Monday 05 June 2023 11:07 AM IST : By Manish Malviya

इस सप्ताह जिनका जन्मदिन हैं, वे जानें कि क्या फल देगा यह वर्ष उनके लिए

tarot-1

5 जून को जन्म लेने वाले लोग प्राय: प्रसन्नचित रहते है| उन्हें किसी भी बात की ज्यादा चिंता नहीं सताती है| इनको बोल-चाल में महारथ हासिल रहती है| इनकी कल्पना शक्ति भी अच्छी रहती है| जिससे यह कविता या लेखन भी अच्छी तरह कर सकते हैं| इनकी हेल्थ इनकी लापरवाही से ही बिगड़ती है| एक तरह से यह अपने स्वास्थ्य के दुश्मन खुद ही रहते हैं| यह वर्ष आपके कर्मो के हिसाब का वर्ष है| आपने जैसा बोया है वैसा ही काटेंगे| वर्ष भर मेहनत-मशक्कत ज्यादा ही रहेगी|

6 जून जिनका जन्मदिन है, उन्हें धन के मामले में भाग्यशाली कहा जा सकता है| यह खुद तो अच्छा धन कमाते ही हैं| इन्हें विरासत में भी धन–संपत्ति मिलने के योग बनते हैं| यह अपनी अनूठी योजनाओं से अपने कार्यो में सफल होते हैं| कला के क्षेत्र में भी यह सफल हो सकते हैं| हालाँकि समय-समय पर निराशा के थपेड़े भी सहन करते हैं| यह वर्ष विवाह के अवसर बनाएगा| कुछ भौतिक सुख-सुविधायों को जुटाने में भी मदद करेगा| पार्टनर का नंबर यदि विरोधी ना हुआ तो उसके साथ संबंधो में मधुरता और मजबूती आएगी|

7 जून को यदि आपका जन्मदिन है, तो आपके जीवन में आपके अपने लोग ही उथल-पुथल मचाते रहते हैं| कुछ अपने आपके साथ विश्वासघात में आपको धन-संपत्ति का नुकसान पंहुचा सकते हैं| आपकी आर्थिक स्थिति में भी उतार-चड़ाव आते रहते हैं| आपको पाचन संबंधी रोग भी परेशान कर सकते हैं| इस वर्ष आपकी आर्थिक दशा कुछ विशेष सुधार न होगा| बल्कि सोच-समझ कर ही कहीं पैसे लगाएं, क्योंकि नुकसान के चांस ज्यादा हैं| मानसिक रूप से भी आप चिंत, तनाव में परेशान रह सकते हैं| 

8 जून को जिनका जन्म हुआ है, वे अपना काम स्वतंत्र रूप से करेंगे तो बेहतर होगा| आपको अपने लक्ष्यों को गुप्त रख कर साधना ही अच्छा होगा| आपको अपने हर कार्य में सावधानी रख कर काम करना होगा, नहीं तो मेहनत व्यर्थ जाएगी और कार्य भी असफल होंगे| कभी-कभी कुछ क़ानूनी मामलो में आप उलझ सकते हैं| इस वर्ष यदि किसी क़ानूनी मामले का निर्णय आता है तो वह आपके पक्ष में हो सकता है| कुछ अवार्ड या रिवॉर्ड भी इस वर्ष मिल सकता है| आय में बढ़ोतरी हो सकती है, पर जॉब में कुछ विशेष प्रोग्रेस नहीं होगी|

9 जून को यदि आपने जन्म लिया है, तो आप में साहस कूट-कूट कर भरा होगा| आप कुशाग्र बुद्धि के भी मालिक होंगे| विपरीत से विपरीत परिस्थितयों से भी आप हँसते-मुस्कराते बाहर निकल आएंगे| आपके परिवार में शांति की कमी खलेगी| कुछ न कुछ क्लेश लगा रहेगा| इस वर्ष आपको यात्रा और जोखिम भरे कार्यो में सावधानी रखनी होगी| कोई सर्जरी या चोट के भी चांस बनते है|आपके जीवन के कार्यों में अचानक से उथल-पुथल भी मच सकती है| 

10 जून को यदि आपका जन्मदिन है, तो आप चाहेंगे की आपका पारिवारिक जीवन सुख-शांति से भरा रहे और इसके लिए बराबर आप प्रयास भी करते रहेंगे| आप लोगों के प्रति सहनशील और दयालु भी रहेंगे| खाली बैठना आपको भाएगा नहीं| हमेशा किसी न किसी काम में अपने को व्यस्त रखेंगे| आप हमेशा अपनी आय को बढ़ाने के बारे में सोचेंगे और इसके लिये आप एक से अधिक काम में हाथ डालेंगे| इस वर्ष आपको धन कमाने के अच्छे अवसर मिल सकते है| आपकी आय भी बढ़ेगी| नये लोगों से संपर्क भी बढ़ेगा जिससे कुछ फायदा देने वाले नए अवसर भी पैदा होंगे| 

11 जून जिनका जन्मदिन है, वह कूटनीति में अच्छे होते है| यह किसी भी मामले को अपनी इस कूटनीतिज्ञ बुद्धि से सुलझा लेते हैं| प्राय: यह लड़ाई-झगड़ों से दूर रहना पसंद करते हैं| पर यह समय आने पर आक्रामक भी बहुत हो सकते है| यह धन के मामले में लापरवाह भी रहते है| धन के प्रति इनका मोह कम ही होता है| इन्हें पाचन अंगों से संबंधित रोग हो सकते हैं| इस वर्ष संतान प्राप्ति के योग बनते है| शादी-विवाह के अवसर भी बनते हैं| जीवन में लक्जरी बढ़ेगी| अच्छे परिधान,वाहन के शौक भी पूरे होंगे| नये घर का सपना भी पूरा हो सकता है|