Tuesday 07 September 2021 04:04 PM IST : By Ruby Mohanty

करें मिक्स्ड वर्कआउट 10 दिन में कम होने लगेगा वजन

mix-workout-2

कोई भी एक्सरसाइज रेगुलर और मन से करें, लेकिन एक तरह की एक्सरसाइज करने पर बॉडी भी उसी तरह के वर्कआउट की आदी हो जाती है और धीरे-धीरे उस एक्सरसाइज से ऊब होने लगती है। एक्सरसाइज के समय को ज्यादा मजेदार और लाइट मूड का बनाने के लिए किसी भी एक टाइप की एक्सरसाइज एक दिन करें। ऐसा करने पर बॉडी के उन भागों की भी टोनिंग होगी, जिन पर बहुत कोशिशों के बाद भी कोई असर नहीं पड़ा है। हमेशा बहुत हार्ड वर्कआउट करने की जरूरत नहीं है। रोज नयी तरह की एक्सरसाइज करने पर बॉडी मसल्स कसी हुई महसूस होंगी। बॉडी का स्टेमिना बढ़ेगा और अगर पहली बार मिक्स वर्कआउट करने जा रही हैं, तो जरूरी है कि 1-2 महीने के लिए जिम जरूर जाएं। इससे नए तरह के वर्कआउट के साथ ट्यूनिंग बैठा सकेंगी। चाेट लगने की भी समस्या नहीं होगी। मांसपेशियों में एेंठन नहीं होगी। रस्सी कूदना, डांस, योग, जॉगिंग, पावर स्ट्रेचिंग जैसी कई एक्सरसाइज हैं, जो आप कर सकती हैं। सिर्फ एक बात का खयाल रखें कि आपको एक्सरसाइज से अपनी बॉडी को फिट और एक्टिव रखना है। कोई भी वर्कआउट जबर्दस्ती नहीं करना है। मिक्स वर्कआउट अपनाएं और एंजॉय करें। दूसरे दिन दूसरी एक्सरसाइज चुनें। पीतमपुरा, दिल्ली के नेक्सजेन फिटनेस सेंटर के ट्रेनर आशीष चौहान वर्कआउट कैसा भी हो, उसे रेगुलर करें। इससे बॉडी में एक्सरसाइज और एनर्जी का बैलेंस कायम रहेगा। उम्र और समय को देखते हुए अपने लिए एक्ससाइज चुनें। स्ट्रेंथनिंग एक्सरसाइज या पावर योग जैसे ऑप्शन के लिए फिटनेस गुरु की निगरानी जरूरी है।

अगर किसी ने कभी भी एक्सरसाइज नहीं की, लेकिन इच्छा है कि उनकी बॉडी फिट और खूबसूरत हो जाए, तो ऐसी महिला के लिए मिक्स वर्कआउट अच्छा ऑप्शन है। अपना कोई भी पसंदीदा वर्कआउट चुनें और खुद को चैलेंज करें। आइए जानें, गोल्ड जिम, दिल्ली,पीतमपुरा के इंस्ट्रक्टर विकास मिक्स वर्कआउट के बारे में क्या खास जानकारी दे रहे हैं -

10 days वर्कआउटप्लान

1 कॉर्स वेबर फिटनेस: इसमें हाई इंटेंसिटी कार्डियो और फंक्शन ट्रेनिंग मूव का कॉम्बिनेशन होता है। इससे दिल स्वस्थ रहता है। फेफड़े और मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इससे स्टेमिना भी बढ़ता है। वजन कम होता है। हिप और थाइज शेप में आती हैं। इसे 20 मिनट भी कर लें, तो फायदा होगा।

2 एब्स वर्क आउट: शरीर की मांसपेशियां सिर्फ एब्स वर्कआउट से ही नहीं बनतीं, बल्कि इससे थाइज, शोल्डर, बैक की टोनिंग भी होती है। इससे पूरे शरीर का वजन कम होता है।

3 पावर योग: शरीर की लचक, शरीर में संतुलन और मजबूती के लिए पावर योग काफी असरदार है। साथ में सूर्य नमस्कार करें। 

mix-workout

4 पिलाटे: इस तरह के वर्कआउट से शरीर में मजबूती आती है, बॉडी में अच्छी बैलेंसिंग होती है। इसे करने से पीठ के दर्द का खतरा नहीं होता और पेट की मांसपेशियों में कसावट आती है। 

5 एरोबिक: महिलाअों की यह फेवरेट एक्सरसाइज है। इससे कॉर्डियो वेस्कुलर हेल्थ में सुधार आता है। मांसपेशियों का गठन सही रहता है और एकाग्रता आती है। तेज म्यूजिक के साथ एरोबिक एक्सरसाइज करने से आप खुद को एनर्जी से भरा हुआ महसूस करते हैं।

6 जुंबा: यह भी वर्कआउट करने का अन्य तरीका है, जो शरीर के संतुलन को बनाए रखता है। हार्ट हेल्दी रहता है और वजन कम होता है। 

7 साइकिलिंग: साइकिलिंग एक तरह से स्ट्रेंथनिंग एक्सरसाइज है। आजकल वर्कआउट करने के लिए साइकिल में स्पेशल फीचर आ रहे हैं, जिसमें कॉर्डियो के साथ साथ स्ट्रेंथनिंग एक्सरसाइज भी होती है। इसमें बॉडी में मौजूद जरूरत से ज्यादा फैट भी दूर होता है। अगर इसे आधे घंटे भी करें, तो कार्डियो एक्सरसाइज पूरी हो जाएगी। 

8 स्वीमिंग: स्वीमिंग को बेहतरीन कार्डियो व्यायाम माना जाता है। इससे हार्ट हेल्दी और बॉडी स्लिम रहती हैं। कम से कम आधे घंटे की स्वीमिंग भी वर्कआउट के लिए काफी है। 

mix-workout-1

9 किक बॉक्सिंग: यह मांसपेशियों पर भले ही सख्त साबित होती हो, पर इस वर्कआउट में हाई एनर्जी लगती है और कैलोरी जल्दी व ज्यादा बर्न होती है।

10 स्किपिंग वर्कआउट: रस्सी कूदने से डाइजेस्टिव सिस्टम और स्टेमिना में सुधार आता है, पोस्चर सुधरता है। कॉन्फिडेंस बढ़ता है।