मखाना गुलकंद की खीर

सामग्री : 200 ग्राम मखाना, 100 ग्राम गुलकंद, 50 ग्राम चीनी, दूध 1000 ग्राम, 50 ग्राम बादाम, 50 ग्राम काजू, 50 ग्राम किशमिश, 5 ग्राम पिस्ता, 100 ग्राम देसी घी, 5 ग्राम इलायची पाउडर और5 ग्राम गुलाब की पंखुडि़यां।
विधि : गहरे बरतन में दूध को चीनी मिक्स करके आधी मात्रा होने तक पकाएं। दूसरे पैन में देसी घी में सभी नट्स और मखाना भूनें और गाढे़ दूध में मिलाएं। आंच से उतार कर ठंडा होने पर गुलकंद मिक्स करें। इलायची पाउडर मिलाएं।गुलाब की पंखुडि़यों के साथ सजा कर परोसें।
किनवा, करीपत्ता और अनार का सलाद

सामग्री : 150 ग्राम किनवा भिगो लें, 100 ग्राम उबले आलू कटे हुए, 10 ग्राम करीपत्ता,
10 ग्राम हरा धनिया बारीक कटा, 60 ग्राम अनारदाना, 30 ग्राम नीबू का रस, 2 ग्राम भुना जीरा, 10 ग्राम सेंधा नमक, 10 ग्राम दरदरी काली मिर्च और10 मि.ली. मूंगफली का तेल।
विधि : किनवा को सेंधा नमक के साथ दोगुना पानी डाल कर गाढ़ा होने तक पका लें। इसे ठंडा कर लें। हरा धनिया और मिर्च मिलाएं। सभी चीजें मिलाएं और अनारदाना व तले करीपत्ते और नीबू के स्लाइस से सजा कर परोसें।
कच्चे केले और कुट्टू के फ्रिटर्स

सामग्री : 500 ग्राम कच्चा केला, 200 ग्राम कुट्टू का आटा, 50 ग्राम सावां के चावल, स्वादानुसार सेंधा नमक, 10 ग्राम दरदरी काली मिर्च, रिफाइंड ऑइल और पानी।
विधि : केले को छील कर स्लाइस या लंबे आकार में काट लें। बरतन में सावां चावल, कुट्टू का आटा व काली मिर्च मिला कर घोल तैयार करें। अंत में नमक डालें। इसमें केले के स्लाइस डिप करके गरम तेल में तल लें। हरी चटनी के साथ परोसें।
मूंगफली नारियल और गुड़ के लड्डू

सामग्री : 200 ग्राम मूंगफली, 300 ग्राम गुड़, 200 ग्राम चीनी, 250 कसा सूखा नारियल, 100 ग्राम बादाम, 50 ग्राम काजू, 100 ग्राम देसी घी, 10 ग्राम स्लाइस पिस्ता, 1 ग्राम केसर और 5 ग्राम छोटी इलायची पाउडर।
विधि : गहरे बरतन में गुड़, चीनी और200 मि.ली. पानी डाल कर मिलाएं और आंच पर चढ़ाएं। सिरप बनने के बाद इसे आंच से उतार लें। नारियल को भून कर इसमें मिक्स करें और फिर से आंच पर चढ़ाएं। बची सामग्री मिलाएं। हल्का ठंडा होने पर लड्डू बना लें। केसर, पिस्ता और बादाम की हवाइयों से सजाएं और परोसें।