Friday 28 April 2023 05:23 PM IST : By Manish Malviya

1-7 मई के बीच जन्मदिन हो, तो जानें कैसा रहेगा यह साल आपके लिए

numerology

अगर आपका जन्मदिन 1-7 मई के बीच पड़ रहा है, तो टैरो न्यूमरोलॉजी के आधार पर टैरो कार्ड रीडर और न्यूमरोलॉजिस्ट मनीष मालवीय से जानें कि कैसा रहेगा यह साल आपके लिए-

1 मई को जन्मे लोग मानसिक रूप से मजबूत होते है| वैसे तो आप काफी नम्र,सयंमी और सह्रदय स्वभाव के है, पर लोगो के दखलंदाजी करने पर आप काफी गुस्सैल हो जाते है| धन के मामले भाग्य का साथ आपको मिलता रहता है|  यह वर्ष अच्छा रहेगा| जो भी करने का आप सोच रहे है, वह सब होगा| हां पर यह जरुर हो सकता है की उसके लिये आपको मेहनत और संघर्ष थोड़ा अधिक करना पड़े, सफलता कुछ रूकावटो को पार करने के बाद ही मिलेगी| भाग्य की अड़चने दूर करने के लिये रोज तुलसी के दो पत्ते सुबह पानी के साथ निगल लें|

2 मई जिनका जन्मदिन होता है, वे चंचल,शरारती और विनोदी स्वभाव के होते है| इनके जीवन के किसी भी क्षेत्र में स्थिरता की कमी रहती है| इनके काम बनते-बिगड़ते रहते है| आर्थिक स्थिति में भी उतार-चढ़ाव आते रहेंगे| यदि आपकी पूरी डेट ऑफ़ बर्थ के सारे अंकों का योग अंक 1 या 5 पर आ रहा है, यानी भाग्यांक 1 या 5 है, यह वर्ष आपकी सभी योजनओं को पूरा करेगा| आर्थिक रूप से भी उन्नति देगा| विदेश जाने के भी चांस अच्छे है|  

3 मई को यदि आपका जन्मदिन है, तो देर–सबेर ही सही अपने कर्म के बल पर आप अच्छी सफलता प्राप्त कर लेते है| आप अवसर की प्रतीक्षा नहीं करते बल्कि अवसरों का निर्माण कर अपना काम साध लेते है| इस वर्ष के प्रारंभ से अंत तक का समय कुछ परेशानियों भरा हो सकता है| रिश्तों को संभाल कर रखे, उनमें कुछ खटास आ सकती है|

4 मई को यदि आपका जन्म हुआ है, तो आपको आपके भाग्य का साथ कम मिलता है| यदि आपका भाग्यांक आपके मूलांक का मित्र होता है, तो जीवन की दुःख,परेशानियां कम हो कर अच्छा सुख, वैभव मिल जाता है| यह वर्ष अच्छा वर्ष साबित हो सकता है| परिवार की उन्नति के लिये समय अच्छा है| किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जा सकते है| अध्यात्म की तरफ झुकाव बढ़ सकता है|

 5 मई को यदि आपने जन्म लिया है तो आप अपने काम को पूरा मन लगाकर करेंगे तो अच्छे सफल होंगे| क्योंकि किसी भी काम को पूरे मन से ना करना ही आपकी कमजोरी है| इस वर्ष किसी प्रॉपर्टी के बिकने से या खरीद-फरोख्त से भी अच्छा फायदा हो सकता है| इस वर्ष किसी भी काम को होने में कुछ देर हो सकती है,पर जब उसका परिणाम आयेगा तो वह अच्छा और आपके पक्ष में ही होगा|

6 मई को पैदा हुये लोग धन के मामले में भाग्यशाली रहते है| प्राय: इन्हें जीवन में धन की कमी नहीं झेलनी पढ़ती या यदा-कदा ही ऐसा मौका आता होगा| इन लोगो के विदेश जा कर बसने के चांस बहुत अधिक होते है| हालंकि यह वर्ष इनका संघर्ष मय हो सकता है| किसी तरह की कोई चोट या सर्जरी हो सकती है| 

7 मई को यदि आप पैदा हुये है, तो हो सकता है की आपने जीवन के प्रारंभिक समय में कुछ अधिक असुविधायों का सामना किया हो| पर जैसे-जैसे जीवन आगे बढ़ता गया होगा आपने अपने मनोबल के बल पर अच्छी सुखमय स्थिति पा ली होगी| इस वर्ष किन्ही अच्छे कार्यो के लिये आपको प्रसंशा या सम्मान मिल सकता है| आर्थिक क्षेत्र में भले ही यह वर्ष आपको कुछ औसत ही दें रहे पर अध्यात्म और शिक्षा के क्षेत्र में आप बहुत कुछ प्राप्त कर सकते है|