Tuesday 23 May 2023 11:36 AM IST : By Manish Malviya

22 से 28 मई के सप्ताह को लेकर अपना भविष्यफल जानें टैरो न्यूमेरोलॉजी के आधार पर

weekly-forecast

22 मई से 28 मई वाला सप्ताह आपके लिये कैसा रहने वाला है,यह हम टैरो न्यूमेरोलाजी से जान सकते है| आप किसी भी महीने की 1 से लेकर 9 तारीख के बीच जिस तारीख को पैदा हुये है, वह न्यूमेरोलाजी के अनुसार आपका जन्मांक रहेगा| यदि आपका जन्म 10 से लेकर 31 तारीख के बीच किसी भी तारीख में हुआ है, अथार्त आपके जन्म की तारीख में दो अंक है, तो आप उन दोनों अंको को जोड़ कर एकल अंक में अपना जन्मांक प्राप्त कर सकते है| जैसे की मान लीजिये आपका जन्म 19 तारीख को हुआ है, तो आप इस तरह से अपने जन्मांक का एकल अंक निकाल सकते है|  1 + 9 = 10,  1 + 0 = 1 (जन्मांक)

अंक - 1 

समय कुछ धैर्य से काम करने का है| किसी भी तरह की जल्दबाजी नुकसान दे सकती है| किसी भी काम की शुरुआत करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर गौर कर लीजिये| किसी काम में या रिश्तों में सहयोगी दिल को धक्का पहुंचा सकता है| धन के मामले में किसी जरूरत के लिये बाहर से पैसे लेने पड़ सकते है| 

शुभ दिनांक – 23,27,28. शुभ रंग – सफ़ेद, हरा|

अंक - 2 

सप्ताह के प्रारंभ आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है| चाहे वह कोई उपलब्धि हो या किसी संघठन या जॉब में किसी बड़े पद पर नियुक्ति हो या फिर कोई महत्पूर्ण जिम्मेदारी आपको मिल सकती है| परिवार के साथ आनंद के क्षण बीतेंगे,चाहे घर पर या आस-पास किसी पर्यटन स्थल पर| पर जरा सावधान रहे| सप्ताहांत में कोई नकारात्मक ऊर्जा से आपको परेशानी पैदा हो सकती है| 

शुभ दिनांक – 24,25,28.  शुभ रंग – हल्का नीला, सफ़ेद|

अंक - 3 

आपके दरवाजे पर इस हफ्ते अपनी आर्थिक स्थिति को बढ़ाने के लिये कोई अच्छा अवसर दस्तक दे सकता है| जिससे होने वाले फायदे से आप अपनी कुछ भौतिक आवश्यकतायें पूरी कर सकते है| कार्य क्षेत्र में आपका काम आपके नाम को एक नयी दिशा दे सकता है| सेहत पर ईश्वर की कृपा बनी रहेगी|

शुभ दिनांक – 23,27,29.  शुभ रंग – लाल,नारंगी|

अंक – 4 

रिश्तों में एक-दूरे को समझेंगे और अपने संबंधो को मधुर बनायेंगे| अपने कार्य क्षेत्र के साझेदार के साथ भी सम्बन्ध मजबूत होंगे| जिन लोगो को अपने जीवन किसी साथी की तलाश थी चाहे प्रेम के लिये, चाहे विवाह के लिये या फिर किसी व्यवसाय या फिर किसी भी काम के लिये, तो उनका इंतज़ार ख़त्म होगा| और उन्हें उनका साथिन मिल जायेगा|

शुभ दिनांक – 23,24,28.  शुभ रंग – नीला, बैगनी, सफ़ेद|

अंक – 5 

इस हफ्ते जो भी कुछ आप करेंगे उसमे काफी संघर्ष,मेहनत के बाद ही अच्छे परिणाम आयेंगे| रिश्तो में हो सकता है की आप भावुकता की जगह कुछ ज्यादा कठोर,स्ट्रिक स्वाभाव अपनाए| सेहत की किसी समस्या में परेशानी बढ़ने के बाद राहत मिलेगी,पर जरुरी है की आप नियम से सभी इंस्ट्रक्शन फालो करे| 

शुभ दिनांक – 22,23,24. शुभ रंग – ग्रे, नीला|

अंक – 6

किसी समस्या में आप इस तरह फंस सकते है की आपको उससे निकलने का रास्ता न सूझ रहा हो| ऐसी स्थिति से आपको बाहर निकालने में कोई पारिवारिक या परिचित अनुभवी,वृद्ध,कर सकता है| वह अपने अनुभव और शक्ति के बल पर आपके हालात बदल सकता है| इन हलातो से निकलने के बाद आपकी बहुत सी परेशानी हल हो सकती है| आर्थिक रूप से कुछ लाभ भी हो सकता है|और घर में किसी हंसी-ख़ुशी के माहौल में कुछ सेलिब्रेशन भी हो सकता है|  

शुभ दिनांक – 24,25,28. शुभ रंग – लाल, नारंगी, नीला| 

अंक – 7

रिश्तों में आपकी रूचि कुछ कम हो सकती है| आप उसमे कुछ कमियां देखने लग सकते है| आप अपनी दुनिया में इतना खोये रह सकते है की जो कुछ आपको अच्छा मिल रहा है,उस पर आपका ध्यान ही नहीं जायेगा| एक तरह से आप उसे इग्नोर करते रहेंगे| भौतिक रूप से भी आप असंतुष्ट रहेंगे| इसी उहापोह में आप अपने से आये किसी अच्छे अवसर को भी गवां सकते है| इसलिए इस मनोस्थिति से निकल कर जो है उसमे खुश रहते हुए सामने आये अवसर अपना कर उसे भुनाने का प्रयास करिए|  

शुभ दिनांक – 22,24,25. शुभ रंग – सफेद, क्रीम, ग्रे|

अंक – 8

किसी भी साझेदारी में किसी तीसरे के कारण गलतफहमियां पैदा हो सकती है| किसी न किसी संशय में आप पड़े रहेंगे| किसी भी काम को थोड़ा रुक कर सोच-समझ कर करे| आप का चलता हुआ काम भी कुछ समय के लिए मंद पड़ सकता है| सेहत पर किसी की नकारात्मक सोच का असर पड़ सकता है| 

शुभ दिनांक – 23,24,27. शुभ रंग – नारंगी, गुलाबी|

अंक – 9 

समय है की आप अपने काम को पूरी लगन और एकाग्रता से करते रहिये| जल्दी वो दिन आएगा की इसका बेहतरीन फल आपको मिलेगा| आपने यदि कहीं कोई इन्वेस्टमेंट किया हुआ है, तो उसका भी अच्छा रिटर्न आपको मिलने वाला है| रिश्तों में थोड़ा संभल कर चलिये| सेहत पर भी ध्यान देंगे तो अच्छा रहेगा|

शुभ दिनांक – 24,28. शुभ रंग – नीला, लाल|