आज सबसे ज्यादा लोगों को किसी बात की है, तो वह है सेहत। जब सेहत की बात आती है, डाइट की बातें सबसे पहले आती है। इनदिनों वीगनडाइट का बोलबाला है। हमारे यहां मेट्रोपॉलिटन शहरों में कुछ लोग इससे रूबरू हैं, तो कुछ इसको अपना चुके हैं और कुछ इससे बिलकुल अनजानहैं। यहां दिए सुझाव सबसे खास है :
क्या है वीगन डाइट: वीगन डाइट शुरू करना चाहते हैं, तो आपको हर तरह के एनिमल प्रोडक्ट्स से दूरी बनानी होगी। जी हां, अंडा और डेयरी प्रोडक्टसे भी। वीगन डाइट को कभी भी वेजिटेरिअन से कंफ्यूज नहीं करें। वेजिटेरिअन केवल फिश, मीट और अंडे के डिशेज से खुद को दूर रखते हैं, लेकिनवीगन तो उनसे भी आगे हैं। इन्होंने पूरी तरह से एनिमल बेस्ड फूड से दूरी बना ली है। इनके खाने में ना तो अंडा होता है और ना ही दूध, पनीर, दही यादूध से बनी दूसरी चीजें जो पशुओं से मिलती है। बहुत लोगों को लग सकता है कि फिर खाने को बचा क्या? घबराएं नहीं, वीगन में ढेरों वेराइटी केसाथ स्वाद पूरा मिलेगा।
न्यूट्रिशन का खजाना: ढेर सारी पत्त्तेदार और हरी सब्जियां खाने के कारण वीगन के चहेतों को भरपूर विटामिन मिलता है। केवल विटामिन्स ही क्योंसब्जियों में कई तरह के मिनरल्स भी पाए जाते हैं जो शरीर के लिए बेहद जरूरी होते हैं। अब फुलगोभी को ही लें, इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सीपाया जाता है इसके अलावा विटामिन के का भी यह एक अच्छा स्रोत है। भिंडी हर दिलअजीज सब्जी है। इसमें भी विटामिन सी मिलता है, जोइम्युनिटी को बेहतर बनाता है। इसके अलावा कैरीटेनॉयड्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स की भी। इस तरह सारी सब्जियां शरीर को सेहतमंद बनाने मेंअपनी भूमिका निभाती है। विटामिन्स के साथ-साथ आयरन, पोटाशियम और मैग्रीशियम जैसे मिनरल्स इनसे मिलते हैं।
फायदों की ओवरडोज: बात पेड़-पौधों की हो रही है, तो फलों के महत्व को कैसे इग्रोर किया जा सकता है। वीगन के लिए सब्जियों के साथ तरह-तरह के खट्टे-मीठे फल भी एक बेहतरीन चॉइस होते हैं। इन फलों से स्मूदी बनाए या फिर फ्रूट सलाद आपके कुकिंग स्किल पर निर्भर करता है।लेकिन सच कहा जाए, तो इसमें कोई शक नहीं कि फल आपकी सेहत के सच्चे साथी हैंं। इससे ना आपकी कैलोरी पर ज्यादा फर्क पड़ेगा और नाही वजन पर।
दूध का नया विकल्प: वीगन डाइट लेने वालों के लिए डेयरी प्रोडक्ट के कई विकल्प हैं। बादाम से तैयार दूध से बनी चाय भी बेहद लाजबाव होती है।इसे दूध की तरह पी सकते हैं। सोयमिल्क तो पहले से ही लोगों के बीच मशहूर है। कोकोनट मिल्क आपने प्राउन करी बनाने में यूज किया होगा, यहभी वीगन के चाहनेवालों के लिए अच्छा ऑप्शन है। डेयरी के दूसरे प्रोडक्ट जैसे वीगन चीज जो कोकोनट, बादाम जैसे प्लांट बेस्ड चीजों से भी तैयारकिया जाता है। इसे वीगन अपनी डाइट में शामिल कर रहे हैं।
हेल्थ बेनिफिट्स: एक स्टडी के अनुसार वीगन डाइट लेने से कैंसर और दूसरे रोगों के होने की आशंका कम हो जाती है। इसकी वजह है कि पौधों सेमिलने वाले फूड्स में फाइटोकेमिकल्स होते हैं। इसके साथ ही वीगन के ट्रेंड को फॉलो करनेवालो में सैचुरेटेड फैटी एसिड्स कम होते हैं। इसमें कोईदो राय नहीं कि इस डाइट को अपनाने के बाद वेट कंट्रोल होता है। स्टडीज में पाया गया है कि नॉन-वीगन लोगों की तुलना में वीगन लोगों का बॉडीमास इंडेक्स काफी कम होता है। शोधकर्ताओं ने यह भी पाया कि जो वीगन फूड को अपने जीवन में शामिल करते हैं, उनमें टाइप 2 डाइबिटीज होनेकी आशंका कम होती है। लेकिन इस तरह का डाइट रूल फॉलो करने के पहले एक बार डायटिशियन से जरूर संपर्क करें। कई बार ट्रेंड औररियलिटी के बीच भी कंफ्यूजन होती है। वीगन का विरोध करने वालों का यह मानना है कि इस तरह की डाइट लेने से शरीर को कुछ आवश्यकन्यूट्रिशन नहीं मिल पाता है जो केवल पशु आधारित होता है। इनमें विटामिन बी 12 की कमी हो सकती है। इस कमी का असर आपके आईक्यू पर भीपड़ता है। प्लांट से मिलनेवाले आयरन लो हीम वेराइटी का माना गया है। ऐसे में थकान या कमजोरी की समस्या हो सकती है। इसी तरह से वीगनडाइट के दूसरे भी कई बुरे प्रभाव हो सकते हैं।
वीगन सेलेब्रिटीज: खिलाड़ी कुमार अक्षय के बारे में सभी को पता है कि वे फिटनेस फ्रीक हैं। समय पर सोना और समय पर जागना हो या फिर सहीडाइट लेना, इन सबके मामले में बेहद डिसिपिलिन को फॉलो करते हैं। करीब 100 फिल्म कर चुके अक्षय कुमार की उम्र 52 साल है। जनवरी 2020में उन्होंने खुद को वेजिटेरिअन से वीगन में चेंज कर लिया। कंगना रानोट भी वीगन बन चुकी हैं। पहले वह नॉन वेजिटेरिअन थी लेकिन बाद में उन्होंनेवीगन को स्वीकारा और डेयरी प्रोडक्ट से भी दूरी बनायी। आमिर खान की पत्नी किरण राव ने भी हेल्थ कारणों से मांसाहार के साथ-साथ डेयरीप्रोडक्ट्स को भी गुड बाय कह दिया है। अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा ने तो यह भी स्वीकारा कि वीगन डाइट को फॉलो करने के बाद उनका वजन कमहुआ। उनका मेटाबॉलिज्म भी दुरुस्त हुआ। पेटा कैंपेन में शामिल अदाकारा रिचा चड्ढा ने साल 2014 से ही वीगन डाइट बिरादरी में शामिल हैं। भारतमें वीगन का ट्रेंड शुरू होने से पहले ही सेक्सी मल्लिका सहरावत खुद को वीगन में बदल चुकी थी।