Monday 10 July 2023 10:48 AM IST : By Manish Malviya

इस सप्ताह जिनका जन्मदिन है, वे जानें कि कैसा रहेगा यह साल उनके लिए

birthday-16-july

10 जुलाई को जन्म लेने वाले लोगों को सरकारी नौकरी मिलने के अवसर अच्छे होते हैं| यह बड़े सरकारी पद पर पहुंच सकते हैं| इनके एक से अधिक प्रेम संबंध होने के चांस भी अधिक होते हैं। इनका वैवाहिक जीवन संघर्ष भरा हो सकता है| इन्हें भोजन संबंधित सावधानी रखने की जरुरत है| इस वर्ष घर में मांगलिक कार्य होने के संयोग बनते हैं| परिवार में प्रेम बढ़ेगा| घर में सुख-सुविधाओं से संबंधित सामान भी आता रहेगा|

11 जुलाई को जन्मे लोग बड़ी बेबाकी से अपनी राय हर किसी को दे देते हैं| यह दूसरों की जिंदगी में भले कितनी ही दखलंदाजी कर ले, पर अपनी जिंदगी में ये किसी का हस्तक्षेप पसंद नहीं करते| इनके जीवन में बहुत से संयोग घटित होते हैं| इनका कार्य क्षेत्र में परिवर्तन होता रहता है| इनकी आय में भी बदलाव आता रहता है| यह साल इनके लिए कुछ कुछ खास नहीं है| बल्कि नुकसान से बचने के लिये इन्हें हर तरफ सावधानी से कार्य करना चाहिए। खान-पान पर ध्यान देने से पेट संबंधित समस्या से बचे रहेंगे| 

12 जुलाई को जिनका जन्मदिन है, वह तर्क देने में मास्टर होते हैं| सही समय पर अपनी बात कहना और मनवाना इन्हें अच्छी तरह आता है| ये अच्छे प्लानर होते हैं| इन्हें ज्यादातर नौकरी की जगह अपना खुद का काम या व्यवसाय करना ज्यादा पसंद रहता है| इनका लाइफ पार्टनर यदि मैच का न हो, तो वैवाहिक जीवन में परेशानियां शुरू हो जाती है| इन्हें इस वर्ष हेल्थ पर ध्यान देना होगा| जमीन-जायदाद से लाभ मिल सकता है| कार्य-क्षेत्र में घाटा हो सकता है| 

13 जुलाई को जन्म लेने वाले लोग अपने को बाजीगर मानते हैं| इनका मन किसी छोटे काम को करने में नहीं लगता है| यह मानते हैं कि उनका जन्म किसी बड़े काम को करने के लिए हुआ है| यह रिस्क लने में माहिर होते हैं, इसी वजह से जीवन में सब कुछ पा लेने के बाद भी इनके जीवन में बड़े भूचाल आ जाते हैं| पर यह कितने भी अधोपतन में क्यों ना पहुंच जाएं, यह अपनी हिम्मत के बल पर फिर खड़े हो जाते हैं| इस वर्ष इन्हें सफ़र में, ड्राइविंग में सावधानी रखना चाहिए, कुछ एक्सीडेंट के चांस बन रहे हैं| कार्यो में रूकावट, बाधाएं बनी रहेंगी| उधार दिया पैसा भी फंस सकता है|

14 जुलाई को जन्म लेने वाले लोग अपनी बातों से लोगों को अपना दीवाना बना लेते हैं| इनकी बातों में जादू और व्यक्तित्व में सम्मोहन होता है| यह वैसे तो ईमानदार होते हैं, पर कभी-कभी अपने मतलब के लिए यह इस गुण से बाहर निकल अपना फायदा निकाल लेते हैं| यह अच्छे वक्ता और प्रजेंटर होते हैं| भाषण, बुद्धि और कूटनीति में निपुण होने के कारण ये अच्छी राजनीति कर सकते हैं| इस वर्ष इनकी कोई उपलब्धि इन्हें ख्याति दिला सकती है| अपने गोल को पूरा करने के लिये यह वर्ष इनके लिये मददगार रहेगा|

15 जुलाई को जिनका जन्मदिन है, वे किसी से भी काम निकलवाने में निपुण होते हैं| इन्हें दूसरों का उपयोग कर अपना काम पूरा करना बखूबी आता है| यह उनको उनके काम का क्रेडिट और मेहनताना भी भरपूर देते हैं, क्योंकि इन्हें किसी का एहसान लेना पसंद नहीं रहता है| कार्य क्षेत्र में बॉस बन कर काम करते हैं| परिवार को यह एकजुट बांध कर रखे रहते हैं| इस वर्ष जो काम रुके थे वे पूर्ण होंगे| नए आईडिया सम्बन्धों को तारो-ताज़ा करेंगे| कहीं सैर-सपाटे पर जाने से से भी मन प्रसन्न रहेगा|

16 जुलाई को जिनका जन्म हुआ है, उन्हें अनुशासन में रहना पसंद नहीं रहता है| ये बिलकुल स्वतंत्र रहना चाहते हैं| इन्हें ठहराव पसंद नहीं होता| इनकी पसंद यूनीक होती है| ये रोमांटिक भी बहुत होते हैं, जिससे इनके बार-बार प्रेम संबंध हो जाते हैं| यह पुरानी, रुढ़िवादी परम्पराओं के घोर विरोधी होते हैं| परिवार के लिये समर्पित रहते हैं| यह किसी भी महान कार्य को अंजाम दे सकते हैं| इस वर्ष इन्हें अपने ज्ञान को बढ़ाने के कई अवसर मिलेंगे| इनके अपने कार्य-क्षेत्र में भी विस्तार होगा| किसी गुरु का आगमन इनके जीवन में हो सकता है या गुरु के मार्गदर्शन से इन्हें अपनी समस्याओं से निजात मिलेगी|