ADVERTISEMENT

दीवाली अपनों के साथ खुशियां बांटने, सोच-समझकर तोहफे देने और अपने घर को खूबसूरती से सजाने का त्योहार है। अगर आप भी परिजनों और दोस्तों को इस त्योहार में कुछ खास देने का मन बना रहे हैं तो ये 6 गिफ्टिंग ऑप्शन्स इस दिवाली आपके काम आ सकते हैं।

रंगोली विद टीलाइट कैंडल

rangoli
Image Courtesy : IGP
ADVERTISEMENT

त्योहार की रौनक को बढ़ाने के लिए रंगोली विद टीलाइट कैंडल सेट उन लोगों के लिए एक अच्छा गिफ्ट हो सकता है, जिन्हें दीवाली के मौके पर अपने घर को सजाना पसंद है। एक अलग अंदाज वाली यह रंगोली और बीच में टीलाइट कैंडल घर के प्रवेश द्वार या मंदिर की शोभा बढ़ा देगा।

परफेक्ट बॉक्स

gift-box
Image Courtesy : IGP
ADVERTISEMENT

आजकल बेहतरीन पैकेजिंग के साथ मार्केट में ऐसे कई गिफ्ट्स मौजूद हैं, जिन्हें बेहिचक त्योहार पर अपने परिजनों-दोस्तों या कलीग्स को उपहार में दिया जा सकता है। इस तरह के बॉक्स में त्योहार की मिठास भी शामिल होगी और होम डेकोर आइटम भी। इससे यह एक परफेक्ट गिफ्टिंग आइटम बन सकता है। कोई दिखावा नहीं, प्यार-स्नेह के साथ अपनों के प्रति लगाव झलकता है ऐसे गिफ्ट्स में।

खूबसूरत दीये

blue-diya
Image Courtesy : IGP
ADVERTISEMENT

दीवाली की सजावट में दीयों की अपनी एक खास जगह होती है। परंपरा में जब कलात्मकता का समावेश हो जाए तो वह तोहफा और भी खूबसूरत नजर आता है। माता-पिता, दादा-दादी या उन दोस्तों को देने के लिए दीयों का कलात्मक सेट एक अच्छा तोहफा हो सकता है, जो त्योहार को पूरी परंपरा के साथ मनाना पसंद करते हैं।

मीठा-नमकीन त्योहार

dry-fruits
Image Courtesy : IGP

त्योहारों पर अपनों से मिलना-जुलना और साथ बैठकर खाने-खिलाने का दौर तो चलता ही है। इस खास मौके पर चाय के साथ कुछ खास मीठे-नमकीन भी मिल जाएं तो त्योहार का आनंद बढ़ जाता है। इस दीवाली अपने उन दोस्तों-रिश्तेदारों के लिए स्वीट्स-नमकीन के ऐसे बॉक्स खरीदें, जो त्योहारों में जमकर खाना-खिलाना पसंद करते हैं। वैसे कॉरपोरेट गिफ्टिंग के लिए भी ऐसे बॉक्स अच्छे विकल्प हो सकते हैं। आखिर मिठाई के बिना त्योहार कहां!

चमकता उपहार

lights
Image Courtesy : IGP

कुछ लोग त्योहार की सजावट को सिर्फ दीवाली तक सीमित नहीं रखते, बल्कि पूरे सीजन अपने घर को रोशन रखना पसंद करते हैं। ऐसे लोगों के लिए दीवाली की स्ट्रिंग लाइट्स अच्छा गिफ्टिंग विकल्प हो सकती हैं। ऐसी लाइट्स बालकनी, लिविंग रूम और घर के उन छोटे-छोटे कोनों को भी खूबसूरत फेस्टिव टच दे सकती हैं, जिन्हें अकसर सजाना रह जाता है। नए घर में रहने वाले दोस्तों, नवविवाहित जोड़ों या उन सहकर्मियों को ये लाइट्स गिफ्ट की जा सकती हैं, जिन्हें घर सजाने का शौक है।

ADVERTISEMENT