ADVERTISEMENT

गरमियों में कुल्फा साग काफी मिलता है। दिखने में इसकी पत्तियां छोटी, चिकनी व सॉफ्ट होती हैं। यह आयरन से भरपूर होता है। पानी की काफी मात्रा होने के कारण यह गरिमयों में शरीर का ठंडा व हाइड्रेट रखता है। स्वाद में यह थोड़ा खट्टा होता है, जिसकी वजह से खाने में बहुत टेस्टी लगता है। ट्राई करें कुछ नयी रेसिपीज-

कुल्फा ऑमलेट

Italian Frittata made with purslane. Omelette made with purslane and eggs. Vegetable omelette
Kulfa Omellette
ADVERTISEMENT

सामग्री : 1 बड़ा प्याज बारीक कटा, 1/4 कप कुल्फा साग धो कर बारीक कटा, 3-4 चम्मच उबली मैक्रोनी, 4 अंडे, 2-3 हरी मिर्च बारीक कटी, स्वादानुसार नमक और ऑलिव ऑइल ।

विधि : अंडों को अच्छी तरह फेंट लें। पैन में तेल गरम करें। इसमें प्याज, हरी मिर्च फ्राई करें। साग डालें और कुछ देर भूनें। अब अंडे और मैक्रोनी डालें और पैन में डालें। कुछ देर ढक कर पकाएं। चाहें तो इसमें ऊपर से चीज भी डाल सकते हैं। गरम परोसें।

ADVERTISEMENT

आलू कुल्फा

kulfa-potato
Aloo Kulfa

सामग्री : 1 बड़ा आलू, आधा किलो कुल्फा बारीक कटा, 2-3 हरी मिर्च, 2-3 लहसुन की कलियां, 1/4 छोटा चम्मच साबुत जीरा, नमक स्वादानुसार, 1/4 छोटा चम्मच साबुत जीरा 1/4 छोटा चम्मच हल्दी और सरसों का तेल।

ADVERTISEMENT

विधि : आलू को छील कर क्यूब्स में काटें। हरी मिर्च को बारीक काट लें। लहसुन को कूट लें। कड़ाही में तेल गरम करें। इसमें जीरा चटकाएं। लहसुन और हरी मिर्च फ्राई करें। आलू डालें। कुछ देर पकने के बाद इसमें कुल्फा डालें। नमक डालें और पूरी तरह से गलने तक पकाएं।

ADVERTISEMENT