Monday 26 June 2023 12:38 PM IST : By Manish Malviya

जानिए 26 जून से 2 जुलाई तक का बर्थडे फोरकास्ट

tarot

26 जून को जन्म लेने वाले लोग अपने जीवन में दूसरों के बंधन, दखलंदाजी का सामना कुछ अधिक कर सकते है| इस दवाब के कारण उनकी सफलता भी प्रभावित होती है| उन्हें सफल होने के लिए इस बंधन के निकल कर स्वतंत्र रूप से कार्य करना जरुरी है| इनके विरोधियों से भी इन्हें नुकसान पहुचने की संभावना बनी रहती है| आने वाले समय में इन्हें गुरु कृपा से कुछ अच्छा धनलाभ हो सकता है| शिक्षा के क्षेत्र में जो लोग है, उन्हें उन्नति अवसर मिलेंगे| अनुशासन, कायदे-कानून से खुद तो चलेंगे ही साथ ही दूसरों से भी वह इसी के दायरे में रहने की अपेक्षा करेंगे| 

27 जून जिनका जन्मदिन है, उनकी बुद्धि प्रखर होती है| अपनी बुद्धि से ही यह अच्छा धन कमा लेते हैं, पर कमाया धन संचित ना कर पाने की की समस्या इन्हें घेरे रहती है| जबकि इन्हें धन को जोड़ कर रखना जरुरी होता है, क्योंकि वृध्दावस्था में इन्हें धन संबंधित समस्या हो सकती है| ये अपनी योजनायों को पूरा करने के लिये साझीदार तलाशते हैं और साझीदार के ना मिलने पर वह अधूरी ही रह जाती है| इस वर्ष इनके कार्यो को पूरा होने में बाधायें अधिक आयेंगी| हर जगह मेहनत मशक्कत कुछ अधिक ही करनी पड़ेगी| स्वास्थ्य के प्रति भी इन्हें सतर्क रहना पड़ेगा| 

28 जून को यदि जिनका जन्मदिन है, उनमें लोगों को सहायता, सहयोग करने का प्रबल गुण होता है| हालांकि उनके इस गुण का लोग फायदा भी उठाते हैं| ये जहां भी रहते हैं, अपने काम से अपना नाम बना लेते है| इन्हें लोगों को अपने अधीन रखने में प्रसन्नता होती है| इन्हें अंकुश रहित स्वतंत्र जीवन जीना ही भाता है| यह कोई न कोई जिम्मेदारी हमेशा उठाए रहते है| इस वर्ष विशेष रूप से जो किसी व्यपार में है, उन्हें अच्छे रिजल्ट देखने को मिल सकते है| नयी आर्थिक गतिविधियां भी हो सकती हैं| विदेश से सम्बंधित कार्य भी पूर्ण होंगे| 

 29 जून को यदि आपका जन्म हुआ है, आप नरम-गरम स्वभाव के हो सकते हैं| कभी एकदम शांत तो कभी अधिक ही एग्रेसिव रहेंगे| हालांकि आपको व्यर्थ का वाद-विवाद, झगड़ा-झंझट पसंद नहीं रहेगा| आर्थिक रूप से आप उतार-चढ़ाव की नैया में सवारी करते नज़र आयेंगे| हमेशा आप मानसिक रूप से ही कार्य करना ज्यादा पसंद करेंगे| ज्यादा मेहनत मशक्कत आपको भाएगी नहीं| इस वर्ष आप में से जो लोग नया घर, वाहन लेने का सोच रहे है, उनकी यह चाह पूरी होगी| विवाह और संतान की इक्क्षा रखने वालो की भी चाह पूरी होगी| जो विदेश जाना चाह रहे है, उन्हें भी इसके अवसर मिलेंगे| 

30 जून को जन्म लेने वाले बुद्धिजीवियों की श्रेणी में अपना नाम दर्ज करवा लेते हैं| यह ज्ञानी और उच्च शिक्षित होते हैं| इनके सपने भी बड़े रहते हैं और यह उन्हें पाने में भी सफल हो जाते हैं| इनकी सफलता में इनके अनुशासन और लगन से किसी भी काम को करने की आदत का बड़ा रोल होता है| इस वर्ष कुछ धार्मिक स्थानों की यात्रा हो सकती है| सामाजिक कार्यो में भी योगदान कर सकते हैं| पढ़ाई-लिखाई करने वाले छोटे स्थान से बड़े स्थान पर जा सकते हैं| कुछ लोग भीड़-भाड़ से दूर एकांत में, अपने में ही आन्दित होने का आनंद प्राप्त करेंगे| सागर किनारे घूमने का जिनके मन में था, वे ऐसे पर्यटन स्थल जो समुद्र किनारे हैं, उनकी तरफ सैर-सपाटे के लिये रुख कर सकते है|

1 जुलाई को यदि आपका जन्मदिन है, तो आप उस दिखावे में नहीं पड़ते जो प्राय: आपके अंक वालों की विशेषता होती है| आप काम के धुनी हो सकते है| खाली बैठना आपके स्वभाव में नहीं है| आपकी धन के प्रति लालसा कुछ अधिक ही रहती है| आपका मष्तिष्क धन कमाने के प्रयास में हर समय लगा रहता है| आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्या परेशान कर सकती है| इस वर्ष आपके सभी सपने पूरे हो सकते हैं, जो आप पिछले कुछ समय अपनी आंखों में पाले बैठे थे| भौतिक रूप से यह वर्ष सम्पन्नता प्राप्त करने वाला वर्ष होगा|

2 जुलाई को जिनका जन्मदिन है, उन्हें आर्थिक स्थिति में हमेशा बदलाव का सामना करना पढ़ सकता है|  धन कमाना और उसे संचित रखना इनके लिये एक कठिन टास्क हो सकता है| इनका व्यक्तित्व आकर्षक होता है| स्वभाव से चंचल,चपल होते हैं| मूडी होने की वजह से इनका बर्ताव भी बदलता रहता है| इस वर्ष कुछ खास हो इसके चांस कम ही है| बल्कि इस वर्ष ये अपने काम ना हो पाने की वजह से निराश ही रहेंगे| मानसिक रूप से भी परेशान हो सकते हैं| वैसे आध्यात्म की तरफ झुकाव थोड़ा बढ़ेगा, जो इनके लिये अच्छा ही रहेगा क्योंकि इससे इन्हें होने वाली समस्याओं से कुछ राहत मिलेगी|