जब हम घर से बाहर जाते हैं, तो हमारे मन में कई तरह के विचार आते हैं, जैसे क्या मैंने गैस बंद कर दी? क्या मैंने दरवाज़ा ठीक से बंद किया? क्या बेडरूम की खिड़की अभी भी खुली है? ये छोटी-छोटी मेंटल चेकलिस्ट हर जगह हमारा पीछा करती हैं, आते-जाते समय, मीटिंग के बीच में, यहां तक कि घर में अकेले रहते हुए भी। सिर्फ यही नहीं, बल्कि घर में रखा कीमती सामान जैसे शादी की सोने की ज्वेलरी, मां की दी हुई चूड़ियां, पुश्तैनी हार आदि जिनकी कीमत पैसों से कहीं ज्यादा होती है, इन्हें भी घर में रखना सुरक्षित नहीं है। लेकिन यह भी सही है कि हर चीज बैंक के लॉकर में नहीं रखी जा सकती है।
सोने की कीमतें तीन साल से भी कम समय में दोगुनी हो गई हैं। प्रमुख शहरों के हालिया पुलिस आंकड़े घरों में होने वाली गहनों से संबंधित चोरी में उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाते हैं; उदाहरण के लिए, बेंगलुरु में साल-दर-साल 20% की वृद्धि दर्ज की गई, जो कि मुख्य रूप से घरेलू कर्मचारियों से जुड़ी चोरियों के लिए जिम्मेदार है। शहरी भारत में, चोरी हुए सामानों का कुल मूल्य, जिसमें आभूषण, नकदी और इलेक्ट्रॉनिक्स शामिल हैं, सालाना 6917 करोड़ रुपये था। वसूली दर 30% से नीचे कम बनी हुई ज्वेलरी छिपाने के पुराने तरीके, जैसे उन्हें अलमारी में, गद्दे के नीचे या चावल के कंटेनर में रखना, अब भरोसेमंद या सुरक्षित नहीं रहे। इसलिए जरूरी है कि घरों में सेफ्टी के लिए कुछ मॉडर्न तरीके अपनाए जाएं। इस बारे में बता रहे हैं गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के सिक्योरिटी सॉल्यूशंस बिजनेस के बिजनेस हेड पुष्कर गोखले-
घर पर महिलाओं के लिए बेहतर पर्सनल सिक्योरिटी
बेहतर पर्सनल सिक्योरिटी फीचर उन महिलाओं के लिए खास तौर पर मददगार होते हैं जो काम के लिए घर से बाहर जाती हैं और घर पर अपनी चीजों के लिए सिक्योरिटी चाहती हैं। आज बाजार में ऐसे कई प्रोडक्ट्स मौजूद हैं, जैसे कनेक्टेड Wi-Fi कैमरे और नाइट विजन वाले मॉडर्न वीडियो डोर फोन आदि। ये बेहतर रियल-टाइम एक्सेस कंट्रोल देते हैं क्योंकि ये आपको मोबाइल फोन के जरिए रिमोट एक्सेस देते हैं।
होम सिक्योरिटी का बदलता रूप
होम लॉकर जैसे स्मार्ट सिक्योरिटी ऑफर अब डुअल और ट्रिपल लॉकिंग मैकेनिज्म के साथ आते हैं, जो यूजर्स को डिजिटल, बायोमेट्रिक और मैकेनिकल लॉक का इस्तेमाल करके अपने लॉकर को एक्सेस करने की सुविधा देते हैं। इन लॉकर को वार्डरोब या अलमारी के अंदर या बॉक्स बेड के अंदर भी फिक्स किया जा सकता है। इनमें इंट्रूजन अलार्म भी लगे होते हैं जो तुरंत अलर्ट ट्रिगर करते हैं। इनमें कई ऐसे विकल्प भी मौजूद हैं, जो फायर सेफ्टी भी प्रदान करते हैं, जिनसे आप अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों, पासपोर्ट आदि को सुरक्षित रख सकते हैं। आज के मॉडर्न परिवार अब बैंक लॉकर्स से भी ज्यादा भरोसा स्मार्ट होम सिस्टम पर करते हैं, जिनमें मॉडर्न लॉकर्स, वाई-फाई कैमरों, सेंसरों और वीडियो डोर फोन आदि शामिल हैं। इस तरह के गैजेट्स आपके कीमती सामान की सुरक्षा, आसपास की निगरानी,घटनाओं को रिकॉर्ड करने और रिमोट अपडेट शेअर करते हैं।