Tuesday 23 May 2023 02:39 PM IST : By Manish Malviya

22 मई से 28 मई के बीच जन्मदिन वाले लोग जानें कि कैसा रहेगा यह वर्ष उनके लिए

tarot-1

 22 मई को जन्म लेने वाले लोगों के जीवन में आकस्मिक घटनाएं अधिक घटती हैं| इन्हें कुछ भी पाने के लिये संघर्ष अधिक करना पड़ता है| अच्छे उच्च स्थान पर पहुंच जाने के बाद भी इनके जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहता है| कला के क्षेत्र में ये नाम कमा सकते हैं| यह वर्ष आपको बहुत कुछ दे कर जा सकता है| कुछ नए आइडिया जो आपके दिमाग में आएंगे उन्हें यदि आप साकार कर लेते है, तो काफी फायदा मिल सकता है| 

23 मई को जिनका जन्मदिन है, वह अच्छे वक्ता, प्रेजेंटर होते है| यह अपनी बात प्रभावपूर्ण तरीके से रखते है और लोगों को कन्विंस आसानी से कर लेते हैं| इनके धन कमाने के सोर्स दो-तीन या अधिक भी हो सकते है| यह इन्हें भूमि, शेयर्स में इन्वेस्टमेंट से भी लाभ होता है| इस वर्ष आपके प्लान कुछ देर से पूरे होंगे पर, देर सबेर फायदा ही देंगे| हो सकता है कि आप इस वर्ष कुछ ऐसा कर जाएं कि आपका नाम लम्बे समय तक लिया जाता रहे|   

24 मई को यदि आपका जन्मदिन है, आप इस मामले में भाग्यशाली हैं कि आप विदेश जा कर अपने सारे सपने सच कर सकते हैं| आपके जीवन में धन की स्थिति भी अच्छी रहेगी| आप भौतिक सुख-सुविधाओं से भरी लाइफ भी जी सकेंगे| इस वर्ष आपको गाड़ी चलाने में,यात्राओ में सावधानी रखना चाहिए| सेहत की किसी समस्या को लापरवाही से ना ले वर्ना बात बिगड़ सकती है| ज्यादा गुस्सा भी आपको नुकसान पहुंचा सकता है| 

25 मई को यदि आपका जन्म हुआ है, तो आप अजनबियों को अपना बनाने में, उनसे काम निकलवाने में माहिर हो सकते हैं| अपने जीवन के आरंभिक वर्षों में आपने कुछ अभावों का सामना किया हो, पर जीवन में आगे बढ़ने के साथ ही आप बहुत कुछ पाते चले जाते है| हमेशा सक्रिय रहने वाली अपनी मानसिक शक्ति के द्वारा आप उच्च स्थानों पर पहुंच जाते है| इस वर्ष जो बच्चे मेडिकल या इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा में बैठ रहे हैं, उन्हें सफलता मिलने के अच्छे चांस हैं| आने वाले समय में धर्म-अध्यात्म के क्षेत्र में रुचि बढ़ सकती है| 

26 मई को यदि आपने जन्म लिया है, तो आपको आपनो से बहुत प्रेम की चाहत हो सकती है| पर इन संबंधो में दुख-दर्द भी मिलेंगे| आप जिन सुख-सुविधओं की कामना करेंगे, उन्हें देर से सही पर पा लेंगे| इस वर्ष चिंता, तनाव या किसी और समस्या से मानसिक रूप से आप परेशान रह सकते हैं| आपकी योजनाओं को पूरा होने में भी बहुत समय लग सकता है| जिस समय जो चाहते है वह ना मिले या मिले भी तो इतना देर से की उसका कोई अर्थ ही ना रह जाये|

27 मई को पैदा हुये लोगों में नेतृत्व क्षमता अच्छी रहती है| यह किसी संघटन के प्रमुख पदों पर पहुंच सकते है और उससे जुड़ी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभा सकते है| शारीर और मष्तिष्क दोनों से यह क्रियाशील रहते है| इन्हें आर्थिक रूप से सम्पन्नता भी मिल जाती है| इस वर्ष कोई नयी शुरुआत कर सकते है| किसी काम के लिये पुरस्कार भी मिल सकता है| अपनी शैक्षणिक उन्नति के लिये किसी नये कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं|

28 मई को यदि आपका जन्मदिन है तो आपके पास एक से अधिक प्रॉपर्टी हो सकती है| आप प्रॉपर्टी, रियल स्टेट के क्षेत्र में कार्य करके अच्छा पैसा भी बना सकते है| आप जितना पैसा कमाना जानते है, उतना ही खर्च करना भी आप बखूबी जानते हैं| इस वजह से आप बचत मुश्किल से कर पाते हैं| इस वर्ष आपके द्वारा की गयी मेहनत आपको भरपूर सफलता देगी| जो कुछ भी आप इस वर्ष करने का सोचेंगे वह पूरा होगा| काम की अधिकता में थोड़ा सेहत पर ध्यान देना भी आवश्यक है|