Friday 02 June 2023 02:15 PM IST : By Pariva Sinha

गमले सजाने के अनोखे तरीके

ऐसे सजाएं गमले

pot-pic-1

अपने होम गार्डन को कलरफुल टि्वस्ट देने के लिए गार्डन एक्सेसरीज लगा सकते हैं या प्लांट्स के पॉट्स को पेंट और डेकोरेट भी कर सकते हैं। गार्डन एक्सेसरीज में कई तरह की चीजें मिलती हैं जैसे अर्टिफिशियल  बटरफ्लाइज और फूल। लेकिन अगर घर पर रखे गमलों काे अलग-अलग तरह के पेंट से कलर और डिजाइन करना चाहें, तो वह भी आसान है। वर्क डेस्क पर रखे छोटे टेबल पॉट्स को भी डेकोरेट कर सकते हैं।

1 स्टैंपः पसंद का कोई भी पैटर्न चुनें और उसे पसंद के रंग में डिप करके अपने पॉट पर स्टैंप करें। गत्ते से काट कर स्टेंसिल भी बना सकते हैं, जो डिजाइन करने में मदद करेगा।

pot-pic-2

2 सीशेलः सीशेल को एक-दूसरे के आसपास चिपका दें और इससे गमले को कवर कर दें।

3 जूट रैपः जूट के छोटे टुकड़ों से टेबल पॉट को कवर कर दें। इससे रस्टिक लुक मिलेगा। इस पर फ्लोरल बैज भी पिनअप कर सकते हैं।

4 लेस रैपः सफेद लेस पॉट के नेचुरल कलर के साथ अच्छी लगती है। लेकिन लेस पानी लगने से गंदी हो सकती है इसलिए सकुलेंट के पॉट के साथ इसे ट्राई करें, इनमें पानी कम डलता है।

5 रोप रैपः जूट की रंगबिरंगी रस्सियां लें
और पॉट को उनसे बारी-बारी से लपेट दें। पॉट रंगीन और सुंदर लगेगा।

6 निट कवरः लेस की तरह ही निट कवर भी कम पानी लेनेवाले पौधों के पॉट पर ही लगाएं। किसी भी रंग में कवर निट कर सकते हैं और गमलों को सुंदर बना सकते हैं।

7 मोजैकः मोजैक के छोटे टुकड़े लें और अलग रंगों के टुकड़ों को साथ में चिपका दें। गमला कलरफुल और कूल लगेगा।

8 चॉक पेंटः चॉक पेंट से गमलों पर कलरफुल ड्रॉइंग बना सकते हैं, जैसे पसंद का कार्टून या फूल, जिससे गमला पहले से ज्यादा अच्छा लगेगा।

घर की बालकनी को आप सुंदर बना सकते हैं। कलरफुल टि्वस्ट देने के लिए ज्यादा कुछ खरीदने की जरूरत नहीं है। पेंट, जूट की रस्सी और चाॅक जैसी कई चीजें हैं, जिनसे आप अपने इंडोर और आउटडोर गमलों को कलरफुल और सुंदर बना सकते हैं।