Monday 14 June 2021 03:33 PM IST : By Team Vanita

इन टिप्स को आजमाएंगी तो राेटियां फूली हुई और नरम बनेंगी

roti

- नरम रोटी बनाने के लिए आटे में थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी मिलाते हुए अच्छी तरह से गूंधें। 

- गुंधा आटा सख्त हो या ढीला, दोनों ही सूरतों में रोटियां फूलती नहीं हैं। 

- आटा गूंधने के लगभग 1/2-1 घंटे के बाद रोटियां नरम बनेंगी।

- रोटी को आग पर फुलाया जाए, तो नरम बनती है, पर इसे उसी समय गरम सर्व करना चाहिए।

- तवे पर फुला रहे हैं, तो साफ कापड़े या भारी स्पैचुला से दबाव डाल कर बनाएं। 

- रोटियां बनाने के बाद कुछ समय के लिए कैसरोल में रखना चाहती है, तवे पर फुलाएं। 

- ऑफिस या स्कूल के लंच बॉक्स में रोटियां रखनी हैं, तो आटे को गुनगुने पानी से गूंधें।

- रोटियां बनाने के बाद उन्हें कटोरे के ऊपर रखने से रोटी नीचे से गीली नहीं होती। 

- तंदूरी रोटी बनाने के लिए रोटी की जो सतह तवे पर रहेगी उस पर पानी लगा कर डालें और तवे को उलटा करके धीमी अांच पर रोटी पकाएं।

- तवे पर अजवाइन भून कर पाउडर बनाएं। इसे परांठे या घी लगी गरम रोटी पर बुरकें। 

- तवे को उलटा करें, उस पर रूमाली रोटी बनाएं। 

- मूली के परांठे बनाते समय उसमें आंवला भी कद्दूकस करके डालें। परांठे टेस्टी बनेंगे। 

- मक्के के आटे की रोटी बनाते समय चकले पर साफ गीले कपड़ा बिछाएं और हाथ से थपथपाते हुए रोटी बनाएं। गीले कपड़े सहित रोटी उठाते हुए तवे पर डालें।

- चाहें, तो दूध की थैली काट कर चकले पर बिछा कर हाथ से थपथपा कर मक्का की रोटी बनाएं। 

- परांठा बनाने के बाद तवे को धोएं नहीं, चीले या डोसे बनाने हों,तो गीले कपड़े से पोंछें और चीला फैला दें।

- तवा गरम करके चिकनाई लगाएं, उस पर पिज्जा बेस रख कर पिज्जा सॉस, चीज व सब्जियां डालें और ढक कर 10 मिनट तक पकाएं।