Wednesday 10 February 2021 04:44 PM IST : By Rati

जरूरी है कंडोम का सही और सेफ इस्तेमाल

condom

सेक्सुअली ट्रांसमिटेड इन्फेक्शन और अनचाही प्रेगनेंसी का डर सेक्स के जोश को हमेशा ठंडा कर देता है। इस रिस्क को नजरअंदाज करने के लिए सेक्स के दौरान कंडोम का इस्तेमाल करना सही है। वैसे कंडोम सबसे पॉपुलर गर्भनिरोधक है, लेकिन इसका सही तरह से इस्तेमाल करना ही सबसे अहम बात है।

1 कभी भी कंडोम की एक्सपायरी डेट चेक करना ना भूलें। एक्सपायरी डेट वाला कंडोम इस्तेमाल करने से दोनों पार्टनर्स को ईचिंग की समस्या हो सकती है। कंडोम में लुब्रिकेशन होता है, एक्सपायरी डेट के बाद उसका असर कम हो जाता है।

2 कंडोम को कभी भी एक से ज्यादा बार इस्तेमाल ना करें। हर बार इंटरकोर्स के दौरान नया कंडोम ही इस्तेमाल करें।

3 कंडोम को यूज करते समय उसके साइज का ध्यान रखना भी जरूरी है। बड़े साइज का कंडोम सेक्स के दौरान निकल सकता है। छोटा कंडोम फट सकता है।

4 कभी भी कंडोम का पैकेट दांत और नाखून से ना फाड़ें, इससे पैकेट के साथ कंडोम भी फट जाता है। यूज करते समय भी इसके फटने का पता नहीं चल पाता है और गर्भनिरोध का मकसद पूरा नहीं हो पाता।

5 कंडोम की टिप पर थोड़ा स्पेस छोड़ें। इससे इंटरकोर्स के दौरान कंडोम के फटने का डर नहीं रहेगा।

6 कंडोम में पहले से ही लुब्रिकेशन होता है, इसलिए कंडोम को इस्तेमाल करने से पहले लुब्रिकेशन का इस्तेमाल ना भी करें, तो भी चलेगा। अगर फिर भी लगता है कि लुब्रिकेशन की जरूरत है, तो वॉटर बेस्ड लुब्रिकेशन का इस्तेमाल करें। कभी भी मसाज ऑइल, बॉडी लोशन या कोई पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल ना करें। इससे कंडोम का लेटेक्स कमजोर हो जाएगा।

7 कंडोम का इस्तेमाल करने से पहले इसकी क्वॉलिटी चेक करें। मार्केट से जब भी कंडोम खरीदें, इसकी क्वॉलिटी को डबल चेक कर लें।