ADVERTISEMENT

काजू कर्ड राइस

सामग्री : 1 कप चावल, 1/4 कप काजू, 1/4 छोटा चम्मच काली सरसों, थोड़े से करीपत्ते, 1 सूखी लाल मिर्च, 1/2 छोटा चम्मच चीनी, 2 कप दही, 1/2 कप दूध, स्वादानुसार नमक और देसी घी।

ADVERTISEMENT

विधि : चावल को धो कर उबाल लें और स्टार्च निकाल लें। जो कुकर में चावल बनाना चाहते हैं वे कुकर में बना सकती हैं। बस ध्यान रखें चावल सामान्य की तुलना में थोड़ा सा ज्यादा पका होना चाहिए। पकने के बाद  इसे ठंडा करें और इसमें नमक, चीनी और दही मिक्स करें। तड़का पैन में घी गरम करें। इसमें सूखी लाल मिर्च, हींग, सरसों और करी पत्ते चटकाएं। काजू डाल कर भूनें। इसे चावल में मिला दें। इस चावल काे कुछ देर तक फ्रिज में रखे रहने दें। ठंडा परोसें। इसके साथ बैंगन फ्राई या कच्चा केला फ्राई बहुत अच्छे लगते हैं।

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT