ADVERTISEMENT

अगर आप जीते जी स्वर्ग की सैर करना चाहते हैं, तो यह जरूरी नहीं कि आप कश्मीर की ही सैर करें, भारत में और भी ऐसे कई पर्यटन स्थल हैं, जहां का नयनाभिराम सौंदर्य देख कर आपकी सांसें थम कर रह जाएंगी। उत्तराखंड यों तो अपने कई हिल स्टेशंस, चारधाम यात्रा और अनगिनत ट्रेकिंग डेस्टिनेशंस के लिए मशहूर है, लेकिन यहां के कई पर्यटन स्थल ऐसे भी हैं, जो खासकर गरमियों के मौसम में ही खुलते हैं। इन्हीं में से एक है चमोली जिले में स्थित फूलों की घाटी। यह यूनेस्को द्वारा घोषित विश्व धरोहर स्थलों में शामिल है। कहा जाता है कि इसे 1931 में तीन ब्रिटिश पर्वतारोहियों ने ढूंढ़ा था। रास्ता भटक कर वे इस घाटी में पहुंच गए थे। यहां की खूबसूरती देख कर उन्होंने ही इसे फूलों की घाटी नाम दिया था।

Hemkund Sahib, formally known as Gurudwara Shri Hemkund Sahib Ji, is a Sikh place of worship and pilgrimage site in Chamoli district, Uttarakhand, India.
Beautiful view in Valley of Flowers

जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, यहां पर आपको प्रकृति सोलह शृंगार किए हुए फूलों की सेज पर बैठी दिखती है। इस घाटी में फूलों की 600 से ज्यादा किस्में दिखायी देंगी और इनमें से कुछ तो दुर्लभ भी हैं। इस घाटी की सैर करते समय आपको ऐसे-ऐसे फूल दिखायी देंगे, जो शायद आपने जीवन में कभी नहीं देखे होंगे।

ADVERTISEMENT

यदि आप पेंटिंग का शौक रखते हैं, तो यकीनन रंगों से तो आपका गहरा याराना होगा ही। फूलों की घाटी में जाने से पहले अपने कलर पैलेट के सारे रंगों को गौर से देख लीजिए, हो सके तो मिक्स एंड मैच करके आप कुछ नए रंग भी बना सकते हैं। फिर उन रंगों को अपनी आंखों में भर कर फूलों की घाटी में पहुंच जाइए, हमारा दावा है कि वे सारे रंग आपको इस घाटी में बिखरे हुए दिखायी देंगे। यही नहीं हर संभव आकार के फूलों और पत्तियों को भी आप यहां देख पाएंगे। यहां के फेमस और शुरुआती ब्लू पॉपी पॉइंट से आगे बढ़ने पर जहां नजर जाएगी, वहां आपको फूलों का गलीचा बिछा हुआ दिखायी देगा। उत्तराखंड की शान और वहां का राजकीय फूल दुर्लभ ब्रह्मकमल भी आप यहां देख सकते हैं।

State flower of Uttarakhand, India. Saussurea obvallata (Brahma Kamal, Kon , Kapfu and vansembru). Monsoon trek to Valley of Flowers National Park, a unesco world heritage site in Uttarkhand, India.
Brahmakamal

वैसे इस घाटी का पूरा इलाका फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की सुरक्षा में आता है। लेकिन जब तीन ब्रिटिश पर्वतारोहियों के सामने इस घाटी ने अपनी बांहें फैलायी होंगी, तब तो कोई वन विभाग नहीं था, ना ही किसी को इस नैसर्गिक सौंदर्य के बारे में पता था। तब कौन था, जो इस अनछुई, अदभुत घाटी का रखवाला था। इन फूलों को यहां कौन लाया होगा, इनकी देखभाल कौन करता होगा, एकबारगी यह सवाल तो मन में इस घाटी में घूमते हुए आता ही है।

Nanda Devi and Valley of Flowers National Parks in Uttarakhand, India, are UNESCO World Heritage Sites celebrated for their breathtaking natural beauty and biodiversity.
Valley of Flowers is one of the most beautiful World Heritage Sites
ADVERTISEMENT

जो पर्यटक फूलों की घाटी घूमने आते हैं, वे अपने साथ एक दिन अतिरिक्त ले कर चलें तो सिखों के प्रसिद्ध गुरुद्वारे हेमकुंड साहिब के दर्शन भी कर सकते हैं। यहां तक का रास्ता भी काफी मुश्किल चढ़ाई वाला है। पर जब एक बार आप गुरुद्वारे तक पहुंच जाते हैं, तो महसूस होता है कि मेहनत सफल हो गयी।

Gurudwara Sri Hemkund Sahib Temple, Rishikesh, India
Gurudwara Hemkund Sahib

कहां से शुरू करें

ADVERTISEMENT

फूलों की घाटी पहुंचने के लिए आपको ऋषिकेश, जोशीमठ, गोविंदघाट से होते हुए घांघरिया पहुंचना होगा। घांघरिया से ही फूलों की घाटी का ट्रेक शुरू होता है। यहीं से हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा का भी ट्रेक शुरू होता है। घाटी में आप रात को रुक नहीं सकते, इसलिए शाम होने से पहले आपको घांघरिया वापस आना होगा। इसलिए सुबह 7 बजे से पहले यहां पर्यटकों की कतार लग जाती है। यहां पर खाने के लिए आपको कुछ नहीं मिलेगा, इसलिए अपने साथ खाने-पीने का सामान ले कर जाएं और पानी की बोतल भी साथ में रखें। लेकिन अपने साथ-साथ प्रकृति का भी ध्यान रखें और इधर-उधर कचरा और प्लास्टिक की बोतलें ना फेंकें। यहां घूमने के लिए कम से कम एक सप्ताह का समय ले कर चलें।

Explore the vibrant Valley of Flowers National Park in Uttarakhand, India. This UNESCO site features a lush meadow of colorful wildflowers framed by rugged peaks, capturing the essence of its pristine
Explore the vibrant Valley of Flowers National Park in Uttarakhand, India.
ADVERTISEMENT