Wednesday 29 December 2021 05:08 PM IST : By Meena Pandey

ज्योतिष से जानें कि किस राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2022

आते-जाते सालों के साथ समय दौड़ेगा, ठहरेगा, ठिठकेगा। जिंदगी के रंग बदलते जाएंगे। यह साल आपके जीवन में कौन से रंग भरनेवाला है, आइए जानते हैं-

मेष राशि

आपकी राशि का स्वामी मंगल है। इस वर्ष 2022 अप्रैल के महीने तक आपके जीवन में बहुत कुछ नया होगा। आप अपने स्वभाव पर कंट्रोल रखेंगे, तो जिंदगी में सक्सेस मिलेगी। वाणी पर नियंत्रण नहीं रखेंगे, तो हाथ आ रहे अवसर गवांएंगे। अपने स्वभाव में शीतलता लाएं वरना कई समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। वैसे जिंदगी में सब बेहतर रहेगा। 

horo-1

 मनी पावर- बढ़िया नौकरी मिल सकती है। कैरिअर का चुनाव करते वक्त बिल्कुल भी कंफ्यूज ना रहें। नए अवसर मिल सकते हैं। आप विदेश जा सकते हैं। नौकरी में इंक्रीमेंट व प्रमोशन मिल सकते हैं। नया बिजनेस शुरू करने की तमन्ना 2022 में पूरी हो सकती है। खेल में कैरिअर बनाने की चाहत रखनेवाले खिलाड़ियों का फ्यूचर ब्राइट नजर आ रहा है। जिंदगी खूबसूरत रहेगी आपकी पर्सनालिटी में निखार आएगा।

फैमिली-फ्रेंड्स- अपने बच्चों की पढ़ाई, कैरिअर व सेहत का ध्यान रखना होगा। नई दोस्तियां होंगी, रूठे दोस्त वापस आएंगे। निसंतान दंपती हैं, तो इस साल बच्चे की खुशखबरी मिल सकती है।

हेल्थ- अप्रैल के महीने तक बीपी आपको काफी तंग कर सकता है। ऐसा क्या करें कि आपको बीमारियां छू ना पाए। पूरे वर्ष अपनी जेब में एक लाल गुलाब का फूल रख कर चलिए आपकी किस्मत और भाग्य दोनों चमक जाएंगे। 

लव लाइफ- आप डोमिनेटिंग हैं, पार्टनर पर नजर रखते हैं, शक करते हैं इसलिए लव लाइफ डिस्टर्ब हो सकती है। अपनी पत्नी या प्रेमिका के साथ किसी भी तरह की तू तू मैं मैं ना करें, तब आपकी लव लाइफ अच्छी रह सकती है। थोड़ा चुप रहें, हर बात का जवाब ना दें। अगर आप ज्यादा बोलेंगे तो कोई अपना आपसे दूर हो सकता है। शादी का योग है। 

आहार- लाल चीजों का सेवन ज्यादा करना चाहिए जैसे लाल मसूर की दाल, लाल सेब, गाजर, गुलाब जामुन आदि। 

मन की शांति के लिए- मेष राशि वाले अपनी जेब, पर्स या वॉयलेट में क्रिस्टल की पेंसिल या इसकी फोटो रखें। इस पूरे वर्ष हनुमान जी की पूजा करें। अपनी आस्था के अनुसार मंदिर-मस्जिद, गुरुद्वारा में शीश नवाएं। क्रिसमस के दिन चर्च में कैंडल्स जलाएं। एकाग्र हो कर काम करें। रोज 15 मिनट ध्यान करें।

वृषभ राशि

आपकी राशि का स्वामी शुक्र है, इसलिए आप भोग-विलास व सफाई पसंद होते हैं। जल्दी कंप्रोमाइज नहीं करते। मेहनत से तरक्की करके इस साल आगे जाएंगे। एक ही समय में राइट से लेफ्ट और लेफ्ट से राइट जाने के कंफ्यूजन में सही फैसला लेने में दिक्कत पेश आएगी। इससे खुद को बचाएंगे, तो सफलता आपके कदम चूमेगी। 

horo-2

मनी पावर- शुक्र आपको इस वर्ष नया घर दे सकता है। बिजनेस हो या जॉब कैरिअर की ऊंचाइयों पर जाएंगे। धन की प्राप्ति होगी, कानूनी बाधाएं दूर होंगी, पूंजी निवेश बढ़ेगा और लाभ होगा। देश और दुनिया में आपका नाम होगा। यह साल आपकी जिंदगी का सबसे खूबसूरत साल रहनेवाला है। आप जो सोचेंगे, वह आपको मिल जाएगा। शुक्र आपको मालामाल करेगा। 

फैमिली-फ्रेंड्स- दोस्ती बस ठीकठाक रहेगी, ना बहुत अच्छी ना बहुत खराब। परिवार का कोई सदस्य समाज में सम्मान व प्रतिष्ठा दिला सकता है।  

सेहत- अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। आपको केवल और केवल एक ही चीज का ध्यान रखना है कि आपको मीठे पर कंट्रोल करना है अन्यथा यह साल आपको शुगर दे सकता है। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। धर्म-कर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी, धार्मिक यात्राएं भी होंगी।

लव लाइफ- आपकी पत्नी, पार्टनर या पति आपका पूरा सहयोग करेगा। परस्पर प्रेम प्रगाढ़ रहेगा। प्यार या शादी हो सकती है। एकस्ट्रा मैरिटल अफेअर में पड़ सकते हैं। खोया प्यार लौट सकता है। 

आहार- मिठाई, मीठे पकवानों से परहेज शुरू कर दें। साग, मट्ठा आदि आहार में शामिल करें। जिंदगी सुगम रहेगी।

मन की शांति के लिए– भोग-विलास से दूरी बनाएं। अध्यात्म में कुछ मन लगाएं। मन की सफाई भी रखें। अपने मन की बातें किसी से शेअर ना करें। जीवन में सफलता मिलेगी। हो सके तो 2022 में गंगा स्नान जरूर करें। धार्मिक स्थानों में दीए व कैंडिल्स जलाएं। बच्चों को टॉफियां बांटे, सुबह प्रकृति के बीच नियमित सैर करें, हरी घास पर नंगे पांव चलें, मन को सुकून मिलेगा। अपनी जेब या पर्स में पूरे वर्ष एक चांदी का सिक्का रखें जिससे आपका भाग्य उदय होगा।

मिथुन राशि

आपकी राशि का स्वामी बुध है, जो बुद्धि का दाता है। बुद्धिमान होने के साथ आप वाणी के जादूगर हैं। सुनने वाला मंत्रमुग्ध हो जाता है। 2022 आपके लिए फुल ऑफ सरप्राइज रहेगा। बरसों से अधूरे सपने पूरे होंगे। इस वर्ष आप कुछ नया कमाल धमाल करेंगे। पुराने सगे संबंधियों से मुलाकात होगी शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

horo-3

मनी पावर- धन लाभ होता दिख रहा है। नौकरी में इंक्रीमेंट-प्रमोशन मिल सकता है। बिजनेस अच्छा चलेगा, मगर वेबसाइट बिजनेस ठीक-ठीक चलेगा लाभ रुक-रुक कर मिलेगा। आप अपने लिए अच्छे गोल निर्धारित करेंगे। आपकी छवि खराब करने का प्रयास होगा, पर आप सफलता की ओर आगे बढ़ेंगे, क्योंकि आप अपनी बुद्धि से सभी को जीत लेंगे। यदि आप टीचर हैं, तो प्रमोशन- इंक्रीमेंट के चांसेस हैं। वकील हैं तो वकालत का सिक्का जमेगा। इस वर्ष कुछ अवॉर्ड आपको मिल सकते हैं। आप नाम कमा सकते हैं। आप अपना बड़ा घर बना सकते हैं, अपनों के लिए घर बना सकते हैं। साथ ही साथ आप जीवन में यात्राएं करते हुए सफलता का स्वाद चखेंगे। 

फैमिली-फ्रेंड्स- दोस्ती के मामले में मिलाजुला साल रहेगा। शुरुआत ठंडी रहेगी, मगर बाद के महीनों में दोस्ती के नए मुकाम बनेंगे। परिवार में किसी को सरकारी नौकरी मिलेगी। बड़े-बड़े फैसले लेने से पहले घरवालों की सलाह लें। स्टूडेंट्स को यह साल सारे एग्जाम, कॉम्पिटीशन क्लीयर कराता नजर आएगा। कानूनी पचड़ों में पड़ सकते हैं, पर अदालत के फैसले आपके हक में होंगे।

सेहत- अपने भाई की सेहत का ध्यान रखने की सख्त जरूरत है। पिता की सेहत में सुधार होगा। आपकी सेहत ठीकठाक रहेगी। 

लव लाइफ- शादी का प्रपोजल आएगा, शादी हो सकती है। पत्नी या जीवनसाथी को सफलता मिलती दिख रही है। अगर लंबे समय से डाइवोर्स का इंतजार कर रहे थे, तो अनचाहे रिश्ते से निजात पाएंगे। 

आहार- आप मूली, पालक, सरसों का साग आदि अपने आहार में शामिल करें। खूब हरी सब्जियों का सेवन करें, सेहत के साथ किस्मत बुलंद रहेगी।

मन की शांति के लिए– घर से बाहर एक गिलास पानी पी कर ही निकलें। परफ्यूम-डियोडरेंट का खूब  इस्तेमाल करें। इस पूरे वर्ष इलायची जरूर खाएं और अपनी जेब में एक मोती और कुछ इलायचियां  रखें आपके सब काम चुटकी बजा कर हो जाएंगे। गाय की सेवा करें। 

कर्क राशि

आपकी राशि का स्वामी चंद्रमा है, जो इस साल काफी अच्छी खबरें आप तक पहुंचाएगा। इस राशि वाले इमोशनल होते हैं। मां से प्रेम करते हैं, उनके सेवक होते हैं। 2022 की अगर बात की जाए, तो आपको जीवन में कोई बहुत बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है। कर्क राशि की जिन महिलाओं को अच्छी खबर का इंतजार था, उनकी इच्छा पूरी होगी। 

horo-4

मनी पावर- बड़ी नौकरी मिल सकती है मनी पावर बहुत अच्छी रहेगी। आपको व्यापार में सफलता मिलेगी। नौकरी और बिजनेस में विवाद में ना पड़ें। ट्रांसफर हो सकता है। नौकरी करते हैं तो अपने बैग या पर्स में चांदी का चांद रखें भाग्य चमक उठेगा। आपका भविष्य सुरक्षित है। लोन से मुक्ति मिलेगी। कहीं फंसा हुआ पैसा वापस मिलेगा।

फैमिली-फ्रेंड्स- दोस्ती के लिहाज से बहुत सावधान रहने की जरूरत है। अप्रैल और मई के महीने में किसी दोस्त से आपका रिश्ता खत्म हो जाएगा। आप लाख चाह कर भी उसे समझा नहीं पाएंगे। 

सेहत- आपका पेट आपको तंग कर सकता है आपको एसिडिटी की तकलीफ हो सकती है। हो सकता है कि आपको छोटा-मोटा ऑपरेशन भी कराना पड़े। अगर आप अपने आहार का ध्यान नहीं रखेंगे तो डॉक्टरों के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। मां की सेहत का भी ध्यान रखें। 

लव लाइफ- जीवनसाथी, पार्टनर या प्रेमी के साथ रिश्ते ठहरे हुए महसूस होंगे। मानमनौव्वल से बात बहुत बनेगी नहीं। फिर भी सकारात्मक रवैया रखें। मन दुखी रहेगा।

आहार- दही पूरे वर्ष खाएं इससे आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

मन की शांति के लिए– अपनी सोच, आचार-व्यवहार में पॉजिविटी लाएं। किसी भी तरह की जड़ता अपने अंदर ना आने दें। मन को काबू में रखने के लिए पूरे वर्ष आप दूध का दान करें। पर्स, जेब या वॉलेट में काजल की डिबिया या टीका रखें। जेब में काजल की जगह उसकी फोटो भी रख सकते हैं।  

सिंह राशि

आपकी राशि का स्वामी सूर्य है इसलिए आपके अंदर आत्मविश्वास भरा होता है। कई बार यह जरूरत से ज्यादा हो जाता है और आप अपने रिश्तों से दूर हो जाते हैं। लंबे समय से जो मनमुटाव परिवार में चल रहा था, वह किसी फाइनल नतीजे तक पहुंचेगा। आप आर या पार का फैसला लेंगे।

horo-5

मनी पावर- शेअर मार्केट के नतीजे चौंकाने वाले होंगे। आपका बिजनेस आसमान छुएगा। आपका अपना बड़ा ऑफिस बनेगा। घर बदलने का योग है। राजनीति में नाम कमा सकते हैं, कार्यकुशलता बढ़ेगी। काम में मन लगेगा। स्वयं सोच समझ कर कार्य करें। भागदौड़ तो रहेगी, पर घर परिवार व राजकीय सहयोग मिलेगा। यह वर्ष आपको सफलता तो देगा पर मन को तोड़ देगा। घबराइए मत जीवन में सफलता मिलेगी। हार कर जीतनेवाले को बाजीगर कहते हैं।

