ADVERTISEMENT

हर मूड के लिए एक नयी तरह की जींस का ऑप्शन है तैयार। कैजुअल हो कर भी जींस इस साल की वाॅर्डरोब की खास है। पुराने ट्रेंड्स, लेकिन नए डिजाइन के साथ इस साल की फेवरेट हैं रिलैक्स्ड स्ट्रेट लेग जींस, वाइड लेग, स्ट्रेट कट स्लिम फिट, बैगी लूज जींस, और हाई राइज टेलर्ड जींस। रिलैक्स स्ट्रेट लेग जींस को कैजुअल टीशर्ट और स्नीकर्स के साथ पेअर करके ब्रंच से ले कर ग्रॉसरी शॉपिंग तक पहनें। वाइड लेग जींस अपने कंफर्ट लेवल के कारण ट्रेवल फ्रेंडली होती हैं।

स्ट्रेट कट जींस साल 2000 का फैशन है, लेकिन 2026 में सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। डेट नाइट हो या ऐसे ही घूूमने निकल रहे हों, ये जींस हर जगह पहनी जा सकती है। इसके साथ टाइट फिट या क्रॉप टॉप पहनें और बूट्स या बेलीज के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

ADVERTISEMENT

बैगी और लूज जींस कहीं कैजुअल जगहों पर पहनी जा सकती हैं। इन्हें क्रॉप जैकेट या ओवर साइज टी के साथ स्टाइल करें। लेकिन सेमी फॉर्मल लुक के लिए हाई राइज टेलर्ड जींस को चुनेें। लाइट शर्ट और मिनिमल ज्वेलरी और ब्लॉक हील्स के साथ अपना फॉर्मल लुक रेडी करें।

jeans-3

पर्ल या स्टिकर्स से डेकोरेटेड इस तरह की पार्टीवेअर जींस घूमने जाने या डेट के लिए बेस्ट हैं। इन्हें आप हॉल्टरनेक टॉप, क्रॉप टॉप या बेल स्लीव टॉप के साथ पेअर सकती हैं। फुटवेअर के लिए हील बेलीज या बूट्स पहनें, इससे आपका डेट लुक परफेक्ट तैयार होगा।

ADVERTISEMENT

पैचवर्क जींस को कॉलेज या फेस्ट के लिए रेडी रखें, इसका फंकी लुक फेस्ट के लिए सही है। स्प्लिट हेम जींस आज की नयी फेवरेट हैं। जींस में बना कट इसे कैजुअल, लेकिन बहुत रिच लुक देता है। स्पेशल ओकेजन जैसे डेट पर इसे जरूर पहन सकती हैं। शॉर्ट टॉप के साथ स्टाइल करें।

jeans-2

स्ट्रेट कट जींस आपकी इमरजेंसी बेस्ट फ्रेंड हैं। कभी भी और कहीं भी पहन सकती हैं। लूज ग्राफिक टी या टीशर्ट के साथ कैजुअल स्टाइल करके पहन सकती हैं, साथ में स्नीकर्स पहनें। इस तरह का लुक शॉपिंग, डेट, घूमने-फिरने और दोस्तों की हाउस पार्टी में भी अच्छा लगेगा।

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT