चॉकलेट क्रीम विद व्हिप्ड क्रीम
सामग्री: 11/2 कप हेवी क्रीम, 1/2 कप चीनी का बूरा, 1/4 कप कोकाे पाउडर, 1 छोटा चम्मच वनिला।
सजाने के लिए: हेवी क्रीम, चीनी का बूरा और वनिला।
विधि: हेवी क्रीम, चीनी, कोको पाउडर और वनिला को मिलाएं। बीटर से बीट करें और कांच के छोटे गिलास में भरें। हेवी क्रीम, चीनी का बूरा और वनिला को बीटर से बीट कर चॉकलेट क्रीम के ऊपर डालें और कुछ देर फ्रिज में रख कर ठंडा करके परोसें।
