ADVERTISEMENT

तंदूरी टंगड़ी कबाब

सामग्री: 4-5 लेग पीस, 1 बड़े नीबू का रस, 1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च, 2 बड़े चम्मच हंग कर्ड, 1 बड़ा चम्मच क्रीम, 1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर, 1 बड़ा चम्मच हरा धनिया, 1 बड़ा चम्मच लहसुन-अदरक का पेस्ट, 1 छोटा चम्मच बेसन, स्वादानुसार नमक और 1 बड़ा चम्मच तेल।

ADVERTISEMENT

विधि: चिकन लेग पीस को अच्छी तरह किचन टिशू से सुखा लें। इस पर कट लगा कर इसमें नीबू का रस व काली मिर्च मलें और आधे घंटे के लिए रख दें। हंग कर्ड में क्रीम, अदरक-लहसुन, बेसन, हरा धनिया, नमक मिलाएं और 4 घंटे के लिए मेरीनेट करके रखें। सींक पर हल्का सा तेल लगा कर इसमें लेग पीस लगा कर सेट करें। बारबेक्यू में अंगार इस तरह से सेट करें कि उसकी आंच धीमी हो, इस पर चिकन लेग पीस वाली सींक रखें। धीमी आंच पर उलट-पलट कर सेेंकें।

नोट: पुदीने की चटनी के साथ परोसें। बारबेक्यू में टमाटर, प्याज, लहसुन और हरी मिर्च ग्रिल कर लें। टमाटर, प्याज, लहसुन काे छील कर पेस्ट बनाएं। काला नमक, भुना जीरा मिक्स करें।

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT