ADVERTISEMENT

छेने की जलेबी

सामग्री: 2 कप छेना, 2 कप खोया, 4 बड़े चम्मच सूजी, 1/4 छोटा चम्मच सोडा बाई कार्ब, 6 कप चीनी, 2 कप पानी, 4 छाेटी इलायची का पाउडर और 2 कप घी

ADVERTISEMENT

विधि: 6 बड़े चम्मच पानी में सूजी भिगो कर रखें। पानी व चीनी मिला कर एक तार की चाशनी बनाएं। छेना और खोया मिलाएं। भीगी सूजी को छेना, इलायची पाउडर और सोडा बाई कार्ब मिला कर गूंध लें और 15 बराबर मात्रा में पेड़े बना लें। लंबे-लंबे स्ट्रिप बनाएं और एक दूसरे से घुमा-घुमा कर लपेट दें। कड़ाही में घी गरम करें। इसमें जलेबियां तल लें। इसे चाशनी में 4-5 घंटे भिगो कर रखें। ताजा परोसें।

छेने के मीठे समोसे

Pie Samosa Cheese with Mint in white plate and small  cup of caffe in small white plate -Home made- on white wood
छेने के मीठे समोसे
ADVERTISEMENT

कवरिंग के आटे के लिए सामग्री : 1 कप मैदा, 2 बड़े चम्मच घी, चुटकीभर नमक, गूंधने के लिए पानी।

भरावन के लिए सामग्री : 200 ग्राम ताजा छेना 1 कप पिसी चीनी, 2 बड़े चम्मच (ऑप्शनल) नारियल बुरादा, 2 बड़े चम्मच मेवे जैसे काजू, बादाम, पिस्ता बारीक कटे, 1/4 छोटा चम्मच इलायची पाउडर, 5-6 धागे केसर 1 चम्मच गुनगुने दूध में भिगोए हुए।

ADVERTISEMENT

चाशनी के लिए सामग्री: 1 कप चीनी, 1 कप पानी, 2-3 इलायची।

विधि: कवरिंग का आटा तैयार करें। मैदा, घी और नमक मिलाएं। थोड़ा-थोड़ा पानी डाल कर सख्त आटा गूंध लें। बीस मिनट मिनट ढक कर रख दें। भरावन तैयार करें। छेना को हाथ से मसल कर मुलायम कर लें। इसमें पिसी चीनी, नारियल बुरादा, कटे मेवे, इलायची पाउडर और केसर दूध डाल कर अच्छी तरह मिला लें। मिश्रण ना ज्यादा गीला हो, ना सूखा। आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और बेल लें। आधे गोले को काट कर कोन का आकार दें। उसमें छेने का भरावन भरें और किनारों को पानी से चिपका दें। कड़ाही में धीमी आंच पर तेल या घी गरम करें। समोसे सुनहरे होने तक तलें। चीनी और पानी डाल कर 1 तार की चाशनी बना लें। तले हुए समोसों को हल्की गरम चाशनी में दस मिनट डुबो कर निकाल लें। गरम या ठंडा परोसें।

ADVERTISEMENT