ADVERTISEMENT

तंदूरी मसाला प्रॉन्स

सामग्री : 250 ग्राम बड़े साइज के प्रॉन्स, 1 बड़े नीबू का रस, 1 छोटा चम्मच लहसुन-अदरक का पेस्ट, 1/4 कप हंग कर्ड, 1/4 छोटा चम्मच धनिया, 1/4 छोटा चम्मच जीरा, 1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला, 1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च, 2 सूखी लाल मिर्च पानी में भिगोयी हुई, 1 बड़ा चम्मच नारियल कसा हुआ, स्वादानुसार नमक और 1 बड़ा चम्मच तेल।

ADVERTISEMENT

विधि : मिक्सी में हंग कर्ड, नारियल, काली मिर्च, धनिया, लहसुन-अदरक, गरम मसाला, जीरा, हल्दी, सूखी मिर्च डाल कर पेस्ट बनाएं। प्रॉन्स पर नीबू व नमक लगा कर 15 मिनट तक रखें। इस पर तैयार पेस्ट लगा कर 1 घंटा रखें। सींक पर लगा कर इसे बारबेक्यू करें या अवन ट्रे पर बेक करें। ये दोनों तरह से टेस्टी लगेंगे। इसके साथ मस्टर्ड सॉस परोस सकती हैं।

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT