Thursday 01 June 2023 10:28 AM IST : By Pariva Sinha

सुस्त गरमियों की बोरियत दूर करने के लिए आजमाएं मस्त आइडियाज

Lazy woman

गरमी की दोपहर में बोर होने की जगह ट्राई करें ये आइडियाज, जो आपको देंगे खुश रहने की एनर्जी-

हॉबी फॉलो करें

हॉबी: आप कोई भी हॉबी ट्राई कर सकती हैं जैसे बेकिंग, पेंटिंग या म्यूजिक। आजकल लोगों में अलग-अलग तरह के केक और कुकीज बनाने का बहुत क्रेज है। अकसर महिलाएं इनके वीडियोज और रील्स बना कर भी सोशल मीडिया साइट्स पर डालती हैं, आप भी ऐसा कर सकती हैं। कुछ लोग होममेड केक व कुकीज खाना पसंद करते हैं। एक बार आपने बेकिंग सीख ली, तो आप घर बैठे केक व कुकीज बनाने का काम भी शुरू कर सकती हैं।

पेंटिंग: अगर आपको पेंटिंग करना या कोई म्यूजिक इंस्ट्रुमेंट बजाना पसंद है, तो आप अपनी इस हॉबी को दोबारा शुरू करें। एक्सपर्ट्स और साइकोलॉजिस्ट्स का कहना है कि पेंटिंग और म्यूजिक जैसे शौक हमारे दिमाग
को स्ट्रेस फ्री करके रिलैक्स करते हैं। वर्किंग मॉम्स के अलावा हाउसवाइव्स को भी रिलैक्स होने की बहुत जरूरत होती है। रिसर्च की मानें, तो एक आम हाउसवाइफ वर्किंग वुमन से ज्यादा स्ट्रेस झेलती है। दिनभर में एक काम तो आप अपनी खुशी के लिए कर ही सकती हैं। यूट्यूब पर कई वीडियोज को देख कर आप सीख भी सकती हैं। एक बार इसमें पारंगत होने पर ये स्किल्स आप अपने बच्चों को भी सिखा सकती हैं। चाहें, तो आसपास के बच्चों को भी फ्री में या थोड़ी सी ट्यूशन फीस के बदले में आप इन्हें सिखाएं।

बदलें घर का लुकः खाली समय में आप घर को भी रीडेकोरेट कर सकती हैं। घर के किसी भी कमरे या लिविंग रूम में कुछ फर्नीचर मूव करें और अरेंजमेंट बदलने से घर को नया लुक दें। दोपहर में ये काम करके आप शाम को पति व बच्चों का सरप्राइज दें। घर सजाने के लिए डीआईवाई यानी अपने हाथों से चीजें बना कर सजाने से बड़ा सुख और कोई नहीं है। कुछ महिलाएं तो अपने इस शौक को इतना आगे बढ़ा लेती है कि पूरे कमरे की दीवार को ही पेंट कर डालती हैं। यह अपने-अपने शौक और क्षमताअों पर निर्भर करता है। वैसे शुरुआत में आप छोटी-छोटी चीजों से ही डेकोरेटिव आइटम्स बनाएं।

गार्डनिंगः अगर गार्डनिंग का शौक है, तो यह और भी बेहतर है। दोपहर का समय गार्डनिंग के लिए सही नहीं होता, ऐसे में आप अपने दिनभर के कुछ कामों का समय दोपहर में करके शाम को फ्री रह सकती हैं। शाम का खाली समय गार्डनिंग में बिताएं। बच्चे बड़े हो चुके हों, तो पौधों की देखभाल करते समय आपको ऐसा ही महसूस होगा, जैसे आप अपने बच्चों का बचपन दोबारा जी रही हों।

वर्कशॉपः फ्री टाइम में आप कोई वर्कशॉप में भी जा सकती हैं जैसे अगर आपको खाना बनाना पसंद है, तो चॉकलेट मेकिंग वर्कशॉप में आप कई नयी चीजें सीख सकती हैं। बेकिंग पसंद है, तो आप वर्कशॉप में नए और सुंदर आइसिंग स्टाइल सीख सकती हैं। अगर आपमें कोई टैलेंट है, तो कुछ समाजसेवी संस्थाअों से जुड़ कर आप भी वर्कशॉप अरेंज कर सकती हैं। समाज को निस्वार्थ भाव से कुछ देना मन को काफी सुकून देता है।

डांसः डांस के लिए अपना छिपा पैशन फिर से जगाएं। क्लासिकल, वेस्टर्न या कोई भी डांस फाॅर्म, जो आपको पसंद हो, उसे दोबारा प्रैक्टिस में लाएं। चाहें, तो कोई ऑनलाइन क्लास जॉइन करें।

फैशन और स्टाइलिंगः घर से बाहर निकलने के कम मौके मिलने पर तैयार होने का मन रह ही जाता है। फ्री टाइम में अपनी पसंद से अपना लुक स्टाइल करें और चाहें तो अच्छी फोटोज भी लेे कर अपना कॉन्फिडेंस बढ़ाएं।

सेल्फ केअर

ब्यूटीः अपनी स्किन और बालों का ध्यान रखने का समय नहीं मिल पाता है। फेस पैक या रिलैक्सिंग शीट मास्क लगाएं। बालों के लिए भी अच्छा हॉट ऑइल मसाज करें। गरमी में कूलिंग मास्क और पैक लगाएं, जिससे स्किन और माइंड दोनों रिलैक्स होंगे। अपने नेल्स की केअर के लिए भी समय निकालें। घर पर डीआईवाई मेनिक्योर ट्राई करें। आप कुछ सहेलियों को भी घर में इनवाइट करके घर में ब्यूटी और स्किन केअर सेशंस कर सकती हैं। अकसर सेलेब्रिटीज अपने घर पर फ्रेंड्स के लिए स्पा सेशंस अरेंज करते रहते हैं। आप भी ऐसे कर सकती हैं।

summer-1

हेल्थः बॉडी को रेस्ट की भी जरूरत है। सुबह के रश के बाद घर दोपहर में शांत होता है। इस समय अपनी बॉडी को रेस्ट दें। एक पावर नैप लेने की कोशिश करें।

कुछ लिखेंः अगर आप लिखना पसंद करती हैं, तो अपना समय लिखने में लगाएं। कविता या कोई कहानी लिखें।

मेंटल हेल्थ केअर

जर्नलिंग करेंः खाली समय में अपने विचारों पर ध्यान दें। कोई भी बात आपको परेशान कर रही है या आपके साथ कुछ बहुत अच्छा भी हुआ है, दोनों बातें अपनी डायरी में लिखें। जर्नलिंग को थेरैपी में बहुत महत्व दिया जाता है। इससे आपके विचारों में क्लैरेटी आएगी और मन भी शांत रहेगा।

खुद को समय देंः अपने लिए वक्त निकाल पाना मुश्किल होता है। समय मिलने पर अपने साथ बिताएं। अपनी पसंद का कोई काम चुनें जैसे कुछ पढ़ना या गाने सुनना।

रेस्ट करेंः नींद ना पूरी होना खराब मेंटल हेल्थ का बड़ा कारण बन सकता है। दिन में पावर नैप जरूर लें। इससे फ्रेश रहेंगी और एनर्जेटिक भी महसूस करेंगी।

आर्टः आर्ट को मेडिटेशन के लिए अच्छा माना जाता है। अगर आपको पसंद है, तो मंडाला या कोई क्राफ्ट भी कर सकती हैं। आर्ट से मेडिटेशन भी होती है और पॉजिटिविटी भी आती है।

मैटिनी शोः अगर नींद भी ना आए, तो अपनी पसंद की फिल्म या शो देखें। दिन में फिल्म देखने में कोई डिस्टर्ब नहीं करेगा। चाहें, तो दोस्तों के साथ घर पर वॉच पार्टी रखें और अच्छे स्नैक्स के साथ मूवी एंजॉय करें।