ADVERTISEMENT

कच्चे आम से सिर्फ चटनी और अचार का ही नहीं, चिकन का भी बढ़ता है जायका, बनाएं कैरी मुर्ग, स्वाद भुलाए नहीं भूलेगा

सामग्री : 1 किलो चिकन, 11/2 छोटे चम्मच गरम मसाला पाउडर, 11/2 मध्यम आकार के कच्चे आम का पेस्ट, 4 लौंग, 1/4 बड़ा चम्मच लहसुन का पेस्ट, 1/4 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट, 2 बड़े चम्मच तेल, 3 हरी मिर्च का पेस्ट, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 11/2 मध्यम आकार के प्याज स्लाइस किए हुए, 11/2 बड़े चम्मच धनिया पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी और 1 बड़ा चम्मच हरा धनिया बारीक कटा।

ADVERTISEMENT

विधि : चिकन में अदरक, लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च और मैंगो का पेस्ट डाल कर मेरीनेट करें। एक कोयला गरम करें। इस पर लौंग रख कर ऊपर से तेल डालें और मेरीनेट किए हुए चिकन के बीच में रखें। पैन में तेल गरम करें। प्याज भूनें और बचा अदरक-लहसुन का पेस्ट और मिर्च का पेस्ट दो मिनट तक भूनें। मेरीनेट चिकन, हल्दी, लाल मिर्च और हरा धनिया पाउडर मिक्स करें। गरम मसाला और आम के टुकड़े डालें। तेज आंच में 15 मिनट तक भूनते हुए पकाएं। नमक और पानी मिलाएं। फिर धीमी आंच पर चिकन पकाएं। चावल या रोटी के साथ परोसें।

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT