Friday 09 June 2023 11:43 AM IST : By Manish Malviya

अपना वार्षिक भविष्यफल जानें जन्मदिन के आधार पर - 12 जून से 18 जून

tarot

12 जून को जन्म लेने वाले लोग अपनी धुन के पक्के होते हैं| ये जो भी काम करते हैं वह जी जान से करते हैं| यह बहुत ही महत्वकांक्षी होते हैं अौर अपनी योग्यता के बल पर सफलता भी जल्दी हासिल कर लेते हैं, पर अक्सर देखा गया है कि यह बेवजह ही विवादों में आ जाते हैं| इस वर्ष कुछ नयी योजनाओं पर काम कर सकते है| आर्थिक रूप से यह वर्ष औसत रहेगा| दान-पुन्य के काम भी अधिक हो सकते हैं| धर्मार्थ और सामाजिक कार्यो में भागीदारी बढ़ेगी| वर्ष भर कुत्ते को रोटी खिलाते रहिये, जिससे भाग्य आपके साथ रहे| 

13 जून जिनका जन्मदिन है, उनको जीवन में उथल-पुथल का सामना करना पढ़ सकता है| इन्हें आराम से बैठना नसीब नहीं होता, हर समय भाग-दौड़ लगी रहती है| ऐसे लोगों के जीवन में काम-धंधे भी बदलते रहते हैं| यह अपनी मौलिकता से सफलता पाते हैं| इलेक्ट्रॉनिक के क्षेत्र में ये लोग सफल होते हैं| इस वर्ष काम-धंधे में उन्नति होगी| जॉब में प्रमोशन या अच्छा जॉब मिलने के चांस बनेंगे| यदि कोई क़ानूनी मामला चल रहा है और उसका फैसला आता है तो वह आपके पक्ष में होगा| प्रोपर्टी से भी लाभ हो सकता है|  

14 जून को यदि आपका जन्मदिन है, तो आप एक कुशल व्यवसायी बन सकते हैं| आपको अपने किसी व्यापार को शुरू करने के लिये इन्वेस्टमेंट,लोन भी आसानी से मिल सकता है| आप का स्वभाव उग्र और दबाने वाला हो सकता है, पर आपको अपने इस स्वभाव पर पूरा नियंत्रण करना आता है| प्राकृतिक आपदाओं के समय सतर्क रहें, वरना उनकी चपेट में आने से परेशानी झेलनी पड़ेगी| इस वर्ष आर्थिक रूप से कुछ नुकसान नहीं है, पर विशेष फायदा भी नहीं है| थोड़ा उधारी देते समय सावधानी बरते| पैसे वापस आने के चांस कम ही रहेंगे| 

15 जून को यदि आपका जन्म हुआ है, आप कला के जरिये नाम और धन दोनों कमा सकते हैं| आप  साहित्य, फिल्म, मीडिया, ब्यूटी, फैशन के क्षेत्र में सफल हो सकते हैं| आप अच्छे खान-पान, रहन-सहन के शौकीन होंगे| विलासी जीवन जीना आपको भाता है|  इस वर्ष आपका नाम किसी काम में चमक  सकता है| आपका पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी| अपने से बड़े लोगों से संपर्क भी बनेंगे और उनसे फायदा भी मिलेगा| आपने जो उद्देश्य सोचा हुआ है वह भी मिल सकता है| विदेश जाने के भी चांस बनेंगे| 

16 जून को यदि आपने जन्म लिया है, तो हो सकता है कि आपके जीवन में आपके परिवार, सगे-संबंधियों के दखल के कारण समय-समय पर परेशानिया आती रहती हों| आपकी योजनायों में विफलता या उनका पूरा ना हो पाना उनकी रोक-टोक, रुकावटों की वजह से हो| आपके स्वास्थ्य को आपकी निराशा और चिंता ग्रहण लगाएगी| इस वर्ष भी स्वास्थ्य का ख्याल रखें| मानसिक रूप से परेशानी पैदा हो सकती है| वर्ष भर उतार-चढ़ाव की स्थितियां बनेंगी| आर्थिक रूप से भी कुछ नुकसान हो सकता है| 

 17 जून को यदि आपका जन्मदिन है, तो आपको अपने जीवन में काफी सावधानी रखनी पढ़ती है| आपके विरोधी आपके पीछे पड़े रहते हैं| वह किसी न किसी तरह आपके नाम, सम्मान, पैसा, पद को नुकसान पंहुचाने में लगे रहते हैं| आप सामज में कुछ ऐसा काम कर जाते हैं कि दुनिया से जाने के बाद भी आपका नाम बना रहता है| वैवाहिक जीवन में कुछ संघर्ष बना रहता है| इस वर्ष आपके कार्यो को पूरा होने में समय लग सकता है| जामीन-जायदाद से कुछ लाभ हो सकता है| शिक्षा के क्षेत्र में विशेष सफलता मिलेगी| 

18 जून जिनका जन्मदिन है, वे अपने साहसी स्वभाव से जीवन में आगे बढ़ते जाते हैं| हालांकि इन्हें समय-समय पर रूकावटों और दिक्कतों का सामना भी अधिक करना पड़ता है| कुछ धन कमाने के अवसर इन्हें संयोग से भी मिल जाते हैं| इन्हें किसी के नियंत्रण में रहना पसंद नहीं रहता| यह स्वतंत्र रहना ही पसंद करते है| इस वर्ष इन्हें कोई चोट या दुर्घटना का सामना करना पढ़ सकता है| काम-धंधे या नौकरी में उठा-पटक हो सकती है| परिवार में क्लेश बढ़ सकता है|