ADVERTISEMENT

एक ही तरह का कुकिंग ऑइल लगातार इस्तेमाल में ना लाएं। तेल कुछ अंतराल पर बदल लेना चाहिए। अलग-अलग तेल का मिलाजुला उपयोग करना बेहतर है। ऐसे कुकिंग ऑइल का इस्तेमाल करें, जो हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा हो। जिस तेल में मोनो अनसैचुरेटेड और पॉली अनसैचुरेटेड फैट ज्यादा हो और सैचुरेटेड फैट कम हो, वह तेल अच्छा माना जाता है।

दरअसल, ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड के बीच में बैलेंस होना जरूरी है। मस्टर्ड ऑइल ओमेगा-3 और मोनो अनसैचुरेटेड फैट से भरपूर है, यह हार्ट और बीपी के लिए अच्छा है। राइस ब्रान ऑइल भी अच्छा ऑप्शन है। ऑलिव ऑइल एक्स्ट्रा वर्जिन सलाद या हल्की सब्जी भूनने के लिए अच्छा है। मूंगफली का तेल भी तलने और भुनने के लिए सही है। घी को तलने और सब्जी बनाने में इस्तेमाल कर सकते हैं।

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT