Monday 08 May 2023 12:11 PM IST : By Manish Malviya

पढ़ें इस सप्ताह का भविष्यफल टैरो न्यूमेरोलॉजी के आधार पर

tarot

8 मई से 14 का सप्ताह आपके लिये कैसा रहने वाला है, यह हम टैरो न्यूमेरोलाजी से जान सकते है| आप किसी भी महीने की 1 से लेकर 9 तारीख के बीच जिस तारीख को पैदा हुए हैं, वह न्यूमेरोलाजी के अनुसार आपका जन्मांक रहेगा| यदि आपका जन्म 10 से लेकर 31 तारीख के बीच किसी भी तारीख में हुआ है, अथार्त आपके जन्म की तारीख में दो अंक हैं, तो आप उन दोनों अंकों को जोड़ कर एकल अंक में अपना जन्मांक प्राप्त कर सकते है| जैसे मान लीजिए आपका जन्म 19 तारीख को हुआ है, तो आप इस तरह से अपने जन्मांक का एकल अंक निकाल सकते हैं|  1 + 9 = 10,  1 + 0 = 1 (जन्मांक)

अंक – 1

आपको अपना मनोबल बनाए रखना होगा, क्योंकि कुछ मुश्किल परिस्थितयां आ सकती है| इन परिस्थितियों से उपजी चिंता और तनाव में कहीं आप यह ना सोच लें कि कुछ हो नहीं सकता| ऐसा नहीं है किआप इससे बाहर नहीं आ पाएंगे| आप आराम से ठन्डे दिमाग से सोच-समझ कर इसका सामना कीजिये, जल्दी पार पा जायेंगे| गायत्री मन्त्र का जाप करें इससे फायदा मिलेगा| शुभ दिनांक – 10,11,14. शुभ रंग – हरा,सफ़ेद|

अंक – 2

सभी से दूर कुछ वक़्त के लिए आपको अपने को समय देना होगा| यही सही समय होगा की आप अपने बारे में चितन-मनन करें| आपने दूसरों के लिये तो बहुत किया पर अब जरुरत है कि आप अपनी प्रगति के बारे में भी कुछ सोच विचार कर लें| आपके सुखद भविष्य के लिये समय के इस दौर में अपने लिये की बनायी गयी योजनाएं सफल होंगी|  

शुभ दिनांक – 10,11. शुभ रंग – नारंगी,हरा|

अंक - 3

इस हफ्ते आपको हर क्षेत्र में शुभ समाचार मिल सकते है| परिवार में हंसी-ख़ुशी का माहौल बना रहेगा| परिवार में या किसी सगे-संबंधी के यहां सेलिब्रेशन में आनंद की प्राप्ति हो सकती है| हो सकता है की कहीं घूमने जाने का भी मौका मिल जाये| आपका स्वास्थ्य भी आपको प्रसन्नचित्त रखेगा| शुभ दिनांक – 9,10,12. शुभ रंग – लाल,सफ़ेद|

अंक – 4

इस सप्ताह आपको धन संबंधी कोई बड़ा फायदा हो सकता है| हो सकता है की आपका कोई इन्वेस्टमेंट आपको अच्छा रिटर्न दे जाये| किसी से कुछ अमूल्य उपहार मिल जाये| परिवार की तरफ से भी सहयोग मिलेगा| शादी के लिये रिश्ते तलाश रहे लोगों के लिए अच्छा मन के मुताबिक रिश्ता मिलेगा| बच्चों का रिजल्ट भी आपकी आशा से अधिक अच्छा आएगा।

शुभ दिनांक – 10,14. शुभ रंग – बैगनी,नारंगी|

अंक – 5 

आप पिछले कुछ दिनों से कुछ परेशानियों से जूझते आ रहे हैं तो उससे अब निकलने का समय आ गया है| हालांकि आप थोड़े निराश हो कर थके-हारे से हैं| पर यह समय है कि आप अपनी सारी शक्ति से आगे बढिए, सफलता आपको मिलने ही वाली है|

शुभ दिनांक – 10,14. शुभ रंग – लाल, नारंगी, गुलाबी|

अंक – 6

किसी वाद-विवाद में पड़ने के बाद आप फैसला ले सकते है कि आगे आप अकेले ही सारे काम या निर्णय करेंगे| ऐसा करके आगे बढ़ने में हालांकि आपको यह भी लगेगा आप जैसा सोच रहे हैं उसके अनुसार काम नहीं हो रहा है| इससे हो सकता है कि  कुछ झुंझला जाएं या निराश हो जाये| पर आप अपने फैसलों के साथ आगे बढ़ते जाइये जल्दी ही आप जैसा चाहते है वैसा होने लगेगा|  

 शुभ दिनांक – 11,14. शुभ रंग – बैगनी,नीला|

अंक – 7

आपका इस समय डर और चिंता करना हो सकता है कि किसी बात का आपको पूर्वाभास दे रहा हो| पर फिर भी आप इस समय सकारत्मक बाते ही सोचें| क्योंकि यही सकारात्मक सोच आपके पास आने वाली किसी बुरी घटना का रास्ता बदल सकती है| किसी भी नुकसान से बचने के लिये हरफ तरफ सावधानी और सतर्कता से काम करना ही बेहतर होगा|

शुभ दिनांक -  11,12,14. शुभ रंग – पीला,लाल|

अंक – 8

इस समय यह बात आपको परेशान कर सकती है कि, जो भी आपने अपना लम्बा समय दे कर या बहुत मेहनत कर के अपनी आय के लिया जो स्रोत बनाया था, उससे आपको कुछ मिल नहीं पा रहा है| आप बस प्रतीक्षा ही करे जा रहे हैं और हासिल कुछ नहीं हो रहा है| तो थोड़ा धैर्य और रखिये और थोड़ी मेहनत और करिये| बस जल्दी ही अच्छे रिजल्ट आपको मिलेंगे|  

शुभ दिनांक – 12,14. शुभ रंग – नीला,पीला|

अंक – 9

जल्दी ही आपके जीवन में किसी नए पार्टनर का आगमन हो सकता है| चाहे यह काम में हो या रिश्तों में| यदि आप किसी पार्टनर के साथ जुड़े हुए हैं तो इस हफ्ते उनमें मजबूती आएगी| जो लोग विवाह की प्रतीक्षा में थे तो उन्हें इस सप्ताह अपना जीवन साथी मिल जायेगा| यदि हेल्थ की किसी समस्या से परेशान थे तो उसमे भी राहत मिलेगी|

शुभ दिनांक – 10,12,14. शुभ रंग – नारंगी,हरा|