ADVERTISEMENT

पीनट बटर कुकीज

सामग्री:  11/2 कप मैदा, 1/2 कप बटर, 1 कप पीनट बटर, 1/2 कप चीनी, 1/4 कप ब्राउन शुगर,1 छोटा चम्मच वनिला, 1 अंडा, 3/4 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर।

ADVERTISEMENT

विधि: अवन को प्री-हीट करें। मैदा और बेकिंग पाउडर को मिला कर छान लें। बटर और चीनी मिलाएं। चाहें तो इसमें चुटकी भर नमक मिला सकती हैं। इसमें पीनट बटर मिलाएं। अंडा, वनिला और मैदा डाल कर अच्छी तरह से मिलाएं। अब मनपसंद सांचों में डालें और इसे प्री-हीट अवन में 10 मिनट तक बेक करें।

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT