजा सकती हैं। अलग से डाइनिंग रूम ना हो, तो ओपन किचन के साथवाली दीवार पर या जिस एरिया में डाइनिंग टेबल लगी हो, वहां पर भी इसे लगवा सकती हैं। 

- वाइट या सिंगल कलर से पेंट हुई दीवार पर प्लाईवुड का कटआउट भी लगवाया जा सकता है। इस पर हाथ से बने कटआउट्स, स्टिकी नोट्स लगा कर कमरे को डिफरेंट लुक दिया जा सकता है। इस बोर्ड को सजाने के लिए कुछ और चीजें जैसे दीवार पर लगनेवाले प्लांटर्स (गमलों) में इनडोर प्लांट्स लगाए जा सकते हैं। 

wall-decoration-4

- जगह कम हो, तो दीवार पर सिंपल हुक्स लगा कर उन पर आप हैट्स, कैप, स्टोल, गिटार, हाथ के कलरफुल पंखे जैसी चीजें टांग सकते हैं। लेकिन समय-समय पर इन पर जमी धूल साफ करना जरूरी है। हो सके, तो कुछ दिनों में इन चीजों को बदलती रहें। इससे कमरे में नयापन आएगा।

- एथनिक लुक पसंद करनेवाले लोग अगर चाहें, तो अपने घर में फोक आर्ट लगा सकते हैं। मधुबनी पेंटिंग, वारली आर्ट आसानी से और कम दामों में भी मिल जाती हैं। हैंडमेड पेपर और कपड़ा दोनों में ये आराम से मिल जाती हैं।