सामग्री: 4 बड़े टमाटर, 1 लहसुन की कली,
1/2 बड़ा चम्मच ताजी बेसिल, 1/2 छोटा चम्मच ओरीगेनो, स्वादानुसार नमक, 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च, 3 छोटा चम्मच वर्जिन ऑइल, 4 बड़े चम्मच चावल उबले हुए, 3/4 कप उबले आलू।
विधि: टमाटर को ऊपर से इस तरह काटें कि ढक्कन की तरह खुल जाए। अब स्कूप करके पल्प निकाल लें। इस पल्प को ब्लेंडर में चला लें। इसमें चावल, काली मिर्च, 1 छाेटा चम्मच ऑलिव ऑइल, ओरीगेनो, ताजी बेसिल, काली मिर्च, आलू, नमक मिलाएं। फ्रिज में एक घंटे तक मेरीनेट करके रखें। टमाटर में एक-एक चम्मच मेरीनेट का मिश्रण डालें। टमाटर का ढक्कन बंद कर दें और ऊपर से ऑलिव ऑइल से ब्रश करें। इसे अवन में 10-12 मिनट तक बेक करें।