Tuesday 20 June 2023 12:30 PM IST : By Manish Malviya

अपने जन्मदिन के आधार पर जानें कि आने वाला वर्ष कैसा रहेगा

birthday-1

19 जून को जन्म लेने वाले लोगों का पारिवारिक जीवन सुखी रहता है| ये काफी महत्वकांक्षी भी होते हैं| पर इन्हें अपनी महत्वकांक्षाओं को पूरा करने में एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ता है| ये दोहरे स्वभाव के होते हैं, जिससे इन्हें आसानी से नहीं समझा जा सकता है| ये लोग एक से अधिक काम करके अच्छा धन कमा लेते हैं और यह लोगों की सहायता भी खूब करते हैं| इस वर्ष जो लोग विदेश जा कर बसना या शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिये रास्ते खुले हैं| आर्थिक रूप से भी यह वर्ष मालामाल करने वाला है| कोई नया बिजनेस शुरू करने के लिये भी वर्ष अच्छा है|

20 जून जिनका जन्मदिन है, उनकी जिंदगी  हिचकोले खाती आगे बढ़ती रहती है| इनकी लाइफ कभी बहुत बढ़िया तो कभी परेशानियों से जूझती नज़र आती है| पर यह अपनी मस्ती में बुरे से बुरा समय भी हँसते-खेलते निकाल लेते हैं| धन के मामले में यह थोड़े लापरवाह होते हैं| उसको सही मैनेज नहीं कर पाते हैं| यह वर्ष संतान, विवाह होने के लिये अच्छा वर्ष है| नया घर, वाहन, स्वर्ण या महंगे आभूषण लेने के भी अवसर आ सकते हैं | 

21 जून को यदि आपका जन्मदिन है, तो आप शारीरिक शक्ति से थोड़ा कमजोर हो सकते हैं| पर इनका  ज्ञान अद्भुत होता है| यह अपने अनुभव और ज्ञान के सहारे ही अच्छी सफलता पा सकते हैं| ये शारीरिक श्रम के मामले में जल्दी ही थकने वाले होते है| इस वर्ष यह योजना तो बहुत बड़ी-बड़ी बनायेंगे पर उनको अमल में लाने में इन्हें बहुत सी रूकावटों का सामना करना पड़ेगा| इस वजह से हो सकता है कि वे योजनायें अधूरी ही रह जायें| इस वर्ष इन्हें भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास पहले से हो सकता है| 

22 जून को यदि आपका जन्म हुआ है, आपकी जिंदगी में बहुत सी अच्छी-बुरी घटनायें अकस्मात ही होती रहती हैं| धन की आवक बनी रहती है पर स्थिरता का अभाव रहता है| अन्य कार्यो में भी जी तोड़ मेहनत के बाद ही सफलता हाथ लगती है| स्नायु संबंधी रोग होने का खतरा बना रहता है| इस वर्ष कुछ अच्छे परिणाम मिलेंगे पर थोड़ी देरी से| इस वर्ष कोई बड़ी सफलता भी हाथ लग सकती है| जमीन-जायदाद खरीदने या बेचने के चांस भी बनेंगे| विरोधियों से थोड़ी परेशानी आ सकती है|

23 जून को यदि आपने जन्म लिया है, तो आपके शार्ट टर्म प्रॉफिट के चक्कर में अपना धन गवांते रहने चांस बनते रहते है| हालांकि यदि आप इस लालच से निकल कर अपनी बुद्धि का इस्तमाल कर सही ढंग से अपने धन का इन्वेस्ट करते हैं, तो आपको अच्छा फायदा होने का चांस रहेगा| आप बातूनी तो होते हैं, पर उसमें कोरी गप्प न होकर ज्ञान वर्धक बातों का पुट रहता है| यह वर्ष संघर्ष भरा हो सकता है| उधार दिया पैसा डूब सकता है| अच्छे व्यवहार से आपको कोई धन का नुकसान पहुंचा सकता है| हल्का-फुल्का एक्सीडेंट हो सकता है| 

24 जून को यदि आपका जन्मदिन है, आप धन के मामले भाग्यशाली हो सकते हैं| धन के अलावा दूसरी सारी सुख-सुविधाएं भी आपको भरपूर मिली होंगी| आपका व्यक्तित्व भी आकर्षित रहेगा| शरीर भी सुगठित होगा, पर हो सकता है कि बुरी आदतों की वजह से आप अपनी हेल्थ का नाश कर लें| यह वर्ष आपकी चमक-दमक को और बढ़ाएगा| शानोशौकत में भी इजाफा होगा| विदेश जाने के अवसर बनेंगे| किसी नये काम की शुरुआत भी हो सकती है|

25 जून जिनका जन्मदिन है, वे जितना प्रसन्नचित्त रहेंगे, वह जिंदगी में उतना ही सफल होंगे| इनका चंचल चितवन इनकी उन्नति का आधार बनेगा| इनके अनूठे, नए और अलग हटकर कार्य ही इन्हें दूसरों से ख़ास बनाएंगे| जहां भी रहेंगे वहां लोगों को चुम्बक की तरह अपनी ओर आकर्षित करते रहेंगे| इनका उर्वर मष्तिष्क इनको धन का अच्छा फायदा देगा| इस वर्ष भावनाओं से खेलकर कोई आपकी मन:स्थिति को बिगाड़ सकता है| वर्ष भर चीजें अस्थिर रहेंगी| कार्यो में भी उतार-चढ़ाव होते रहेंगे|