भरवां टिंडे तरीदार
सामग्री: 500 ग्राम टिंडे, 2 प्याज बारीक कटे, 1/2 कप चना दाल खिली-खिली उबली हुई, 1 छोटा चम्मच लहसुन-अदरक का पेस्ट, 1/2-1/2 छोटा चम्मच हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, जीरा, गरम मसाला, स्वादानुसार नमक, 1 कप दही अच्छी तरह फेंटा हुआ, नमक, हरा धनिया बारीक कटा और देसी घी।
विधि: टिंडे को बिना पूरी तरह से काटे 4 चीरा लगाएं। कड़ाही में देसी घी गरम करें। जीरा चटकाएं। प्याज फ्राई करें। इसमें लहसुन-अदरक का पेस्ट डालें। चना दाल डालें। गरम मसाला, नमक, लाल मिर्च डाल कर भूनें। हल्का ठंडा करके दरदरा पीस लें। इन्हें टिंडे में भरें, फ्राई कर लें। कड़ाही में देसी घी गरम करें। जीरा चटकाएं। प्याज डालें। हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर डालें। दही डालें और लगातार चलाती रहें। फिर धीमी आंच पर कुछ देर पकाएं। भरवां टिंडे सेट करें। पांच मिनट के बाद आंच से उतार लें और धनिया पत्ती से सजाएं।
ओकरा कोकम ग्रेवी
सामग्री: 5-6 कोकम 1 लीटर पानी में भिगोए हुए, 250 ग्राम भिंडी, 1 छाेटा चम्मच लहसुन बारीक कटा, थोड़े से करी पत्ते, 1/4 छोटा चम्मच साबुत सरसों, 3 बड़े चम्मच बेसन, 4-5 साबुत काली मिर्च, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च,
2 बड़े चम्मच नारियल, स्वादानुसार नमक और वेजिटेबल ऑइल।
विधि: भिंडी को बीच में चीर कर ऊपर से और नीचे से कट लें। कोकम को खूब मसल लें और इस पानी काे छान लें। इसमें बेसन मिला कर घोल बनाएं। इसे पकने के लिए रखें। अब एक कड़ाही में तेल गरम करें। इसमें काली मिर्च, साबुत सरसों और करी पत्ते डालें। नारियल का पेस्ट डालें और भूनें। लाल मिर्च पाउडर मिलाएं। नमक डालें। भिंडी डालें और कुछ देर खुली आंच में भूनें। तैयार ग्रेवी डाल कर भिंडी पकने तक पकाएं। आंच से उतार कर चावल के साथ परोसें।