क्या आप जानते हैं कि एक मीडियम साइज के आम में करीब 100-120 कैलोरीज होती हैं। यह एक तरह से सोडियम फ्री, फैट फ्री और कोलेस्ट्रॉल फ्री है। आम के 100 ग्राम पल्प में विटामिन सी की डेली जरूरत का 50 प्रतिशत मिल जाता है, विटामिन ए और बी6 का 8 प्रतिशत और फाइबर का 7 प्रतिशत मिलता है। इसमें फोलेट और कॉपर भरपूर हैं। इस बार ट्राई करें आम से बननेवाले कुछ पुडिंग, ड्रिंक्स और कुछ पारंपरिक व्यंजन-
आम की फिरनी
सामग्री : 50 ग्राम बासमती चावल धुले और पानी में भिगोए हुए, 1 लीटर फुलक्रीम दूध, 2 आम, 2-3 छोटी इलायची, 1 बड़ा चम्मच काजू का या 1/4 छोटा चम्मच शाही ठंडाई मसाला, 1/4 कप चीनी, 2 बड़े चम्मच केसर दूध, 2 मध्यम आकार के आम के टुकड़े।
गार्निश के लिए : थोड़े से आम के टुकड़े।
विधि : चावल को मिक्सी में डाल कर दरदरा कर लें। कड़ाही में दूध गरम करें और हल्का गाढ़ा होने तक पकाएं। इसमें चावल का पेस्ट डालें। लगातार चलाती रहें, जिससे गांठ ना पड़ें। चीनी और केसर दूध मिलाएं। शाही ठंडाई मसाला मिलाएं। आंच से उतार कर ठंडा कर लें। मैंगो को ब्लेंडर में डाल कर प्यूरी बनाएं। इसे फिरनी में अच्छी तरह से मिला लें। मनपसंद मेवों से सजा कर परोसें।
मैंगो बरफी
सामग्री : 1 कप पके आम के क्यूब्स,1 कप चीनी, 1/2 कप दूध और 2 कप नारियल पाउडर।
विधि : ब्लेंडर में आम व दूध डाल कर पेस्ट बनाएं। इसे पैन में डालें और मध्यम अांच पर पकाएं। चीनी डालें और पूरी तरह घुलने तक पकाएं। नारियल पाउडर डालें और मिलाएं। 15-20 मिनट तक पकाएं। थाली पर चिकनाई लगाएं और तैयार मिश्रण डालें। चाहें तो, बटर पेपर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। एक घंटे बाद इसे बरफी के आकार में काट लें।
नोट : इसे ज्यादा पौष्टिक बनाने के लिए मगज डालें।
मैंगो हलवा
सामग्री : 11/2 कप सूजी, 1 कप देसी घी, 2 कप आम का गूदा, 11/2 दूध, 1/4 कप ड्राई फ्रूट्स, 2-3 इलायची का पाउडर, कुछ बूंदेें मैंगो एसेंस।
विधि : पैन में देसी घी गरम करें। सूजी को डाल कर सुनहरा होने तक भूनें। ध्यान रहे सूजी पैन में लगे नहीं। पैन में आम का पल्प डाल कर कुछ देर चम्मच से चलाते हुए पकाएं। कुछ देर बार इस हलवे में बाकी अन्य चीजों को भी डाल दें। आंच से उतार लें।
मैंगो आइसक्रीम
सामग्री : 2 कप हेवी क्रीम, 2 कप मैंगाे प्यूरी, 1 कैन (350 ग्राम) कंडेंस्ड मिल्क, 1/2 कप मिल्क पाउडर।
विधि : कंडेंस्ड मिल्क और हेवी क्रीम को मिक्स कर लें। इसमें मिल्क पाउडर डाल कर मिक्स करें। इसमें कंडेंस्ड मिल्क डाल कर ब्लेंडर से ब्लेंड करें। इसे बरतन में डालें अौर फ्री और में 3 घंटे के लिए रखें। निकालें और एक बार फिर से ब्लेंड करें, फिर जमने के लिए फ्रीजर में रातभर रखें।