Friday 02 June 2023 11:10 AM IST : By Ruby Mohanty

ट्राई करें ब्रेड स्प्रेड के नए फ्लेवर

bread-spread

बादामी मक्खन

बादाम में मैगनीशियम की अच्छी मात्रा होने की वजह से हार्ट हेल्थ और औउसका ब्लड फ्लो अच्छा होता है। इसमें अच्छे वसा से दिल की बीमारियों का खतरे कम हो जाते हैं। बादाम को क्रश करने के बाद इसमें मौजूद तेल निकलता है जो दानेदार एलमंड बटर खाने में इस्तेमाल होता है। इसे फ्रूट या स्मूदी के साथ एंजॉय किया सकता है।

कैसे बनाएं -  आपको चाहिए 3 कप बादाम, नमक, 1/4 छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर, 1/2 छाेटा चम्मच वनिला, 2 बड़े चम्मच मैपल सिरप या शहद। बादाम काे भून लें। ठंडा होने दें। मिक्सी में पेस्ट बनाएं। इसमें दालचीनी, नमक और वनिला ऐसेंस और शहद मिलाएं। फिर से मिक्सी में चलाएं। कुछ देर बाद आप इसे फ्रिज में रख सकते हैं। यह 2 हफ्ते तक ठीक रहेगा।

काजू बटर

काजू कैिल्शयम और मैगनीिशयम से भरपूर है। काजू बटर बनाने के लिए भूने काजू का प्रयोग ना करें। इसमें तेल भी मिलाना पड़ता है जिसकी वजह से ज्यादा कैलोरीवाला हो जाता है। वरना यह हेल्दी स्प्रेड माना जाता है। काजू बटर सलाद और कुकीज में इस्तेमाल किया जाता है।

कैसे बनाएं - 3 कप भुना काजू, 2 बड़े चम्मच नारियल का तेल। मिक्सी में काजू का पाउडर बनाएं। इसमें काजू का तेल मिलाएं। एक बार फिर मिक्सी चला लें। थोड़ा सा नमक मिलाएं।

पिस्ता बटर स्प्रेड

पिस्ता बटर में विटामिन बी 6 की प्रचुरता होती है। जो हीमोग्लोबिन को बनने में और नर्वस सिस्टम को ठीक रखने में मदद करता है। पिस्ता में काफी मात्रा में फाइबर होता है। पिस्ता बटर में एक बात की खासियत होती है कि इस बटर का फ्लेवर काफी माइल्ड होता है। इसे नमक या मीठा दोनों ही तरीके से बना सकती हैं।

हेजल नट्स बटर

हेजल नट्स में प्रोटीन, फाइबर और विटामिन ई की अच्छी मात्रा होती है। मैगनीज जैसे कुछ माइक्रोन्यूट्रिटेंट्स भी होते हैं। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स भी होते हैं, जो सुपर हेल्दी रखने के लिए अच्छे माने जाते हैं। एंटी ऑक्सीडेंट शरीर में सेल्स डैमेज होने से रोकते हैं। यह केला, ओट्स के साथ हेल्दी ब्रेकफास्ट का अच्छा और हेल्दी ऑप्शन है।

कैसे बनाएं - 3 कप हेजल नट्स, 1/4 छोटा चम्मच नमक, 1/4 छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच वनिला, 2 बड़े चम्मच शहद । 2-3 कोकोनट चीनी। हेजल नट्स बटर काे भून लें। ठंडा होने दें। मिक्सी में इसका पाउडर बनाएं। इसमें दालचीनी, नमक, चीनी, शहद मिलाएं। मिक्सी में चलाएं। कांच के जार में डाल कर फ्रिज में रखें।

कर्ड ब्रेड स्प्रेड

1 किलाे कपड़े से छना दही, 2 बड़े चम्मच बारीक कटा, 2 हरी मिर्च बीज निकाल कर बारीक कटी, 1/4 छोटा चम्मच भुना जीरा, स्वादानुसार नमक। सभी को मिला कर स्प्रेड बनाएं। यह बटर का अच्छा ऑप्शन है।

ब्रेड वेराइटी

bread2

हाई फाइबर और सीड्स युक्त व्हीट ब्रेड ना सिर्फ स्वािदष्ट होती हैं बल्कि सेहत की नजर से यह काफी फायदेमंद हैं। ब्रेकफास्ट में इस तरह की ब्रेड के साथ तरह-तरह के ब्रेड स्प्रेड ट्राई कर सकती हैं। मल्टी ग्रेन ब्रेड और व्हीट बन के साथ फ्रूट या वेिजटेबल बेस्ड स्प्रेड ट्राई कर सकती हैं। प्लेन ब्राउन ब्रेड के साथ योगर्ट बेस्ड स्प्रेड टेस्टी लगेगा। बनाना ब्रेड के साथ सिर्फ सॉल्टेड बटर लगाएं। फ्रूटी ब्रेड के साथ हॉट कस्टर्ड भी बच्चों को पसंद आएगा। बर्गर बन में मोयोनीज लगाएं और टिक्की रख कर परोसना सभी का फेवरेट है।