ADVERTISEMENT

हेल्दी खाने की रेस में से फैट्स बाहर हो गए हैं। हमारी प्लेट से फैट स्वाद नहीं, सोशल प्रेशर के कारण बाहर हो गया है। घी, तेल, फैट में रिच हर तरह के फूड को बुरा कह दिया गया, लेकिन ये फैट्स हमारी बॉडी के लिए उतने ही जरूरी हैं, जितने कि बाकी सभी विटामिन और प्रोटीन। डेली डाइट में हेल्दी फैट्स डाइजेशन, हारमोनल बैंलेंस में मदद करते हैं। रमैया मेमोरियल हॉस्पिटल, बेंगलुरु में गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी के कंसल्टेंट, डॉ. हर्षवर्धन रॉव बी बता रहे हैं हेल्दी फैट्स की हमारी बॉडी में जरूरत क्या है-

हेल्दी फैट्स नहीं हैं दुश्मन

ADVERTISEMENT

- किचन में इस्तेमाल किए जाने वाले घी, सरसों तेल और मूंगफली का तेल, नारियल तेल क्या नुकसान पहुंचाते हैं? सीड ऑइल ज्यादातर हेल्दी होते हैं, लेकिन मात्रा का जरूर ध्यान रखें। नारियल तेल पाचन में सबसे आसान है और वहीं घी का ग्लाइसिमिक इंडेक्स बाकी तेलों के मुकाबले लो है। सरसों तेल और मूंगफली का तेल सही मात्रा में लें तो नुकसान नहीं करता।

- फैट को पकाने के तरीके से भी उसके फायदे और नुकसान बदल सकते हैं। डीप फ्राई करने की जगह एअर फ्रायर का इस्तेमाल करें। स्लो कुकिंग और एअर फ्राइंग आपको बहुत से नुकसान से बचा सकती है।

ADVERTISEMENT

- घी और मक्खन से लगने वाला डर सही है या मिथ? एक स्टडी के हिसाब से घी और मक्खन आपको कार्डिएक रिस्क में डाल सकते हैं, लेकिन ये मेटाबॉलिज्म की समस्याओं से नहीं जुडे़ हैं।

- डाइबिटीज, पीसीऑडी और हाई कोलेस्ट्रॉल होने पर डाइट में कौन से बदलाव जरूरी हैं? आजकल घी, सरसों तेल और मूंगफली का तेल भारतीय खाने में खूब इस्तेमाल होते हैं और ये तीनों तेल इन बीमारियों में लिए जा सकते हैं।

ADVERTISEMENT

- इंसुलिन रेजिस्टेंस इन तीनों बीमारियों की जड़ है, हेल्दी फैट लेना ऐसे में मदद कर सकता है।

- खाने में बिना स्वाद कम किए कैसे खाने को हेल्दी बनाएं? अगर खाने में से अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड हटा दें तो आम मात्रा में हेल्दी फैट ले सकते हैं, स्वाद बना रहेगा।

- हेल्दी प्लेट कैसी दिखनी चाहिए? डॉ. हर्षवर्धन कभी डाइटिंग या किसी डाइट ट्रेंड को फॉलो करने की सलाह नहीं देते। उनका मानना है कि अगर आपकी सेहत अच्छी है, तो आपके खाने में 40% कैलोरीज कार्ब्स से, 25 से 30% फैट से और 20% प्रोटीन से आनी चाहिए। उम्र के हिसाब से प्रोटीन की जरूरत बदलती है। प्रोसेस्ड फूड से हर हाल में बचें। घी, सरसों तेल, ऑलिव ऑइल, नारियल तेल का इस्तेमाल करें। हमेशा नेचर में पाए जाने वाले मौसमी फल और सब्जियां लें, ट्रेंड के पीछे भाग कर बेमौसम नए-नए फल ना खाएं। अगर प्रोसेस्ड फूड ना लें, डीप फ्राई की जगह शैलो फ्राई या एअर फ्राई करें और मौसमी फल-सब्जी खाएं, तो आपको किसी खास डाइट प्लान की जरूरत कभी नहीं पड़ेगी। अपनी बॉडी की जरूरतें नॉर्मल खाने से पूरी करें, सभी ट्रेंड सबके लिए नहीं होते हैं।

ADVERTISEMENT