ADVERTISEMENT

पेट्स रखना सबसे ज्यादा अखरता है, जब आप कहीं बाहर हॉलीडे पर जा रहे होते हैं। और कई बार ऐसा भी होता है कि आप हॉलीडे का प्लान नहीं भी बना पाते हैं, क्योंकि आपके घर में पेट्स हैं। पर कुछ बातों का ध्यान रख कर हॉली डे की बिंदास प्लानिंग कर सकते हैं। वैसे आपके पास दो रास्ते हैं, अपने पेस्ट्स को अपने साथ ले कर जाएं या किसी भरोसेमंद पड़ोसी, रिश्तेदार या दोस्त के यहां रख कर जाएं। खासतौर पर यह सलाह दी जाती है कि कभी भी अपने पेट्स को 4 घंटे से ज्यादा अकेला ना छोड़ें।

पेट फ्रेंडली डेस्टिनेशन

ADVERTISEMENT

- सबसे पहले देखें कि किस माध्यम से सफर करेंगे-ट्रेन, प्लेन या कार। ट्रेन और प्लेन में पेट्स के लिए खास बुकिंग होती है, जबकि कार में छोटी दूरी के लिए पेट्स को अपने साथ ले जा सकते हैं। लेकिन इसके साथ यह भी मुख्य रूप से देखने की जरूरत है कि आपके पास कौन से पेट्स हैं, वे साइज में कितने बड़े हैं और उनकी उम्र कितनी है, जिससे आप ट्रेवलिंग मोड तय कर सकें।

- प्लेन और ट्रेन में ले जाने के लिए उसके लिए अलग से चार्ज देने होते हैं। इसके अलावा और क्या रोल और रेगुलेशन होते हैं, यह भी मालूम कर लें। वजन के हिसाब से उसके प्लेन का टिकट तय किया जाता है।

ADVERTISEMENT

- अगर रोड रूट से हॉलीडे पर जा रहे हैं तो यह तय कर लें कि पेट्स कैरिअर में कंफर्टेबल हैं।

- ऐसे हॉलीडे डेस्टिनेशन चुनें, जो पेट फ्रेंड्ली हों। आप भी इतमीनान और खुश होंगे कि आपके पेट्स आपके साथ हैं। पेट्स को ठहराने, सोने और खाने की व्यवस्था अच्छी हो, यह देख लें। पेट्स परेशान रहेंगे तो आप भी हॉलीडे एंजॉय नहीं कर पाएंगे।

ADVERTISEMENT

- पेट्स एक्सेसरीज भी साथ में ले कर जाएं। कुछ कलरफुल कपड़े, गले पर कॉलर पहना कर ले जाएं। यह उनकी सुरक्षा के लिए जरूरी है। कॉलर में पेट्स का नाम और डिटेल के साथ अपना फोन नंबर भी लिख दें।

पेट्स फ्रेंड्ली गेम्स

- पेट्स को व्यस्त और खुश रखने के लिए ऐसी जगह जाएं, जहां पूल या पार्क जैसी जगह भी हो।

- छोटी गेंद भी साथ में ले जाएं। पेट्स म्यूजिक सुनना पसंद करते हैं। कार से जा रहे हैं तो म्यूजिक लगाएं। लेकिन याद रखें कि लंबे समय तक वे कार में भी नहीं बैठ सकते हैं।

पेट्स बोर्डिंग

- पेट्स को कुछ दिनों के लिए सुरक्षित रखने
के लिए शहरों में पेट्स बोर्डिंग भी हैं। इसमें
वे आपके पेट्स की पूरी तरह देखभाल करते
हैं। आप कितने दिनों के लिए वहां रखेंगे, इस बात से इसकी फीस तय होती है। अगर आप अपनों के यहां रख रहे हैं तो पेट्स के स्नैक्स, दवा आदि भी उन्हें सौंप कर और समझा कर जाएं।

- आजकल वीडियो कॉल्स भी ऑप्शन अच्छा है। पूरे दिन में एक-दो बार आप अपने पेस्ट्स से बात कर सकते हैं।

- आजकल महानगरों में पेट्स के लिए पार्क भी हैं, जिसमें उनके लिए उनकी मनपसंद के खेल होते हैं। आप जिसके यहां पेट्स रख रहे हैं, उनसे अनुरोध करें कि वे पेट्स का खयाल रखने के साथ उन्हें घुमाने भी ले कर जाएं।

वेटनरी केअर

- पेट्स को कहीं हॉलीडे पर ले जाने से पहले एक बार वेटनरी डॉक्टर से जरूर मिल लें और उनसे पेट्स के प्रिकॉशन, वैक्सीनेशन, मेडिकल कंडीशन आदि के बारे में खुल कर कहें। वे आपको सही सलाह देंगे।

- नयी जगह जाने पर हमारी नींद डिस्टर्ब होती है, उसी तरह पेट्स के साथ भी होता है। वे भी अनिद्रा के शिकार हो सकते हैं। अच्छा होगा कि नींद लाने वाली दवाएं भी साथ ले कर जाएं।

- पेट्स फूड भी साथ में रखें, कुछ स्पेशल ट्रीट भी रख सकते हैं। दरअसल पेट्स को ट्रेवल करना इतना पसंद नहीं आता। वे सदमे में आ जाते हैं। इसीलिए अगर उसे ले कर भी जा रहे हैं तो दवाइयां ले जाना ना भूलें।

ADVERTISEMENT