ADVERTISEMENT

साउथ ईस्ट एशियाई देश वियतनाम आज हनीमून कपल्स की बकेट लिस्ट में सबसे ऊपर है। यहां पर समुद्र तट, हेरिटेज साइट और सांस्कृतिक महत्व के पर्यटन स्थल - सभी कुछ आपको देखने को मिलेंगे। यानी अगर आपकी और पार्टनर की रुचियां अलग-अलग भी हों तो भी आप इस देश में घूमने का पूरा आनंद उठा सकते हैं। अकेले भारतीयों की बात करें तो आंकड़े बताते हैं कि 2024 में 5 लाख से ज्यादा भारतीय वियतनाम में घूमने पहुंचे थे और कुल पर्यटकों की संख्या में इस साल यहां 34 प्रतिशत का इजाफा होने की संभावना है। हो भी क्यों ना, वियतनाम है ही इतना सुंदर कि पर्यटक यहां खिंचे चले आते हैं।

क्या देखें

vietnaam-3
गोल्डन ब्रिज
ADVERTISEMENT

वियतनाम पहुंचने के लिए सबसे पहले हनोई पहुंचें। यहां पर हो चि मिन मुसोलियम, क्वान थैन टेंपल, ट्रैन क्वॉक पगोडा देखेें। यह वियतनाम का सबसे पुराना पगोडा है। बैत ट्रैंग पॉटरी विलेज, एथनोलॉजी म्यूजियम, टेंपल ऑफ लिटरेचर, 36 मेन स्ट्रीट्स हनोई में देखे जा सकते हैं। यहां पर वॉटर पपेट शो जरूर देखें। यह 11वीं शताब्दी में बरसात और बाढ़ के दिनों में किसानों के टाइमपास का जरिया हुआ करता था।

Aerial view of Ban Gioc Detian waterfall in Vietnam China border. The most beautiful and largest waterfall in Southeast Asia. Travel and landscape concept
साउथईस्ट एशिया का सबसे बड़ा वॉटरफॉल है बैन गिओट डिटीअन वॉटरफॉल

हनोई के अलावा बा ना हिल्स घूमने के लिए भी एक दिन रखें। यह पहाड़ी क्षेत्र है। यहां के मशहूर गोल्डन ब्रिज की तसवीरें तो आपने देखी ही होंगी। दूर से देखने पर यह ब्रिज सिर्फ दो विशालकाय हाथों के सहारे हवा में लटका हुआ ही दिखायी देता है, पर ऐसा है नहीं। इसके अलावा यहां लिन्ह उन पगोडा, नुई चुआ माउंटेन, गिन्ह फॉन्ग पीक आप देख सकते हैं। लिन्ह उन पगोडा में बोधिसत्व का 220 फुट ऊंचा स्टैच्यू है। बा ना हिल्स में फैंटेसी पार्क है। यहां कई रोमांचक गतिविधियां की जा सकती हैं। यह जगह फैमिली के लिए भी बहुत अच्छा टाइमपास है। बा ना हिल्स घूमने के बाद आप हो चि मिन सिटी पहुंच सकते हैं। यह यहां का मशहूर सांस्कृतिक केंद्र है। यहां के चाइना टाउन में काफी ज्यादा संख्या में चीनी लोग रहते हैं। यही वजह है कि यहां का हर बोर्ड आपको दो भाषाओं में दिखायी देगा। यहां का मुख्य आकर्षण है सू शी सुरंगें। वियतनामी युद्ध के दौरान 200 किलोमीटर लंबी इन सुरंगों को हाथों से खोदा गया था। इसके अलावा वियतनाम में सोना डॉन्ग गुफाएं, हा लॉन्ग खाड़ी, फोग ना आदि जगहों पर भी घूमा जा सकता है। यहां पर एक कपल के लिए 7 दिनों के ट्रेवल का खर्च डेढ़ से 2 लाख तक हो सकता है।

Aerial view of a coconut village basket boat tour. Palms forest in Hoi An ancient town, Cam Thanh, Vietnam. Tourists having an excursion and fun in Thu Bon river. Travel and landscape concept
बॉस्केट बोट टूर
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT