ADVERTISEMENT

बच्चे आमतौर पर पारंपरिक मिठाइयां जैस लड्डू, बरफी, पेड़ा आदि नहीं खाते, लेकिन स्मूदीज, फ्लेवर्ड योगर्ट जैसी स्वीट्स उन्हें बहुत पसंद आती हैं। इस बार दीवाली को खास फ्यूजन टच दें और बच्चों के लिए बनाएं फ्लेवर्ड योगर्ट

वॉलनट योगर्ट

Banana smoothie with peanut butter, cinnamon and granola for healthy breakfast
Walnut Yoghurt Smoothie
ADVERTISEMENT

सामग्री : 1 कप दही, 2 बड़े चम्मच मलाई (ऑप्शनल), 1/4 कप अखरोट गिरी, 2 बड़े चम्मच चीनी या गुड़ पाउडर, 2 बड़े चम्मच शहद और चुटकीभर दालचीनी पाउडर।

विधि : अखरोट को ओवरनाइट पानी में भिगो दें। पानी से निकाल कर इसे 1-2 घंटे शहद में भिगोएं, दही में दालचीनी पाउडर, मलाई, चीनी या गुड़ मिला कर एक बार ब्लेंडर चला लें। अब कांच के गिलास में अखरोट और दही की लेअर लगाएं। हर लेअर के बीच चाहें तो आप शहद भी डाल सकती हैं।

ADVERTISEMENT

नोट : आप चाहें तो अखरोट के अलावा इसमें सूर्यमुखी के बीज और बादाम भी डाल सकती हैं।

ट्रिपल फ्रूटी स्मूदी

triple-yoghurt
Triple Fruity Smoothie
ADVERTISEMENT

सामग्री : 1 कीवी/1 केला/ 1/2 कप ब्लूबेरी या काले अंगूर, 2 बड़े चम्मच शहद, 1 बड़ा चम्मच चिया सीड्स या फलूदा सीड्स भिगाेए हुए, 2-3 अखरोट दरदरे, 5-6 पिस्ता व बादाम दरदरे।

विधि : कीवी, केला या ब्लूबेरी- तीनों में से एक फल को दही, अखरोट, बादाम, पिस्ता और शहद मिला कर मिक्सी में डाल कर स्मूदी तैयार करें। इसमें भिगोए हुए चिया सीड्स या फलूदा सीड्स डाल कर ठंडा परोसें।

ADVERTISEMENT