फैमिली-फ्रेंड्स- बिछड़े दोस्त मिलेंगे। रूठे दोस्त मानेंगे। नए तरीके से दोस्ती का आगाज होगा। मित्रता के लिहाज से खूबसूरत साल है। धार्मिक यात्राएं होंगी। पारिवारिक उठापटक रहेगी। चाचा से झगड़े हो सकते हैं। 

सेहत- वैसे तो शारीरिक कष्ट आपको तंग नहीं करेगा, पर अपने सर्वाइकल को नजरअंदाज ना करें। नींद ना आने की समस्या हो सकती है। परिवार में हो रही कलह से पिता की तबीयत बिगड़ सकती है।

लव लाइफ- 2022 में आपका तलाक या ब्रेकअप हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव बढ़ सकता है। आपका मन शादीशुदा जिंदगी को ले कर परेशान रह सकता है। आप मन से और अपने रिश्तों से काफी परेशान रह सकते हैं। सोच समझ कर फैसला लेना है। 

आहार- इस पूरे वर्ष आपको गुड़ खाना है इससे आपकी सेहत बहुत अच्छी रहेगी। 

मन की शांति के लिए- पूर्वाग्रहों से दिलोदिमाग को मुक्त रखें। रोज उगते सूरज व चंद्रमा को देखना शुभ होगा। आमदनी में से कुछ हिस्सा दान-पुण्य अवश्य करें। कुदरत के नजारों के बीच घूमना, योग करना सक्सेस, सेहत और मन की शांति के लिए जरूरी है। अपनी जेब में पूरे वर्ष सोने का सिक्का रखें। सोने का सिक्का रखना संभव ना हो, तो लाल रंग का रुमाल रखें। आपका भाग्य चमकेगा और कष्ट - तकलीफ दूर होंगे।

कन्या राशि

आपकी राशि का स्वामी बुध है, आप बुद्धिमान व बातचीत में पारंगत हैं। वाणी पर नियंत्रण रखेंगे, तो लाभ होगा। वर्ष 2022 में आलस घेरे रहेगा, आज का काम कल पर टालेंगे। लेकिन यह आलस भारी पड़ सकता है, मुसीबतों का सबब बन सकता है। साल के आरंभ में ही फैसले लें और तुरंत काम शुरू करें। फरवरी में कोई दुर्घटना हो सकती है। इससे बचने के लिए ईश्वर का रोज स्मरण करें। काले और नीले कपड़ों से दूर रहें। 

horo-6

मनी पावर- कार्य क्षेत्र में नयी योजनाएं बनाएंगे। लगन व बहुत मेहनत से काम करेंगे, तो उचित फल प्राप्त होगा। धन कमाने के रास्ते खुलेंगे, व्यवसाय की गति मध्यम रहेगी। घर के बड़े-बुजुर्गों, बड़े भाई व दोस्तों की सलाह से चलेंगे, तो बिजनेस अच्छा चलेगा। जिन स्टूडेंट्स को विदेश में पढ़ाई करने के लिए वीजा का इंतजार था, वह मिल सकता है। क्रोध और उत्तेजना पर संयम रखें, विवादों से बचें। किसी की जमानत नहीं दें। वर्ष 2022 में किसी के चक्कर में पड़ कर खुद को मुसीबत डाल सकते हैं। समझदारी से काम लें। आंख बंद कर किसी पर भी विश्वास ना करें।

फैमिली-फ्रेंड्स- दोस्ती के लिहाज से अच्छा साल नहीं कहा जा सकता। गहरे दोस्तों के बीच झगड़े की वजह कोई तीसरा होगा। छोटे भाई या बहन का विवाह होगा। 

सेहत- आहार अच्छा लेंगे तो आपकी सेहत अच्छी रहेगी अन्यथा हाथ पैरों में दर्द रहेगा।

लव लाइफ- आपका ध्यान कैरिअर व विवादों पर फोकस रहेगा, इसलिए इश्क-मोहब्बत जैसे जज्बातों व शादी से उदासीन रहेंगे। शादीशुदा जिंदगी बस ओके-ओके चलेगी।

आहार- इस पूरे वर्ष आप पालक खाइए। 

मन की शांति के लिए-  आपके लिए बेहद जरूरी है कि पेड़-पौधे लगाएं और प्रकृति की सेवा करें। सुबह या शाम एक घंटे पार्क में घूमने अवश्य जाएं। इससे बुध ग्रह उच्च का होगा और अच्छे रिजल्ट मिलने शुरू हो जाएंगे। शाम के समय बाल ना कटवाएं। पूरे वर्ष अपनी जेब या पर्स में तांबे का सिक्का रखें। आपका भाग्य उदय होगा। गणेश जी की पूजा करें।

तुला राशि

राशि का स्वामी शुक्र है इसलिए आप भोग विलास आदि पसंद करते हैं। आपके शालीन व्यवहार व बोलचाल से लोग आपकी ओर आकर्षित होते हैं। हालांकि इस वर्ष अप्रैल में शनि की ढैया खत्म हो जाएगी और जाता हुआ शनि आपको मालामाल कर सकता है। पिछले 2 वर्षों में आपने काफी कष्ट सहा है।

horo-7psd

मनी पावर- नयी योजनाएं बनाएंगे। पैसे का इंतजाम हो जाएगा। आपको बड़ा लोन मिल सकता है। अपना ऑफिस बनाएंगे। पार्टनरशिप में सोच-समझ कर काम करें। भविष्य उज्ज्वल है। सरकारी व कानूनी विवादों से दूर रहें। जोखिम कम लें। लोभ और लालच से बचें। आपको कोई अपना, बहुत ही करीबी धोखा देगा।

फैमिली-फ्रेंड्स- आपकी दोस्ती अच्छी रहेगी, लेकिन किसी दोस्त की तबीयत बहुत खराब हो सकती है। उसका एक्सीडेंट हो सकता है, इससे आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। परिवार में लड़ाई-झगड़े व तलाक तक पहुंची नौबत थमेगी। जाता हुआ शनि आपको कुछ रिश्तों से दूर कर जाएगा, जिससे मन परेशान हो सकता है। परेशान ना हों जिन रिश्तों की जिंदगी में जरूरत नहीं थी, वे ही दूर होंगे। नए काम शुरू होंगे, पर घर और बाहर दोनों तरफ तनाव रह सकता है।

सेहत- ब्लड इन्फेक्शन हो सकता है आपको अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखना है। 

लव लाइफ- अपनी वाइफ, गर्लफ्रेंड, दोस्त व पार्टनर को खुश रखें। महिलाओं को खुश रखने से आपके काम बनेंगे।

आहार- आपको बाहर का भोजन बिल्कुल भी नहीं खाना । दूध का सेवन हर रोज करना है।

मन की शांति के लिए-  मन की बातें किसी को भी कहने से बचें, बेहद उत्तम रहेगा। किसी को फ्लर्ट ना करें। संयम रखें। कलाई में पूरे साल घड़ी बांधें, फायदा होगा। महिलाओं का सम्मान करना जीवन का पहला फर्ज बना लें। अगर यह आपने निभा दिया तो यह साल बस आप ही का है। इत्र ना तो गिफ्ट करें और ना ही गिफ्ट में लें। आपको पूरे वर्ष अपनी जेब व पर्स में एक चांदी का सिक्का अवश्य रखना है। यदि वह ना रख सकें, तो कम से कम एक सफेद रंग का रुमाल जरूर रखें। जीसस की फोटो भी रख सकते हैं।

वृश्चिक राशि

आपकी राशि का स्वामी मंगल है जो आपको थोड़ा सा क्रोधी बनाता है, पर आप होते काफी मेहनती हैं। आप जिद्दी पर लोगों को सम्मान देनेवाले होते हैं। ईगो हर्ट होने पर उस ओर मुड़ कर भी नहीं देखते। ना तो दूसरों की जिंदगी में झांकाताकी करते हैं और ना ही अपनी जिंदगी में कोई दखल बर्दाश्त करते हैं। दूसरों की परवाह अपने से ज्यादा करते हैं। खुद में मस्त रहते हैं। अपनी जिंदगी से प्यार होता है। 

horo-8

मनी पावर- आर्थिक समस्याओं का सामना करना होगा, पर दोस्तों की मदद से आपके सारे काम हो जाएंगे। व्यापार और रोजगार मध्यम रहेगा। विवाद से दूर रहें। मन किसी बात को ले कर परेशान हो सकता है, लेकिन सूझबूझ से आप अपनी सभी चीजों को बेहतरीन कर लेंगे। बकाया पैसा लौट कर खुद आएगा। मनमुटाव से बचें। किसी से उम्मीद मत करिए कि कोई आपकी मदद करेगा। आपको अपने काम खुद करने होंगे। अप्रैल 2022 तक परेशान रह सकते हैं। स्टाफ थोड़ा तंग कर सकता है। बिजनेस में तरक्की करेंगे। नयी नौकरी के पूरे आसार हैं।

फैमिली-फ्रेंड्स- फालतू बोलने, अहं व वहम के कारण कोई अच्छा दोस्त खो देंगे, इसलिए सोच-समझ कर बोलें। वरना चाह कर भी रिश्ते जोड़ नहीं पाएंगे। परिवार में आपको गुस्सा बहुत आएगा और इसी वजह से परिवार से दूर होंगे। ओवर जज किसी को ना करें।    

सेहत- इस वर्ष आपको दांत बहुत तंग कर सकते हैं। दांतो का आपको विशेष ध्यान रखना होगा। बीपी और शुगर की समस्या हो सकती है। 

लव लाइफ– आप अपने साथी को पूरा समय नहीं देते, इसलिए वह रूठा-रूठा रहता है। उसे समय दें। प्यार के लिए वक्त निकालें। सिर्फ अपने लिए जिए तो क्या जिए।

आहार- शारीरिक कष्ट आपको हो सकते हैं। सेहत खराब ना हो, इसलिए नियमित रूप से इमली का खानपान में सेवन करें, जो आपके लिए बेहद उत्तम और लकी रहेगा। मीठे से परहेज रखें।

मन की शांति के लिए- ध्यान रहे, किसी दूसरे की लड़ाई में पड़ कर आपको कानूनी विवादों में नहीं आना। एलर्ट रहें। योगा करें। इससे मन शांत रहेगा। अपने आपको संभाल कर चलना है। बेजबान जानवरों को खाना दें। अनाथ व गरीब बच्चों की यथासंभव मदद करें। कॉपी-किताबें, बस्ता और यूनिफॉर्म आदि दे कर उनकी सहायता करें। जेब व पर्स में जौ रखें, इसे बदलते रहें। यह वर्ष आपको बहुत कुछ नया देगा।

धनु राशि

आपकी राशि का स्वामी गुरु है और गुरु आपको बहुत लाभ देगा। आप समझदार होते हैं। सांसारिक चीजों को तवज्जो देते हैं। वर्ष 2022 मिलाजुला रहेगा। रचनात्मक कार्य करेंगे। पारिवारिक समस्याओं में आपको उलझना पड़ सकता है। चोरी की आशंका है। चोट लग सकती है, विवाद हो सकता है। जरूरत है समझदारी से कार्य करने की। अपने मन की बातें किसी से ना कहें।

horo-9

मनी पावर-  काम में अप्रैल महीने के बाद गति आएगी। रुका हुआ बिजनेस चल पड़ेगा। कर्मचारियों पर निगाह जरूर रखें। ऑफिस का कोई व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है। लोन लेने में शुरू में परेशानी होगी, लेकिन फिर आपके सभी कार्य पूरे होंगे। विदेश यात्रा होगी। दुश्मनों से दोस्ती होगी। इस वर्ष आप बड़ा घर बना सकते हैं।

फैमिली-फ्रेंड्स- आपका कोई दोस्त अच्छे काम से विदेश जा सकता है या उसकी शादी हो जाएगी। आप उसको मिस करेंगे। दोस्तों से दूरी का समय है। भाई-बहन या भाभी की तबीयत खराब हो सकती है। अस्पताल के चक्कर लगेंगे। उनकी मदद करें। 

लव लाइफ– प्यार करते हैं, तो उसे जाहिर भी करें। जीवनसाथी को सहयोग करें।

सेहत- पुराने रोग उभर सकते हैं, लेकिन घबराने और डरने की बात नहीं है। ठीक हो जाएंगे।  

आहार– दूध में केसर मिला कर पिएं। आप चने की दाल या फिर किसी भी पीली चीज का सेवन अवश्य करें। 

मन की शांति के लिए- मॉर्निंग वॉक शुरू करें। बेकार की बातों को नजरअंदाज करें। आप पूरे वर्ष अपनी जेब या पर्स में एक क्रिस्टल का दाना व मां की तसवीर रखें। क्रिस्टल की माला पहनना बेहद उत्तम रहेगा। 

मकर राशि

आपकी राशि का स्वामी शनि है और शनि आप ही की राशि में 30 साल बाद गोचर कर रहा है। यह घर लौट कर आया है। पिछले ढाई साल से पूरी दुनिया के अंदर उथल-पुथल इसीलिए हुई है कि शनि 30 साल बाद अपने घर लौट कर आया है। अब आपके लिए 2022 में खुशखबरी है। 28 अप्रैल को 2022 में शनि आपकी राशि से निकल कर कुंभ राशि में चला जाएगा और आपके रुके हुए सभी काम चमत्कारी रूप से पूरे होंगे। आपके कोर्ट कचहरी के मामलों का फाइनल निबटारा हो जाएगा। आपको आकस्मिक खुशियां मिलेंगी।  

horo-10

मनी पावर- भूमि व भवन संबंधी बाधाएं दूर होंगी। रोजगार मिलेगा, संतान का स्वास्थ्य सुधरेगा। सोच पॉजिटिव होगी। मनचाहे कामों में सफलता मिलेंगी। आपका पुराना घर बिक सकता है, नया घर आप ले सकते हैं। घर में खुशियों के साथ धन भी करेगा आपको मालामाल। बिजनेस में सब अच्छा रहेगा।

फैमिली-फ्रेंड्स– दोस्तियां बस ठीकठाक ही चलेंगी। परिवार के कारण आप दोस्तों से दूर हो जाएंगे। कानूनी झगड़ों में परिवार के किसी सदस्य के जेल जाने की नौबत आ सकती है। 

लव लाइफ- आपकी जिंदगी में रोमांस लौटेगा। पर जीवनसाथी के साथ मनमुटाव कम-ज्यादा होता  रहेगा। नाराज लोग वापस आएंगे।

सेहत– चोट लग सकती है। जिसकी वजह से बिस्तर पर भी कुछ दिन रहना पड़ सकता है, इसलिए अपने हाथ पैरों का बहुत ध्यान रखें। सेहत की समस्या तो बनी रहेगी, पर चोट-रोग सब दूर भी होंगे व बेचैनी खत्म होगी।

आहार- पूरे वर्ष आहार में आपको किसी ना किसी रूप में चावल का सेवन अवश्य करना है। 

मन की शांति के लिए- आप जरूरतमंदों की मदद करते रहें, मन शांत रहेगा। आपको पूरे वर्ष अपनी जेब या पर्स के अंदर अपने गुरु या आइडियल (वह फिल्म स्टार या क्रिकेटर भी हो सकता है) की तसवीर रखनी है। अगर आपका कोई गुरु या आइडियल ना हो, तो माता-पिता की तसवीर रखें। पूरे साल सरसों का तेल दान करें। सेहत ठीक रहेगी और बिजनेस फलेगा-फूलेगा। 

कुंभ राशि

आपकी राशि का स्वामी शनि है, जो 28 अप्रैल 2022 को आप ही की राशि के अंदर गोचर करनेवाला है। ना केवल 2022 बल्कि 2023-24 भी बहुत अलग रंगों के साथ आएंगे। आपकी जिंदगी राइट से लेफ्ट और लेफ्ट से राइट होनेवाली है। 2022 अप्रैल के बाद आपने जैसे कर्म करे थे वैसे ही फल आपको शनि देगा और इसके लिए आप बिलकुल तैयार रहें। शनि बहुत हैरान करेगा। इस साल हेल्थ, बिजनेस व कोर्ट कचहरी के इश्यू बने रहेंगे। 

मनी पावर– पार्टनरशिप में बिजनेस हर्गिज ना करें, घाटा उठाना पड़ सकता है। चलता हुआ बिजनेस  रुक-रुक कर चलेगा। बंद भी हो सकता है। लेकिन कर्म अच्छे हैं, तो बिजनेस एकाएक सुपर शाइन करेगा। बिना कुंडली दिखाए कोई काम शुरू ना करें। बहुत समझबूझ कर चलने का वक्त आया है। 

फैमिली-फ्रेंड्स– कुंभ राशिवाले दोस्ती में बैलेंस नहीं रख पाते हैं। वे खुद को बहुत अकलमंद और दोस्तों को नगण्य समझते हैं। जिसकी वजह से दोस्त से जबानी लड़ाई के साथ हाथापाई की नौबत भी आ सकती है। बच्चों की ओर से चिंता बनी रहेगी। परिवार में झगड़े व तनाव का माहौल रहेगा। ऐसे में जितना चुप रहेंगे, उतना अच्छा रहेगा। ज्यादा बोलने पर मुंह से गुस्से में निकली बात से बंटवारे की स्थिति पैदा हो सकती है। 

horo-11

सेहत- आपकी तबीयत अचानक खराब हो सकती है। डिप्रेशन, बीपी, पेट की बीमारियों का लगना, टांगों में दर्द, आलस बने रहना, शरीर का उठ ना पाना, काम में परेशानी होना जैसी बातें परेशान रख सकती हैं। 

लव लाइफ– जीवनसाथी के साथ मनमुटाव की स्थिति दिख रही है। उससे बहसबाजी ना करें। गर्मागर्मी टालें। 

आहार- इस पूरे वर्ष आप खाने में अपनी मनपसंद चीज खाएं। जैसे अगर आपको भरता रोटी पसंद है, तो वह अवश्य खाएं। लेकिन अपने आहार में सलाद का इस्तेमाल जरूर करें, तभी आपकी सेहत सही रहेगी।

मन की शांति के लिए- कहते हैं एक चुप हजार सुख। इस पूरे साल जितना मौन रहेंगे, उतना बेहतर। जिनके प्रति आपने जो बुरा सुलूक या कुछ गलत किया है उनसे आपको माफी मांग लेनी चाहिए। अगर चाहते हैं शनि आपका बुरा ना करें, तो लगातार मन से हनुमान जी की पूजा करें। इस पूरे वर्ष अपनी जेब या पर्स में हल्दी की एक गांठ रखें। इसे समय-समय पर बदल सकते हैं। इस वर्ष बहुत संभल कर चलना है। कुंभ राशिवालों, कर्म अच्छे करें। मन रिलैक्स रहेगा। जो करेंगे वहीं पाएंगे। 

मीन राशि

आपकी राशि का स्वामी गुरु है जो आपके लिए बहुत उत्तम है। आप इंटैलीजेंट होते हैं और फ्री में सलाह देते रहते हैं। इस साल आप इस आदत से परहेज रखें, क्योंकि आपकी सलाह आपके गले पड़ सकती है। यह वर्ष आपको विदेश यात्रा करवा सकता है, आपके सभी सपनों को पूरा कर सकता है। अपनी वाणी पर थोड़ा सा काबू अवश्य रखें अन्यथा आपके संबंध आपसे दूर हो जाएंगे। आलस आपको खराब रिजल्ट दे सकता है। छात्राओं के लिए खासकर यह वर्ष बहुत ही बढ़िया है। सभी सपनों को पूर्ण करनेवाला साबित होगा।

मनी पावर- रोजगार बढ़ेगा नए काम खुलेंगे आपके पास पैसों से संबंधित कोई भी समस्या नहीं रहेगी पैसा खूब आएगा। अब स्कूल-कॉलेज खुलने लगे हैं। आप स्कूल-कॉलेज खोल सकते है। यह बिजनेस अब तक घाटा दे रहा था। अगर आप स्टेशनरी, स्कूल यूनिफॉर्म आदि स्कूल में सप्लाई करते हैं, तो यह साल आपका है। यह काम समाज में प्रतिष्ठा दिलाएगा। जो प्रॉपर्टी लंबे समय से बेचने के लिए पेंडिंग थी, अब फायदे में बिकेगी।

horo-12

फैमिली-फ्रेंड्स– आपको लोगों का प्यार मिलेगा। आपका नाम रोशन होगा, लेकिन भागदौड़ ज्यादा करनी पड़ेगी। अपने जीवन की सफलता के लिए आलस को त्यागना होगा। संबंधियों से आपकी खटपट हो सकती है।

सेहत- कोई भी पुराना रोग उभर सकता है। अपना फुल चेकअप कराएं।

लव लाइफ– प्यार-मोहब्बत का समय अप्रैल के बाद शुरू होगा। मैरिड लाइफ में सुधार आएगा। शादी करना चाह रहे हैं, तो 2022 में शादी होगी। 

आहार- 2022 में भूल कर भी मछली ना खाएं। इस पूरे वर्ष आहार में देसी घी खाना आपकी सेहत के लिए बढ़िया रहेगा। पीले फल खाएं खासकर आम और भोजन में केसर का प्रयोग करें।

मन की शांति के लिए- नियमित रूप से सूर्य नमस्कार करें। सुबह की सैर फायदेमंद रहेगी। पूरे साल पर्स या वॉयलेट में चांदी का छोटा सा चाकू रखें। किसी को पर्स तोहफे में ना तो दें और ना ही लें। केसर का टीका माथे पर लगाएं व येलो कपड़े पहनें। ओम नमो भगवते वासुदेवाय का जाप करें।