ADVERTISEMENT

चैटजीपीटी को इंट्रोडक्शन की जरूरत तो नहीं है, लेकिन इसकी तारीफ में जो कुछ कहा जा सकता है, वो है इसके मल्टीटैलेंटेड होने का हुनर-कैरिअर काउंसलर, होमवर्क गाइड, ऑफिस वर्क बडी, मेंटल हेल्थ एडवाइजर, फाइनेंस गाइड, ट्यूटर, लव गुरु, कुकिंग मेंटोर, ट्रिप प्लानर और बेस्ट फ्रेंड। चैटबॉट्स का डेवलपमेंट इतना एडवांस है कि वह अब आपके मूड, हालात और समस्या को समझ सकते हैं और सलाह भी दे सकते हैं। हालांकि कहीं चैटजीबीटी ने किचन में बेस्ट रेसिपी से दाल गलवा दी है, तो कहीं रिलेशनशिप काउंसलर बन कर किसी लड़के की बनी बनायी दाल बिगाड़ भी दी है। कहीं बच्चों के होमवर्क में चीटिंग कराने वाला टीचर बना है, तो कहीं ऑफिस में पॉलिटिक्स से परेशान लोगों का थेरैपिस्ट, जो ज्यादातर रिजाइन करने की ही सलाह देता है।चैटजीपीटी से पर्सनल बातें करने के कई किस्से सामने आए, जहां लोगों ने अपनी पर्सनल बातें, समस्याएं और सीक्रेट्स भी बॉट से शेअर किए हैं। ये जितना अकेलेपन का आईना हैं, उतना ही लाेगों की बदलती मानसिकता का भी। एक-दूसरे से जुड़ने की जगह लोग बॉट से बात करना पसंद कर रहे हैं। क्यों नहीं पसंद करेंगे भाई, कई रिसर्च दिखा रही हैं कि चैटजीपीटी आपके हक में सलाह या निर्णय देता है। पर्सनल लड़ाइयां शेअर करने पर उसकी सहानुभूति सिर्फ आपसे ही होगी और कई बार सलाह ब्रेकअप तक भी पहुंच जाती है।

हाल ही में विदेश में एक लड़की ने अपना अनुभव सभी न्यूज चैनलों से शेअर किया। उसने अपने और अपने पार्टनर की बातें चैटजीपीटी को बतायीं और पूछा, ‘क्या यह मुझे गैसलाइट कर रहा है? अगर हां तो उदहारण दे कर बताओ?’ चैटजीपीटी ने सारी बात समझ कर लड़की को समझा दिया कि कहां-कहां किस तरह से गैसलाइट हो रही थी।आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कहे जाने वाले इस तरह के साॅफ्टवेअर का इमोशनल इंटेलिजेंस तो बहुत हाई है। मेंटल हेल्थ अभी भी कई लोगों के लिए बात करने के लिए आसान विषय नहीं है, लोग चैटजीपीटी से अपने मन के डर, अपनी इनसिक्योरिटीज और ट्रॉमा भी शेअर कर रहे हैं। थेरैपी से मिलने वाले जवाब बॉट से मांग रहे हैं। अकेलापन दूर करने के लिए यह ठीक है, लेकिन थेरैपिस्ट का मानना है कि यह और ज्यादा अकेलापन पैदा कर देगा। गंभीर मेंटल ट्रॉमा से गुजर रहे लोगों को चैटबॉट की नहीं, सही प्रोफेशनल गाइडेंस की जरूरत है।

ADVERTISEMENT

अमेरिका में चैटजीपीटी को लव गुरु मानते हुए एक लड़का अपने और अपनी क्रश के बीच हुई बातचीत को रोजाना उससे शेअर करता रहा और उससे पूछता रहा कि क्या वह उसे पसंद करेगी? क्या उनकी बात शादी तक पहुंचेगी? शादी हो जाने पर लड़के ने जब ये बातें चैटजीपीटी को बतायीं तो बहुत खुशी जताते हुए बॉट ने उसे बधाई भी दी। ऐसे कई मामले सामने आए, जहां पर्सनल लाइफ में बॉट बेस्ट फ्रेंड से ज्यादा इन्वाॅल्व नजर आए।

ट्रेंड के अनुसार अब बॉट्स और इस तरह के सॉफ्टवेअर प्रॉम्प्ट दिए जाने पर हमारी एआई जेनेरेटेड पिक्चर भी बना देते हैं। हर फील्ड में अब एआई का इस्तेमाल या दखल दोनों ही नजर आ रहे हैं। आर्ट और फिल्म मेकिंग से जुड़े लोग जहां एडिटिंग में इसके एडवांस लेवल की सहायता ले रहे हैं, वहीं कला से जुड़े लोग फिल्मों के एआई रीमेक को क्राफ्ट की तौहीन समझते हैं।

ADVERTISEMENT

नौकरियों पर अब भी खतरा मंडरा रहा है, लेकिन जेन-जी को इसके नए फीचर्स इस्तेमाल करने में मजा भी आ रहा है। कोडिंग से ले कर डिजाइनिंग तक इसका सही इस्तेमाल करके यूथ उठा रहा है एआई अडवांसमेंट का फायदा।

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT