Tuesday 02 May 2023 11:38 AM IST : By Manish Malviya

टैरो न्यूमेरोलॉजी से जानें कि कैसा रहेगा यह सप्ताह आपके लिए

tarot-numerology

1 मई से 7 मई वाला सप्ताह आपके लिये कैसा रहने वाला है, यह हम टैरो न्यूमेरोलाजी से जान सकते है| आप किसी भी महीने की 1 से लेकर 9 तारीख के बीच जिस तारीख को पैदा हुए हैं, वह न्यूमेरोलाजी के अनुसार आपका जन्मांक रहेगा| यदि आपका जन्म 10 से लेकर 31 तारीख के बीच किसी भी तारीख में हुआ है, अर्थात आपके जन्म की तारीख में दो अंक हैं, तो आप उन दोनों अंकों को जोड़ कर एकल अंक में अपना जन्मांक प्राप्त कर सकते हैं। जैसे कि मान लीजिए आपका जन्म 19 तारीख को हुआ है, तो आप इस तरह से अपने जन्मांक का एकल अंक निकाल सकते हैं।  1 + 9 = 10,   1 + 0 = 1 (जन्मांक)

अंक - 1 

परिवार में कुछ दूरियां निर्मित हो सकती है| जिन लोगों का तलाक का मामला चल रहा है, उन्हें तलाक मिल सकता है| कुछ नये साधनों से पैसा मिल सकता है या आय बढ़ सकती है| आपको हेल्थ संबंधी कोई ऐसा इशू आ सकता है कि जिसके ईलाज के लिये आपको विदेश या किसी दूसरे अन्य शहर जाना पड़े|

शुभ दिनांक – 01.02,05. शुभ रंग – नारंगी, हरा।

अंक - 2 

अपने परिवार के सदस्यों की सलाह पर काम करना आपके लिये फायदेमंद रहेगा| आपको धन को लेकर कुछ झटके मिल सकते हैं, जैसे कि कोई इन्वेस्टमेंट डूब या फंस जाये, कोई अपना उधार दिया पैसा न लौटाये या चीटिंग करे| आप के भीतर जो निराशा छाई है, उससे बाहर आने के लिये बेहतर है की किसी काउंसलर से मिल लें| 

शुभ दिनांक – 01,02,06,07.  शुभ रंग – सफ़ेद,पीला|

अंक - 3 

आपके रिश्तों में कुछ समस्याएं ग़लतफहमी की वजह से पैदा होंगी, जिसे समझदारी से सुलझाने में ही आपकी भलाई है| वर्क क्षेत्र में परेशानी पैदा हो सकती है| पैसों की समस्या कुछ अधिक तनाव दे सकती है, इसके लेन-देन में सावधानी बरते कहीं कुछ धोखा हो सकता है| कुछ खर्चे भी अधिक हो जायेंगे| स्वास्थ्य अच्छा रहेगा जिन्हें कुछ परेशानी उन्हें राहत मिलेगी|

शुभ दिनांक – 03,05,07. शुभ रंग – पीला,मस्टर्ड,ग्रे|

अंक – 4 

रिश्तों में खुशियां मेहरबान रहेंगी| साथी के साथ सुख के आनन्द भरे पल बिताएंगे| यदि पैसों की कुछ आवश्यकता पड़ी तो कहीं से कोई मदद मिल जाएगी| अगर कोई लोन ले रहे हैं, तो मिल जाएगा| कार्य क्षेत्र में मेहनत का कुछ फल मिलता न दिखायी दे रहा है तो धैर्य रखें जल्दी ही अच्छी ख़बरें मिलेंगी| स्वास्थ्य की कोई समस्या थी तो दवाईयों के साथ अपनी इक्छाशक्ति मजबूत करें, उससे बाहर निकल आयेंगे|

शुभ दिनांक – 01,06,07. शुभ रंग – ब्राउन,नारंगी|

अंक – 5 

रिश्तों में कुछ ऐसा हो सकता है कि दिल को बहुत पीड़ा पहुंचे| पार्टनर से धन का लाभ होगा| कार्य क्षेत्र में पिछले कुछ समय से जो बुरी स्थिति बनी हुयी थी, वे अब सुधरने लगेंगी| हेल्थ को अच्छा रखने के लिये तनाव को जितना हो अपने से दूर ही रखे|

शुभ दिनांक – 01,05,06. शुभ रंग – हरा,सफ़ेद। 

अंक – 6

अपने से स्टेटस में हर तरह से सुपीरियर किसी तीसरे की वजह से रिश्तों में उत्पन्न हुयी समस्या चमत्कारिक रूप से समाप्त हो जाएगी| यह भी हो सकता है कि जिन सिंगल लोगों की गलतफहमी की वजह से अपने साथी से बात नहीं बन पा रही थी वह जादुई तरीके से अपने आप ही बन जायेगी| यदि कोई आर्थिक समस्या थी तो वह दूर होगी| अपने खर्चो को कन्ट्रोल कर के रखें। कार्यो में सतर्क रहे अति आत्मविश्वास से नुकसान होगा| हेल्थ पर भगवान की कृपा बनी रहेगी|

शुभ दिनांक – 02,05,06,07. शुभ रंग – सफ़ेद, बैगनी|

अंक – 7

रिश्तों को काफी संभालने का समय है| कोई बात इतनी न बढ़ जाए कि अलग होने की नौबत तक  ना पहुंच जाए| जिन लोगों का कोई रिश्ता ख़त्म हो चुका है, उनका कोई नया रिश्ता शुरू हो सकता है| आर्थिक रूप से फायदा पहुंचाने वाला कोई अवसर आपके सामने है, पर या तो आप उसे इग्नोर कर रहे है या समझ नहीं पा रहे है| तो ऐसा ना करे और उसे बढ़ कर अपनी मुठ्ठी में कर लें| किसी काम के सिलसिलें में विदेश भी जा सकते हैं| जो लोग कुछ समय से चिंताओं और तनावों से घिरे थे, वह ध्यान करें और भरपूर आराम करें, जिससे उन्हें राहत महसूस हो|

शुभ दिनांक – 02,03,06,07. शुभ रंग – सफेद,क्रीम,ग्रे|

अंक – 8

अपने साथी के साथ परिवार के उज्जवल भविष्य के लिये कुछ योजनाएं बनाएंगे| कुछ धन आप इस हफ्ते दान-पुण्य में खर्च कर सकते हैं| कार्य क्षेत्र में मौज-मस्ती छायी रहेगी| कुछ लोगों को हेल्थ समस्या के चलते ईलाज के लिये दूसरे देश या शहर जाना पड़ेगा|

शुभ दिनांक – 03,05,06. शुभ रंग – हरा|

अंक – 9 

रिश्तों में प्रगाढ़ता और मजबूती बढ़ेगी| आर्थिक स्थिति में आप कुछ समस्याओें में उलझ सकते हैं| वर्क क्षेत्र में वाद-विवाद से आप किसी दूसरी जगह जाने का सोच सकते हैं, पर आप वहीं रहकर अपनी लड़ाई लड़ें और अपना पक्ष रखें स्थितियां आपके पक्ष में होंगी| कुछ लोग जो स्वास्थ्य की समस्यों से घिरे थे, वह अब स्वस्थ्य हो कर कही बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं| 

शुभ दिनांक – 01,03,06, शुभ रंग – नारंगी,हरा,लाल|