Thursday 19 November 2020 04:40 PM IST : By Anu

साड़ी पहनने का अंदाज आपके बारे में बहुत कुछ कहता है

saree-3

- कुछ युवतियां अपनी साड़ी के आंचल को कंधे पर प्लीट बना कर लेती हैं। इस तरह की युवतियां स्वभाव से बेहद व्यवस्थित होती हैं। इनको अपने आसपास बिखराव पसंद नहीं। हर चीज जगह पर और करीने से सजा कर रखने में विश्वास करती हैं। लेकिन अगर कोई प्लीट को संभालने के लिए ढेर सारे सेफ्टी पिन्स इस्तेमाल करती हैं, तो इसका मतलब है कि वे खुद को मुश्किलों से बचा कर चलने में विश्वास करती हैं। वे रिस्क लेना नहीं चाहतीं। वे उलझनों से बचे रहना चाहती हैं। उनका स्वभाव खुद को हमेशा सहज रखने का होता है।

saree-1

- साड़ियों के साथ करधनी बांधने की परंपरा हमारे यहां पुरानी है। आजकल चांदी की करधनी के बजाय मॉडर्न बेल्ट बांधने का भी ट्रेंड है। इस तरह की युवतियां खुद को भीड़ में अलग दिखने में यकीन करती हैं। इसके साथ ही ये गुणों की धनी होती हैं। इन्हें सिंपल चीजों को भी स्पेशल बनाने की कला आती है।

- वेडिंग या फेस्टिवल के मौके पर सिल्क साड़ियां पहननेवाली युवतियां अपनी चीजें के प्रति बहुत सेंसेटिव होती हैं। विरासत से मिली चीजें उनको आकर्षित करती हैं। विंटेज ज्वेलरी भी इनको खूब भाती है। अपनी पसंद को ले कर इनको अपने ऊपर हमेशा गर्व महसूस होता है। इन्हें आसानी से दूसरों की चीजें पसंद नहीं आतीं। इनको खुश करना भी आसान नहीं है।

- कुछ युवतियां साड़ी पहनने के बाद पल्लू को दूसरे हाथ से पकड़ कर रखती हैं या फिर दूसरे हाथ में लपेट लेती हैं। इस तरह की महिलाएं अपने आप में ही सिमटी रहती हैं। इनकी दुनिया खुद तक ही सीमित होती है। ये दूसरे के लाइफ में ज्यादा रुचि नहीं रखतीं, ना ही ये पसंद करती हैं कि कोई उनमें जरूरत से ज्यादा दिलचस्पी दिखाए।

- बहुत सारी युवतियां साड़ी के पल्लू को खुला छोड़ देती हैं। ये स्वतंत्र विचारों की महिलाएं होती हैं। अपने काम को ले कर इनमें गहरा आत्मविश्वास होता है। इन्हें इस बात की बिलकुल परवाह नहीं होती कि लोग इनके बारे में क्या सोचते हैं और क्या कह रहे हैं। बिलकुल अपने लहराते आंचल की तरह ये अपनी जिंदगी को अपने ढंग से जीने में यकीन रखती हैं।

saree-2

- मरमेड स्टाइल की साडि़यों की ड्रेपिंग कम उम्र की लड़कियों को खूब पसंद आती है। इस स्टाइल की साड़ी पहनने से उनकी फिगर तो स्लिम दिखती ही है, साथ ही वेे ट्रेंडी भी दिखती हैं। एेसी ड्रेपिंग स्टाइल को पसंद करनेवाली लड़कियों को परीकथाएं और राजा-रानी की कहानियां बहुत पसंद आती हैं। इस तरीके से साड़ी बांधने के कारण वे कहानियों की सुंदरियों की तरह महसूस करती हैं।

- लहंगा स्टाइल से साड़ी बांधनेवाली युवतियां बुदि्धमान होती हैं। इन्हें एक पंथ दो काज करना आता है। ये रोने-धोने के बजाय समस्याअों का हल निकालने पर जोर देती हैं। इनके पास हर मुश्किल का तोड़ होता है। ये हर तरह के माहौल में बेहद आसानी से ढल जाती हैं और विपरीत परिस्थितियों से आसानी से समझौता करते हुए मुश्किलों को पार करके निकल आती हैं।

- हर बार अलग-अलग तरीके से साड़ी बांधने वाली युवतियां निजी जीवन में भी नए-नए प्रयोग करती हैं। अलग दिखना चाहती हैं और दूसरों के साथ अपनी तुलना इन्हें पसंद नहीं होती।

- फ्लोरल प्रिंट या फ्लोरल मोटिफवाली साडि़यां पसंद करने वाली महिलाएं कोमल स्वभाव की होती हैं। छोटी सी बात उनको उदास कर देती हैं।