Thursday 24 September 2020 10:37 PM IST : By Team Vanita

अपनी राशि के अनुसार जानिए कैसा होता है अापका गुस्सा

Anger issues concept

किस राशि को क्यों व कितना क्रोध अाता है, इसमें सबकी दिलचस्पी रहती है। अाप दोस्तों के मिजाज के साथ अपने क्रोध के बारे में जानिए ज्योतिषाचार्य, टैरो कार्ड रीडर पूनम वेदी से-
मेष ः इस राशि का गुस्सा बिलकुल वैसा ही होता है जैसे बिना किसी चेतावनी के बम फट जाना। बोलते समय कुछ ख्याल नहीं रहता। थोड़ी देर बाद खुद सब कुछ भूल कर सामान्य हो जाते हैं, लेकिन दूसरे की बात ये लोग नहीं भूलते, गांठ बांध लेते हैं। इनके लिए बेहतर होगा कि क्रोध के समय एक गिलास पानी पी कर टहल लें। त्रिकोण शेप की अाकृति/चित्र को पर्स में रखें। सफेद रंग का वस्त्र पहनना इनके लिए अच्छा रहेगा। क्रोध नियंत्रण में रहेगा।  
वृष ः इन्हें अासानी से क्रोध नहीं अाता। पर यदि कोई इन्हें लाल कपड़ा ज्यादा दिखाए यानी कोई कुरेद-कुरेद कर इनका गुस्सा भड़का दे, तो उसे अपनी खैर मनानी चाहिए। अपना भला चाहते हैं, तो यह जानने की कोशिश करें कि किन बातों से इनके सब्र का बांध टूट जाता है। जब ये क्रोधित हों, उनको अकेला छोड़ दें अौर खुद को कंट्रोल करने दें। बेहतर रहेगा कि ये गुस्सा अाने पर डायमंड शेप की सजावट की चीज या अाकृति को थोड़ी देर तक देखें। हल्का गुलाबी या अंबर रंग का रुमाल अपने पास रखें।

rashi-3


कर्क ः अत्यधिक संवेदनशील व खुद में सिमटी रहनेवाली राशि है। वृष राशि की तरह गुस्से में धैर्य नहीं रख पाती। दबाव बनाए जाने पर उबल पड़ती है। क्रोध ज्यादा महसूस करने के कारण रोने लगती है। अाखिर में अपने खोल में सिमट जाती है। इस राशिवाले कभी अपने क्रोध का कारण नहीं बताते। अाप खुद इनकी बॉडी लैंग्वेज समझने का प्रयास करें। यदि अाप सचमुच इन्हें चाहते हैं, तो इनको बताएं कि अाप इनकी कितनी केअर करते हैं। इन्हें खुल कर नाराज होने दें। कर्क राशिवाले क्रोध के समय गुनगुने/गरम पानी से नहाएं, तो बेहतर रहेगा। गरम पानी के टब में लेटें। वॉटर लिली के फूल लगाएं।
मिथुन ः क्रोध अाने पर इनकी बकवास सुनने लायक होती है। खूब चिल्लाते अौर ऐसे-ऐसे कटु शब्द बोलते हैं कि तोबा ! जो मन में है, सब प्रकट कर देते हैं। इनकी सारी लड़ाई मौखिक ही होती है। जब ये नाराज हों, तो इनके सामने से हट जाएं, ताकि वे खुद को कंट्रोल कर सकें। यदि इन्हें टोकते या इनकी बात का जवाब देते रहेंगे, तो इनका गुस्सा बढ़ता ही जाएगा। उस समय तो इन्हें कोई सलाह भूल कर भी ना दें। गुस्सा अाने पर ये बिना सुने बोलते जाते हैं। इनको परवाह नहीं रहती कि सामनेवाला कितना अपमानित महसूस कर रहा है। इनके लिए महत्व बस इसी बात का रहता है कि इनके मन को कितनी ठेस पहुंची? अपने ऐसे अनावश्यक क्रोध को नियंत्रित करने के लिए बेहतर रहेगा कि इस राशिवाले बुद्धा की अाकृति या पेंटिंग अपने कमरे में रखें। तितली भी लगा सकते हैं। लाल छींटवाला सफेद कपड़ा/डिजाइनवाला रुमाल/वस्त्र अादि पहनें। कमरे में चित्र लगाएं।
सिंह ः अग्नि तत्ववाली सिंह राशि गरममिजाज होती है। ये कोई माइंड गेम नहीं खेलते। यदि अाप इन्हें गुस्सा दिलाते हैं, तो नतीजा भुगतने के लिए तैयार रहें। इनका गुस्सा नहीं, शोरभरा उत्पात होता है। इनका क्रोध किसी की रेपुटेशन खराब कर सकता है। इस सबके बावजूद ये दूसरों की भावनाअों की कद्र करते हैं। जब ये अपने क्रोध का प्रभाव देखते हैं, तब शांत हो जाते हैं। ये कैट्स अाई पहनें/शेर पर सौम्य रूप में सवार दुर्गा का चित्र देखें। लाल, पीले, सुनहरे रंगों का प्रयोग करें। गुस्सा कंट्रोल में रहेगा।
कन्या ः बड़ी धैर्यवान राशि है। इनमें सबसे कम क्रोध होता है तथा अपनी भावना प्रकट करने में बड़ा लंबा समय लेती हैं। यदि अाप उन्हें ज्यादा नाराज करेंगे, तो अाप एक अच्छा मित्र खो देंगे। गुस्से में ये अापको नजरअंदाज करेंगे। यदि इनका विश्वास टूट गया, तो हमेशा के लिए रिश्ता खत्म समझिए। कन्या राशि को क्रोध में पागल होने के बजाय बड़े कार्य पर ध्यान देना चाहिए। शतरंज खेलें, छोटी अाकृति के बैंगनी-नीले रंग के फूलोंवाले चित्र को कमरे में लगाएं। तनाव की स्थिति में नेवी ब्लू कलर्स का प्रयोग करें। समुद्र या उससे संबंधित चीजों के चित्र लगाएं।
तुला ः इस राशिवाले अपनी जिंदगी में हर हाल में संतुलन चाहते हैं। इनके जीवन के लक्ष्य में गुस्सा फिट नहीं होता। न्याय में विश्वास करते हैं अौर विवाद से बचते हैं। यदि क्रोध अाए भी तो ये इसका न्यायसंगत कारण खोजते हैं। तुला राशि को अपना गुस्सा दबाना नहीं चाहिए। इनको घर में प्रकृित, जंगल, पहाड़वाली सीनरी लगानी चाहिए। शांति के दूत कबूतर का चित्र लगाएं। स्ट्रॉबेरी का खूब प्रयोग करें। रंगों में गुलाबी, लेमन, सिंदूरी लाल रंग शांत रखेंगे।
वृश्चिक ः गुस्से में वृश्चिक राशि की बॉडी लैंग्वेज ही बदल जाती है। खुद के प्रति सम्मान रखनेवाली राशि कभी स्वीकार नहीं करेगी कि कोई इनको क्रोधित करे। इनको बदला लेना प्रिय होता है। अापके खिलाफ ये योजना बना सकते हैं। इनसे बचे रहना ही अच्छा होगा। जब इनका पारा गरम हो, तो अाप इन्हें स्पेस दें, शांत ना करें। समय ही इन्हें शांत करेगा। ये लोग बादाम खाएं अौर गहरे लाल रंग के गुलाब के फूल लगाएं। स्वीमिंग करें। गहरे लाल, मैरून रंगों का प्रयोग अच्छा रहेगा।

rashi-4


धनु ः यह राशि विश्वासघात नहीं पसंद करती। इनके साथ ऐसा होने पर इनके क्रोध की सीमा नहीं रहती। गुस्से में ये खूब ताने देते हैं, लेकिन अपने बवंडर जैसे क्रोध पर ये शर्मिंदा भी होते हैं। स्पष्टवक्ता तथा खुले विचारवाले होते हैं। थोड़े सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार से ये शांत रहते हैं। खुले मैदान, घोड़े, पहाड़वाले चित्र लगाएं। धनुष बाण की अाकृति रखें। बैंगनी/गहरे नीले रंगों का प्रयोग करें।
मकर ः ये ज्यादा क्रोध नहीं करते। अपनी ऊर्जा को क्रोध में बेकार करने के बजाय शांति बनाए रखते हैं। लेकिन अगर इन्हें क्रोध अा जाए, तो अाप छुपने की जगह ढूंढ़ लें। ये महीनों तनाव को इकट्ठा करते हैं, लेकिन जब बम फटता है, तो बचने की जगह ढूंढ़ लेनी चाहिए। उठापटक छोड़ कर मेडीटेशन अौर अात्ममंथन करें। पॉपी के फूलों का चित्र लगाएं। खसखस का प्रयोग करें, बचत करें, पिग्गी बैंक जरूर रखें। सदाबहार पाइंस के पेड़ों का चित्र लगाएं। गहरा भूरा, स्लेटी रंग इनके लिए अच्छे रहेंगे अौर मिजाज शांत रखेंगे।
कुंभ ः बहस करना तथा उकसानेवाली बातें करना इनका प्रिय शौक है, लेकिन ये मुकाबले में टिकते नहीं हैं। यदि इन्हें क्रोध अा जाए, तो गायब या इधर-उधर हो जाते हैं। लॉन्ग ड्राइव पर प्रकृति की खोज में निकल जाते हैं। इसी एकाकीपन में वे बड़ी शांतिपूर्वक अच्छी तरह समाधान ढूंढ़ लेते हैं। बेहतर होगा कि क्रोध क्यों अाया इसकी वजह पर चर्चा करें। सीधी बात मुश्किल जरूर होगी, लेकिन नतीजा अच्छा होगा। मेडिटेशन करें। मोरपंख, चील के चित्र व पंख पास में रखें। हल्का नीला, इलेिक्ट्रकल ब्लू रंग फायदा देगा।
मीन ः इनके अंदर भावनाएं काफी गहराई में छुपी रहती हैं। कई बार बेबात के बिगड़ जाते हैं, लेकिन इसका किसी को पता नहीं चलता। इनको बहस करना नापसंद होता है अौर इससे हर हाल में बचते हैं। शांति के लिए एकाकी रह कर प्रयास करते हैं। क्रोध अाने पर इनको लंबी गहरी सांस लेना चाहिए अौर क्रोध के असली कारण को समझने की कोशिश करनी चाहिए। हर समस्या का समाधान होगा। इकनेशिया फूल के चित्र लगाएं, हीलिंग कराएं, फोटोग्राफी करें। डॉल्फिन की अाकृति रखें। हल्का हरा अौर सफेद रंग अच्छा रहेगा।