ADVERTISEMENT

साग को 12 महीने आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। गरमियों के मौसम में मिलने वाले साग से बनाएं कुछ स्वादिष्ट व्यंजन-

चौलाई भाजी

Red chowli bhaji or Amaranth leaves . Indian curry sabji made of fresh amaranth leaves red spinach. Tasty delicious and healthy dish served in white bowl
laal saag
ADVERTISEMENT

सामग्री : 1/2 किलो लाल या हरी चौलाई साग, 4-5 लहसुन की कलियां, 2-3 हरी मिर्च, 1 छोटा आलू छील कर कटा हुआ, 1 प्याज बारीक कटा, चुटकी भर हल्दी, 1/4 छाेटा चम्मच पंचफोड़न, स्वादानुसार नमक और सरसों का तेल।

विधि : साग को धो कर अच्छी तरह काट लें। कड़ाही में तेल गरम करें। प्याज, हरी मिर्च और लहसुन का तड़का लगाएं। आलू डालें। चुटकी भर हल्दी डालें। कटी चौलाई डालें और गलने तक पकाएं। अंत में नमक मिलाएं और पानी सूखने तक पकाएं।

ADVERTISEMENT

चिंगड़ी पोई

chingri-poi

सामग्री : 250 ग्राम झींगा/ प्रॉन्स साफ धुले हुए, 1 प्याज बारीक कटा, 2-3 हरी मिर्च बारीक कटी, 1/4 छोटा चम्मच पंचफोड़न, 1 सूखी लाल मिर्च, 1 बड़ा चम्मच राई का पेस्ट, 2-3 लहसुन की कलियां बारीक कटी, 250 ग्राम पोई साग धो कर बारीक कटा, स्वादानुसार नमक और सरसों का तेल।

ADVERTISEMENT

विधि : कड़ाही में तेल गरम करें। झींगा मछली में हल्दी और जरा सा नमक मिला कर तेल में डालें और फ्राई करके निकाल लें। बचे तेल में पंचफोड़न डालें और चटकने पर प्याज, लहसुन, हरी मिर्च फ्राई करें। पोई साग डालें। कुछ देर भूनने के बाद इसमें फ्राई किए प्रॉन्स डालें और कुछ देर बाद एक कप पानी में राई पेस्ट घोल कर डालें। हल्दी व नमक मिलाएं और 15 मिनट मध्यम आंच पर ढक कर पकाएं। सादे चावल के साथ परोसें।

ADVERTISEMENT